Category Archives: धर्म-समाज

महू में भी शुरू हुआ ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र, मंत्री ठाकुर ने लिया इंतजामों का जायजा

Last Updated:  Thursday, June 10, 2021  11:55 pm

इंदौर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने गुरुवार को इंदौर जिले के महू तहसील की महूगांव नगर पंचायत स्थित सुपर सिटी में धन्वन्तरी ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहा कार्यरत वैक्सीनेटर एवं अन्य स्टॉफ से भी चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर महू एसडीएम अभिलाष मिश्रा, एएसपी पुनीत गहलोत, तहसीलदार धीरेंद्र पाराशर सहित अन्य अधिकारी व एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। मंत्री ठाकुर ने केन्द्र और पढ़े

सीएम शिवराज ने पचमढ़ी के प्रसिद्ध वटवृक्ष के किए दर्शन, लोगों से की अधिकाधिक पेड़ लगाने की अपील

Last Updated:  Thursday,   11:48 pm

भोपाल : सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों पचमढ़ी की यात्रा पर हैं। गुरुवार को उन्होंने पचमढ़ी के बड़कछार के प्रसिद्ध वटवृक्ष के दर्शन किए और कुदरत की इस अनुपम कृति के साये में सुकून का अहसास किया।सीएम शिवराज ने इस मौके पर एक पोस्ट भी लिखी। उन्होंने लिखा कि “आज बरा बरसात की पूजा के शुभ दिन मुझे पचमढ़ी के बड़कछार के प्रसिद्ध वटवृक्ष के दर्शन और उसकी छाया में समय व्यतीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मान्यता है और पढ़े

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्रों पर बड़ी संख्या में टीका लगवाने पहुंच रहीं हैं महिलाएं

Last Updated:  Wednesday, June 9, 2021  5:00 pm

इंदौर : जिले में टीकाकरण अभियान में विविधता लाने के उद्देश्य से शहर एवं ब्लाक स्तर पर “धन्वन्तरी” ड्राइव इन वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर लोगों को गाड़ी में बैठे-बैठे ही कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। इस पहल को लेकर जिले की महिलाओं में खासा उत्साह उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के ड्राइव इन वैक्सीनेशन केंद्र पर टीका लगवाने आई लाभार्थी किरण राजपूत बताती है कि इन केंद्रों से महिलाओं को काफी और पढ़े

हातोद में सर्वसुविधायुक्त 30 बिस्तरों का बनेगा अस्पताल

Last Updated:  Sunday, June 6, 2021  2:19 pm

इंदौर : जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की विशेष पहल पर इंदौर जिले के हातोद में चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उनकी पहल पर राज्य शासन द्वारा हातोद में 30 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किया गया है। यह स्वास्थ्य केंद्र पूर्व से स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नत कर बनाया जा रहा है। इसके लिए अमला भी स्वीकृत कर दिया गया है। इसके बन जाने से सांवेर विधानसभा क्षेत्र के साथ ही और पढ़े

संस्था आनंद गोष्ठी ने घरों व बगीचों में करवाया पौधारोपण

Last Updated:  Sunday,   2:08 pm

इंदौर : संस्था “आनंद गोष्ठी” नें विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के 108 घरों और बगीचों में पौधरोपण करवा कर प्रदेश सरकार के पौधरोपण अभियान अंकुर’ के तहत सघन ऑनलाइन अभियान चलाया।गत वर्ष भी संस्था ने यह दिवस मनाया था। संस्था के संरक्षक गोविन्द मालू ने बताया कि इसके लिए सभी को दूरभाष पर सम्पर्क कर आह्वान किया गया कि अपने घरों या क्षेत्र के बगीचों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए केवल दो व्यक्तियों द्वारा पौधारोपण किया जाए। और पढ़े

हरियाली से आच्छादित होगी भगवान परशुराम की जन्मस्थली, महू में बनेगा ऑक्सीजन पार्क- ठाकुर

Last Updated:  Saturday, June 5, 2021  10:56 pm

इंदौर : कोरोना महामारी ने हम सभी को ऑक्सीजन का महत्व समझाया है। इस आपदा की घड़ी में पर्यावरण की उपयोगिता और भी अधिक बढ़ गई है। वृक्षारोपण से केवल ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होती बल्कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी इसका महत्व अतुलनीय है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह बात प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कही। वे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के और पढ़े

रक्षा शक्ति समूह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपें पौधे, जरूरतमंदों को वितरित की राशन किट

Last Updated:  Saturday,   10:42 pm

इंदौर : इंदौर में पुलिस अधिकारियों की पत्नियों का एक क्लब है। इसी के तहत जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रक्षा शक्ति नाम के एक ग्रुप का गठन अनुपमा विवेक जौहरी के मार्गदर्शन में और मीनाक्षी हरिनारायणचारी मिश्र की अध्यक्षता में किया गया है। इसकी सह अध्यक्ष नवनीता मनीष कपूरिया हैं व कार्यकारी सचिव अति पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी हैं। इसमें सीनियर रैंक के कई पुलिस अधिकारी व रिटायर्ड अधिकारियों की पत्नियां भी सक्रिय सदस्य रूप में जुड़ी और पढ़े

जैनाचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराज का देवलोक गमन

Last Updated:  Thursday, June 3, 2021  6:55 pm

इंदौर : जैनाचार्य और मोहनखेड़ा तीर्थ विकास के प्रेरक श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराज का बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात देवलोक गमन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद अरविंदो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे 62 वर्ष के थे। बताया जाता है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी लेकिन हालत में सुधार नहीं हो पाया।उनकी पार्थिव देह मोहनखेड़ा तीर्थ ले जाई गई है, शुक्रवार सुबह विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने और पढ़े

मेरा सौभाग्य है कि देवी अहिल्याबाई की धरती पर जन्म लिया- लता मंगेशकर

Last Updated:  Tuesday, June 1, 2021  5:08 pm

इंदौर : सुर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर ने देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे। लता दीदी ने फेसबुक पर लिखा है कि “महारानी अहिल्यादेवी होलकर बहुत बड़ी शिवभक्त थीं। उन्होंने हरिद्वार, काशी विश्वनाथ आदि धार्मिक स्थलों को संवारा। कई बांध, घाट, तालाब बनवाए।लता दीदी ने लिखा है कि मेरा सौभाग्य है कि मेरा जन्म इंदौर में हुआ। ऐसी महान स्त्री शक्ति (अहिल्याबाई ) को मैं कोटी- कोटी प्रणाम करती हूं।” और पढ़े

ब्लैक फंगस इंजेक्शन की खरीद के लिए कलेक्टर को सौंपी 21 लाख रुपए की राशि

Last Updated:  Sunday, May 30, 2021  1:35 pm

इंदौर : श्याम सुंदर विजयवर्गीय (शिवधाम वाले) की स्मृति में ब्लैकफंगस के इलाज़ के लिये इंजेक्शन खरीदने में सहयोग के रूप में 21 लाख रुपए की राशि इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को सौंपी गई। यह राशि कल्पेश कैलाश विजयवर्गीय, राजेश श्यामसुंदर विजयवर्गीय एवं वेद राजेश विजयवर्गीय द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के नाम से कलेक्टर मनीष सिंह को सौंपी गई।