Category Archives: धर्म-समाज

‘पंखिड़ा’ गरबा महोत्सव में कई बॉलीवुड कलाकार करेंगे शिरकत

Last Updated:  Saturday, September 28, 2019  4:16 pm

इंदौर : लोकस्वामी का गरबा महोत्सव ‘पंखिड़ा’ इंदौर ही नही पूरे देश में गौरव हासिल कर चुका है। इस बार भी पूरे 9 दिन तक पंखिड़ा में गरबे की धूम रहेगी। आयोजक हुकुम सोनी ने बताया कि 29 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में पंखिड़ा गरबा महोत्सव का आयोजन होगा। हर दिन अलग-अलग सेलिब्रिटी आकर्षण का केन्द्र रहेंगी और अपनी प्रस्तुति देंगी। मुंबई से विशेष रूप से आया विजय पांचाल व अल्पा शाह का बैण्ड रंग-तरंग धमाल मचाएगा। और पढ़े

बापू के भजन और जीवन प्रसंगों की प्रस्तुति 30 सितम्बर को

Last Updated:  Saturday,   3:17 pm

इंदौर : संस्था सेवा सुरभि और संगीत गुरुकुल के तत्वावधान में महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में अभिनव कार्यक्रम का आयोजन 30 सितम्बर को जाल सभागृह में किया गया है। आयोजक संस्थाओं के ओमप्रकाश नरेड़ा और अदिति काले ने बताया कि कार्यक्रम में गौतम काले और उनके शिष्य बापू के प्रिय भजनों की बानगी पेश करेंगे। संस्कृतिकर्मी संजय पटेल बापू के जीवन से जुड़े प्रसंगों का वाचन करते हुए कार्यक्रम को एकसूत्र में पिरोते हुए चलेंगे। कार्यक्रम और पढ़े

‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के संकल्प के साथ निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा

Last Updated:  Thursday, September 26, 2019  8:56 am

इंदौर : बीते नौ वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी नवरात्रि के दौरान 6 अक्टूबर को बड़ा गणपति से विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। बिजासन माता मंदिर तक निकाली जाने वाली इस चुनरी यात्रा के जरिये प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प भी लोगों को दिलाया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई हस्तियां चुनरी यात्रा का हिस्सा बनेंगी। यात्रा संयोजक पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की नवरात्रि के और पढ़े

बाल नाट्य ‘निम्मा शिम्मा राक्षस’ का प्रभावी मंचन

Last Updated:  Monday, September 16, 2019  1:06 pm

इंदौर : सांनद न्यास के तत्वावधान में यूनिवर्सिटी ऑडीटोरियम में वरिष्ठ नाटककार रत्नकार मतकरी द्वारा लिखित और और चिन्मय मांडलेकर द्वारा दिग्दर्शित ‘निम्मा,शिम्मा राक्षस’ बाल नाट्य का मंचन किया गया। यह नाटक ना सिर्फ बच्चों को बल्कि उनके पालकों को भी लंबे समय याद रहेगा। दरअसल इस बाल नाट्य का कथानक सात वर्ष के नौनिहालों के मनोविज्ञान की पृष्ठभूमि पर बुना गया है। दरअसल, इस उम्र के मासूमों का भावविश्व, निरागस और कोमल होता है। उनकी कल्पनाशीलता की सीमा नहीं और पढ़े

‘थिंक पॉजिटिव’ और ‘अमितव’ गुण वैभव पुरस्कार से सम्मानित

Last Updated:  Sunday, September 15, 2019  6:18 am

इंदौर : कथा, कविता, साहित्य, चित्रकला, पत्रकारिता, सम्पादन और अन्य कई विधाओं को अपने में समेटे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी श्रीकृष्ण बेडेकर शहर का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने पत्रसारांश प्रतिष्ठान नामक संस्था की स्थापना की है। इस संस्था के जरिये वे प्रतिवर्ष श्रेष्ठ मराठी दिवाली अंक को गुणवैभव पुरस्कार प्रदान करते हैं।अबतक 20 दिवाली अंकों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। इसी कड़ी में 21वा गुणवैभव पुरस्कार समारोह शनिवार 14 सितंबर को इंदौर प्रेस क्लब के राजेन्द्र माथुर और पढ़े

