Category Archives: धर्म-समाज

विधायक शुक्ला ने ली असहाय बुजुर्गों की सुध, शॉल व नकद राशि की भेंट

Last Updated:  Saturday, January 30, 2021  12:19 pm

इंदौर : शुक्रवार को नगर निगम द्वारा असहाय बुजुर्गों के साथ किए गए निंदनीय बर्ताव के बाद राजनीतिज्ञों का बुजुर्गों के प्रति प्रेम एकाएक जाग उठा है। विधायक संजय शुक्ला ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे पूरे शहर में आक्रोश है। विधायक शुक्ला ने अपनी ओर से पहल कर समर्थकों के माध्यम से पूरे शहर में बेसहारा गरीबों को शॉल और नकद राशि भेंट की।शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की घटना से मन द्रवित हुआ है। सिर्फ और पढ़े

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विधायक संजय पाठक ने दिए 1करोड़ 11 लाख

Last Updated:  Wednesday, January 27, 2021  8:34 pm

कटनी : अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश से सबसे बड़ी समर्पण निधि विधायक संजय पाठक ने दी है। संजय पाठक ने अपने पिता प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री सत्येंद्र पाठक की स्मृति में अपनी माताजी पूर्व महापौर निर्मला पाठक की ओर से समर्पण निधि की घोषणा की। निर्मल सत्य गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक प्रवीण गुप्त को उन्होंने 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का चेक राम मंदिर के और पढ़े

आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में 50 रिश्ते हुए तय

Last Updated:  Sunday, January 24, 2021  9:19 pm

इंदौर : सर्व ब्राम्हण समाज का अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित किया गया। बिना किसी भाषणबाजी के, वरिष्ठ समाजसेवियों के आतिथ्य में परिचय सम्मेलन का शुभारंभ सबसे पहले परिचय देने मंच पर आए प्रत्याशियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। सम्मेलन के कारण रवींद्र नाट्यगृह परिसर ब्राम्हण बंधुओं की आवाजाही से देर शाम तक आबाद रहा। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन पर पूरी और पढ़े

रीवा के शहीद दीपक सिंह की पत्नी का किया गया अभिनंदन, 1.21 लाख की श्रद्धानिधि की गई भेंट

Last Updated:  Sunday,   1:43 am

इंदौर : ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ अभियान के तहत शनिवार शाम जाल सभागृह में भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष के बीच संस्था सेवा सुरभि की मेजबानी में रीवा जिले के जांबाज सैनिक दीपक सिंह की धर्मपत्नी रेखा सिंह और परिजनों का सम्मान किया गया। यह पल उपस्थित लोगों के लिए गर्व की अनुभूति कराने वाला पल था। सम्मान के साथ 1.21 लाख की श्रद्धानिधि की गई भेंट। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर मनीषसिंह, समाजसेवी जनक पलटा और पढ़े

राम मंदिर निर्माण में लोकोपकार सेवा वाटिका ने दिया अंशदान, निधि संग्रहण में जुटे कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Last Updated:  Saturday, January 23, 2021  6:33 pm

इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका वेलफेयर सोसायटी की ओर से महानिर्वाणी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती को अध्यक्ष सुश्री अदिति सिंघल (डॉ. दीदी ) ने 11 हजार 111 रू. की सहयोग राशि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए भेंट की। जावरा कपांउंड स्थित सोसायटी के कार्यालय पर आयोजित समारोह में राम मंदिर के लिए निधि संग्रह करने वाले कार्यकर्ताओं वैभव सिन्नरकर, नवीन गणोत्रा, सुमित तलरेजा, मनीष अग्रवाल, रमेश पारिख, सुरेंद्र मुले, धीरज कनोजिया, नंदलाल जोशी और पढ़े

खजराना गणेश मंदिर में 31 जनवरी से मनाया जाएगा तीन दिनी तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग

Last Updated:  Saturday,   4:02 am

इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर इस बार तिल चतुर्थी महोत्सव रविवार 31 जनवरी से मंगलवार 2 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान सिद्धि विनायक भक्त मंडल की ओर से तिल-गुड़ के 51 हजार लड्डुओं का महाभोग भी गणेशजी को समर्पित किया जाएगा। भक्तों में प्रसाद वितरण का शुभारंभ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह एवं निगम आयुक्त प्रतिभा पाल करेंगे। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य अतिथि भी गणेशजी की पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।भक्त मंडल के और पढ़े

दुधारी तलवार है सोशल मीडिया, सोच- समझ कर करें इसका इस्तेमाल, सेवा सुरभि के टॉक शो में वक्ताओं ने कही ये बात

Last Updated:  Friday, January 22, 2021  9:19 pm

इंदौर : देश के 78 प्रतिशत लोग न्यूज को फोन पर पढ़ना पसंद कर रहे हैं। एक भारतीय रोजाना औसतन 7 घंटे छोटी स्क्रीन को वक्त दे रहा है। देश में 40 करोड़ उपभोक्ता अकेले वाटसएप से जुड़े हुए हैं। सबसे तेज गति से फेसबुक और वाटसएप बढ़ रहे हैं। सूरज की रोशनी को धरती तक पहुंचने में साढ़े 8 मिनट का वक्त लगता है, लेकिन एक खबर को वायरल होने में महज साढ़े 3 मिनट लगते हैं। यू ट्यूब और पढ़े

क्रिश्चियन व मुस्लिम समाज ने भी राम मंदिर निर्माण में अंशदान देकर पेश की सर्व धर्म समभाव की मिसाल

Last Updated:  Wednesday, January 20, 2021  10:57 pm

इंदौर : अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए इंदौर का क्रिश्चियन समाज भी आगे आया है। समाज ने बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए 21,000 रु का चेक सांसद शंकर लालवानी को सौंपा। सभी के हैं प्रभु श्रीराम। संस्था साझा संस्कृति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि भगवान राम भारत के आस्था पुरुष है। प्रभु राम सभी के हैं। सभी धर्मों के है। सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर साझा संस्कृति का और पढ़े

25 जनवरी तक चलेगी संगीतमय भागवत कथा

Last Updated:  Wednesday,   3:30 am

इंदौर : लायंस क्लब इंदौर के जोन चेयरमैन दिनेश वर्मा “भारती ” जावरा वाले के पूज्य पिताजी कन्हैयालालजी वर्मा की स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव 17 जनवरी से प्रारंभ हो गया है। बालाजी हनुमान मंदिर वेंकटेश विहार (स्मृति नगर ,जैन मंदिर के पास इंदौर) में आयोजित यह भागवत कथा 25 जनवरी तक चलेगी। महंत रघुनाथदासजी महाराज यहां कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा के दौरान जोन चेयरमैन दिनेश वर्मा भारती और समता वर्मा ने कथावाचक महंत का और पढ़े

24 जनवरी को होगा आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन

Last Updated:  Wednesday,   3:26 am

इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास द्वारा 24 जनवरी को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित अ.भा. सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सम्मेलन के लिए 640 युवा एवं 560 युवतियों सहित कुल 1200 प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया व देश के लगभग सभी राज्यों के उच्च शिक्षित प्रत्याशी शामिल हैं। सम्मेलन पूरी तरह हाईटेक एवं कोरोना से बचाव के साधनों के साथ आयोजित होगा।न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा, महामंत्री सुरेश और पढ़े