Category Archives: धर्म-समाज

बाबा महाकाल को सब्जियां अर्पित करने वाले पुजारी को थमाया नोटिस

Last Updated:  Wednesday, June 16, 2021  5:44 pm

उज्जैन : परंपरा को तोड़कर बाबा महाकाल को भंग की जगह सब्जियां चढ़ाने के मामले में पुजारी गोपाल शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने पुजारी गोपाल शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। बताया जाता है कि पुजारी का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बाबा महाकाल को ये चढ़ाने की है परंपरा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजाधिराज बाबा महाकाल को परंपरा के अनुसार भंग, और पढ़े

कैलाश विजयवर्गीय ने किया लोगों में उत्साह का संचार करनेवाले गीत ‘हम रोशनी कर जाएंगे’ का लोकार्पण

Last Updated:  Monday, June 14, 2021  7:52 pm

इन्दौर : कोरोना की भयावहता से अवसाद में डूब रहे लोगों में उत्साह का संचार करने के लिए हिन्दी कवि सम्मेलनों के स्टार कवि, इन्दौर निवासी अतुल ज्वाला ने ‘हम रोशनी कर जाएँगे’ गीत लिखा है। इसका लोकार्पण भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पितृ पर्वत पर किया। इस मौके पर विजयवर्गीय ने कहा कि ‘यह हौंसले को बढ़ाने वाला गीत है, इसके लिए अतुल ज्वाला को बधाई और शुभकामनाएँ।’ इस गीत का गायन इंदौर के और पढ़े

लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय ऑनलाइन महासम्मेलन में युवाओं को दिया गया कैरियर मार्गदर्शन

Last Updated:  Monday,   9:30 am

इंदौर : राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा का सातवाँ राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन कोरोना के कारण विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी फेसबुक पर लाइव रविवार, 13 जून 2021 को आयोजित किया गया।भोपाल, आगरा, दिल्ली खजुराहो, हैदराबाद में आफ़ लाइन आयोजनों के बाद कोरोना के कारण पिछले वर्ष के छटवें युवा महासम्मेलन की भांति इस वर्ष का सातवां युवा महासम्मेलन उत्तरप्रदेश के कानपुर में किया जाना था पर कोरोना वैश्विक महामारी के कारण यह आनलाइन राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के और पढ़े

सीएसपी परिहार ने आश्रम को दान की अत्याधुनिक एम्बुलेंस

Last Updated:  Sunday, June 13, 2021  6:41 pm

इंदौर : आमतौर पर पुलिस के प्रति आम लोगों की धारणा अच्छी नहीं होती। लेकिन लॉक डाउन में पुलिस का सहयोगी चेहरा भी सामने आया। मानव सेवा के कई उदाहरण इंदौर पुलिस ने पेश किए। इसी कड़ी में सीएसपी बीएस परिहार ने मानव सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने एक आश्रम को 4 लाख रुपए की लागत से बनी आधुनिक एंबुलेंस को दान की है। उसमें ऑक्सीजन से लेकर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीएसपी बीएस परिहार और पढ़े

64 दिनों बाद खुले खजराना मन्दिर के पट, बड़ी संख्या में भक्तों ने किए दर्शन

Last Updated:  Sunday,   1:58 pm

इंदौर : 64 दिनों बाद शनिवार को खजराना गणेश मंदिर के द्वार भक्तों को दर्शन के लिए खोले गए। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बावजूद कलेक्टर और मंदिर प्रबन्ध अध्यक्ष मनीष सिंह की पुष्टि के बाद ही शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे खजराना गणेश मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोले गए। लंबे समय से इंतजार कर रहे बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश जी के दर्शन किए। मंदिर में प्रवेश के लिए वैक्सीन लगे होने और पढ़े

28 जून से खुलेगा बाबा महाकाल का दरबार, दर्शन की प्रक्रिया तय करेगा जिला प्रशासन

Last Updated:  Friday, June 11, 2021  6:21 pm

उज्जैन : जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सहित हरसिद्धि और मंगलनाथ मंदिर को 28 जून से खोलने का निर्णय लिया गया है, हालांकि भक्तों के लिए दर्शन की प्रक्रिया क्या होगी इस पर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि फिलहाल मंदिर प्रबंध समिति और पुजारियों के साथ मिलकर प्रक्रिया तय की जाएगी। जिसमें कोविड टेस्ट रिपोर्ट, ऑन स्पॉट रैपिड टेस्ट, वैक्सीनेशन जैसे विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने बताया कि और पढ़े

स्टेट प्रेस क्लब ने किन्नरों की ओर बढाया मदद का हाथ, सौ से अधिक किन्नरों को भेंट की राशन किट

Last Updated:  Friday,   6:18 pm

इन्दौर : दूसरों के शुभ कार्यो में नाच-गाकर और दुआ देकर नेग लेने वाले किन्नर समुदाय के समक्ष भी कोरोनाकाल में जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया। ऐसे में स्टेट प्रेस क्लब ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए किन्नरों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया और उन्हें राशन किट का वितरण किया। 111 किन्नरों को भेंट की राशन किट। गुरुवार को तीन विभिन्न सत्रों में आयोजित कार्यक्रम ‘साथी हाथ बढ़ाना’ में विधायक आकाश विजयवर्गीय, जिला भाजपा अध्यक्ष और पढ़े

महाराष्ट्रीयन माली समाज जरूरतमंदों को कर रहा भोजन पैकेट्स का वितरण

Last Updated:  Friday,   6:12 pm

इंदौर : संत सावता महाराष्ट्रीयन माली समाज आयोजन समिति द्वारा कोरोना काल में 11 मई से सतत भोजन पैकेट वितरण किया जा रहा है। यह भोजन के पैकेट सड़कों पर रहने वाले बेसहारा लोगों के साथ ही शहर के विभिन्न सरकारी हॉस्पिटलों में भी वितरित किए जा रहे हैं।समिति के श्याम राव दरवड़े ने बताया कि इस सेवा कार्य में समिति के 25 कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समिति द्वारा अभी तक 12000 लोगों को भोजन के पैकेट दिए और पढ़े

शनैश्चर जयंती पर की गई शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा

Last Updated:  Friday,   5:42 pm

इंदौर : शनि जयंती पर भगवान शनैश्चर का हवन, अभिषेक, श्रृंगार, महाआरती व प्रसादी वितरण के आयोजन किए गए। इस मौके पर दादू महाराज के कर कमलों द्वारा श्री हनुमान मंदिर धीरज नगर में शनि भगवान की मूर्ति स्थापना की गई। पंडित मनोज जोशी, सत्त्य नारायण त्रिवेदी और स्थानीय रहवासी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने करोना जैसी महामारी से देश और शहर को कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना शनिदेव के समक्ष की।

मंशापूर्ण शनि मन्दिर में सजाया गया फूल बंगला

Last Updated:  Friday,   5:38 pm

इंदौर : यंग इंडिया क्लब द्वारा जिंसी चौराहा स्थित प्राचीन मंशापूर्ण शनि मंदिर पर शनि जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्प बंगला सजाया गया। क्लब के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन करते हुए सतीश सेन, विनोद व्होरा, राजेश शर्मा एवं निर्मल महाजन आदि ने शनिदेव के पूजन में भाग लिया। महोत्सव में शनैश्चर जयंती के उपलक्ष्य में नर्मदा एवं क्षिप्रा सहित पवित्र नदियों के जल से अभिषेक, वट-सावित्री पूजन, यज्ञ-हवन एवं महाआरती आदि अनुष्ठान सम्पन्न और पढ़े