मेहनतकशों के मंसूबों ने इंद्रदेव का घमंड किया पानी- पानी

Last Updated:  Friday, September 13, 2019  3:20 pm

इंदौर (कीर्ति राणा) हर साल ऐसा होता ही है कि चल समारोह से पहले गणेश जी की विदाई बेला में सड़क धोने, पांव पखारने की अपनी ड्यूटी पूरी करने इंद्रदेव आते ही हैं।गुरुवार की दोपहर तो जैसे पानी डराने के लिए ही बरसा कि हिम्मत हो तो रात को झांकी निकाल के दिखाओ।शहर की इस अखंड परंपरा को खंडित करने के इंद्र देव के इरादे की मेहनतकशों के मंसूबों के आगे एक न चली। झांकियों के कारवे की कभी बत्ती और पढ़े

भारी बारिश पर भारी पड़ा चल समारोह की परंपरा का जुनून

Last Updated:  Friday,   3:12 pm

इंदौर : कपड़ा मिलें तो बरसों पहले दम तोड़ चुकी हैं पर इन मिलों के श्रमिक आज भी शहर की सबसे बड़ी सांस्कृतिक विरासत गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को शिद्दत के साथ निभा रहे हैं। इस बार इंद्रदेव देश और प्रदेश के साथ इंदौर पर भी कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को भी उन्होंने अपने सैलाब में डुबों देना चाहा पर गजानन के प्रति मजदूरों और शहर के बाशिंदों की आस्था उनपर और पढ़े

अगले बरस जल्दी आने के आग्रह के साथ बप्पा को दी गई विदाई

Last Updated:  Thursday, September 12, 2019  1:37 pm

इंदौर : 11 दिनों तक भक्तिभाव के साथ आराधना करने के बाद गुरुवार (12 सितंबर) को गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी गई। घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक पांडालों में विराजित मंगलमूर्ति का विधिवत पूजन और आरती कर उन्हें विदा किया गया। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ की गूंज दिनभर सुनाई देती रही। नगर- निगम ने एकत्रित की प्रतिमाएं। जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए इंदौर नगर निगम ने जगह- जगह मंच लगाकर गणेश प्रतिमाएं एकत्रित करने और पढ़े

डोल ग्यारस पर दिखा सद्भावना का नजारा

Last Updated:  Tuesday, September 10, 2019  12:56 pm

इंदौर : महानगर में तब्दील होते इंदौर शहर में यूं तो कई बदलाव आए हैं। पर अपनी उत्सवी धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का निर्वाह करने में ये शहर कभी पीछे नहीं रहा। सोमवार शाम से देर रात तक इसी सतरंगी परंपरा का नजारा शहर के मध्य क्षेत्र में दिखाई दिया। वहीं सद्भावना की बयार भी बहती दिखाई दी। पहले ग्यारस के मौके पर गाजे- बाजे के साथ आकर्षक डोल निकाले गए। बाद में मोहर्रम की 9 तारीख याने शहादत की और पढ़े

लन्दन के कलाप्रेमियों को लुभा रही है संदीप राशिनकर की कलाकृतियां

Last Updated:  Monday, September 9, 2019  12:55 pm

इंदौर : शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर की कलाकृतियों का इन दिनों ग्रीनविच आर्ट गैलरी लंदन में प्रदर्शन चल रहा है । विस्तृत जानकारी देते हुए जोनाक्वेस्ट आर्ट की सुश्री जोना ने बताया कि अपनी अभिनव रेखांकन शैली से भारत में प्रसिद्धि प्राप्त प्रतिष्ठित चित्रकार संदीप के मिक्स मीडिया में की गई पंद्रह कलाकृतियों को यहां प्रदर्शित किया गया है। ।उल्लेखनीय है कि संदीप के इन समसामयिक चित्रों की श्रृंखला में किये गए कामों की विषयवस्तु में एक अभिनव चिंतन और पढ़े