Category Archives: धर्म-समाज

गायत्री परिवार ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Last Updated:  Tuesday, January 5, 2021  8:04 pm

इंदौर : संसार में कुछ भी स्थायी नहीं है। जो आया है उसे जाना ही है। कोरोना महामारी भी आई और जल्द ही चली जाएगी। इस दौरान बुरा भी हुआ तो बहुत कुछ अच्छा भी हुआ। चलो बीस तो बीत गया अब हमें इक्कीसा बनना है। कोरोना काल में जिन योध्दाओं ने पीड़ित मानव की सेवा का जो कार्य किया उससे ऐसा महसूस हुआ कि ये सभी भगवान की विभूति के रूप में कार्य कर रहे थे।यह बात शान्ति कुन्ज और पढ़े

एक जनवरी से प्रारम्भ होगा अखंड वेदांत संत सम्मेलन

Last Updated:  Wednesday, December 30, 2020  8:55 pm

इंदौर : बिजासन रोड स्थित अविनाशी अखंड धाम आश्रम पर नए वर्ष के पहले दिन, शुक्रवार एक जनवरी से चार दिवसीय 53वा अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन प्रारम्भ होने जा रहा है। सम्मेलन के दौरान चारों दिन कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना तो होगी ही, भक्तों को मास्क, सेनेटाइजर वितरण के साथ कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया जाएगा। आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चैतन्य स्वरूप के सान्निध्य में सम्मेलन के भव्य मंच पर अयोध्या में निर्माणाधीन और पढ़े

महाकाल मंदिर के वार्षिक बजट को मंजूरी, जारी रहेगी ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था

Last Updated:  Wednesday,   8:49 pm

उज्जैन : महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष प्रबंध समिति आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के वित्तीय वर्ष 2020-21 के वार्षिक बजट का अनुमोदन किया गया। वार्षिक बजट में 6486 लाख रुपये की आय एवं 6401 रुपये का व्यय प्रस्तावित किया गया है। वार्षिक बजट 84 लाख रुपये के लाभ का बजट है। बैठक में महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था जारी रखते हुए प्रत्येक दो और पढ़े

नाना महाराज संस्थान में मनाया गया दत्त जयंती महोत्सव, दत्त अनुभूति और स्वामी का साधक का हुआ विमोचन

Last Updated:  Wednesday,   8:44 pm

इंदौर : स्नेहलतागंज स्थित श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। देशभर से आए नाना महाराज के शिष्यों ने दत्त जयंती महोत्सव में भाग लेकर गुरुदेव दत्त और नाना महाराज की पादुकाओं के दर्शन किए। एक सप्ताह तक चले महोत्सव के तहत भजन, कीर्तन और प्रवचनों का सिलसिला भी चलता रहा। इसी के साथ दो पुस्तकों का विमोचन भी महोत्सव के दौरान किया गया। दत्त अनुभूति और स्वामी का साधक पुस्तकों और पढ़े

सभी के सहयोग से ही अयोध्या में आकार लेगा भव्य राम मंदिर

Last Updated:  Wednesday,   4:52 pm

इंदौर : छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही अयोध्या में राम मंदिर आकार लेगा। ये कहना है महामंडलेश्वर दादू महाराज का, वे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निधि समर्पण अभियान, मंगल पांडे नगर, रामेश्वरम जिला के भव्य कार्यालय के शुभारंभ समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे ।इसके पूर्व उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निधि समर्पण अभियान के भव्य विशेष कार्यालय का शुभारंभ किया।विशेष अतिथि विश्व हिन्दू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद और पढ़े

भय, राग और द्वेष इंसान के सबसे बड़े शत्रु हैं- अण्णा महाराज

Last Updated:  Wednesday,   4:36 pm

इंदौर : दत्त जयंती के अवसर पर सदगुरु अण्णा महाराज ने सुखी और संतुष्ट जीवन का मंत्र देते हुए कहा कि राग से सदैव दूर रहें , जब राग ही नहीं रहेगा तो मन में द्वेष भी उत्पन्न नहीं होगा और द्वेष नहीं होगा तो किसी प्रकार का भय भी नहीं होगा । राग, द्वेष और भय मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु हैं। अतः इनसे सदैव दूर रहो।पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में दत्त जयंती और पढ़े

गौतम काले के गाए भक्ति गीतों ने श्रोताओं का जीता दिल

Last Updated:  Wednesday,   4:23 pm

इंदौर : भक्ति संगीत गायन और श्रवण, ईश्वर से साक्षात्कार का सबसे सरल माध्यम है । अनेक प्रयोगों द्वारा यह सिद्ध भी किया जा चुका है कि मानसिक तनाव से राहत पाने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम अच्छा संगीत सुनना ही है । कोरोना काल में लम्बे समय से धार्मिक, आध्यात्मिक और भक्ति संगीत के कार्यक्रमों पर विराम लगा हुआ था । दत्त जयंती उत्सव के साथ ही भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन राजेन्द्र नगर स्थित श्री राम मन्दिर में हुआ जहां और पढ़े

गीता सभी तरह के विकारों को नष्ट करने वाला प्रेरक ग्रंथ है- स्वामी प्रणवानंद

Last Updated:  Tuesday, December 29, 2020  4:21 pm

इंदौर : गीता के संदेश और उपदेश केवल एक दिन गीता पाठ करने के लिए नहीं, बल्कि अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए हैं। अर्जुन के ज्ञान में गीता के संदेश उतर गए, इसीलिए कुरूक्षेत्र के मैदान में ही उसका मोह नष्ट हो गया। हमारे आचरण में शुद्धता और शुचिता तभी आएगी, जब हम गीता को पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ आचरण में उतारेंगे। गीता केवल पूजाघर में लाल कपड़े में बांधकर रखने या न्यायालयों में झूठी कसम और पढ़े

ऑनलाइन मनाया जाएगा कुंथुसागरजी महाराज का अमृत महोत्सव

Last Updated:  Tuesday,   4:09 pm

देश के सबसे बड़े संत गणाधिपति गणधराचार्य श्री 108 क़ुंथुसागरजी महाराज का 3 दिन दिवसीय 75 वाँ अमृत महोत्सव मनेगा उपराष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर सहित अनेक बड़ी हस्ती आनलाइन ही विनायंजलि देंगे इंदौर : दिगम्बर जैन परंपरा के सबसे बड़े संत गणाधिपति क़ुंथुसागरजी महाराज का 75 वाँ 3 दिवसीय अमृत महोत्सव 30 दिसम्बर से 1 जनवरी तक ऑनलाइन मनाया जाएगा।यह जानकारी देते हुए आचार्य श्री के शिष्य गुप्तीनंदी जी महाराज और मीडिया प्रमुख राहुल सेठी ने बताया कि महोत्सव के और पढ़े

सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा उपयोग व्यक्तित्व के विकास में है बाधक

Last Updated:  Saturday, December 26, 2020  1:05 pm

इंदौर : सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग युवाओं के व्यक्तित्व विकास की सबसे बड़ी बाधा है । सोशल मीडिया युवाओं को हजारों की संख्या में मित्र तो दे रहा है लेकिन वे सिर्फ आभासी हैं। वास्तविक मित्र तो एक या दो भी ढूंढे नहीं मिलते। यहां तक की युवा अपने ही घर में माता पिता, भाई बहन से संवाद करने का समय भी नहीं निकाल पा रहे हैं। इसी का दुष्परिणाम है कि युवाओं के व्यक्तित्व के विकास में अधूरापन और पढ़े