Category Archives: धर्म-समाज

तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

Last Updated:  Thursday, December 27, 2018  3:42 pm

नई दिल्ली: गुरुवार को लंबी बहस के बाद तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित हो गया। बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। अन्ततः मतदान के जरिये बिल पारित हो सका। बिल के पक्ष में 245 और विरोध में 11 वोट पड़े। कांग्रेस, सपा और aiadmk ने मतदान में हिस्सा नहीं लेते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक- 2018 मुस्लिम महिलाओं को एक बार में तीन तलाक़ बोलकर तलाक़ देने और पढ़े

तीन तलाक़ बिल पर लोकसभा में गर्मागर्म बहस

Last Updated:  Thursday,   10:57 am

नई दिल्ली: अहम संशोधनों के बाद फिर से लोकसभा में लाए गए तीन तलाक़ बिल पर गुरुवार को बहस की जा रही है। विपक्ष के तेवर बिल को लेकर अभी भी तल्ख बने हुए हैं। उसका कहना है कि बिल में पति को जेल भेजे जाने का प्रावधान गलत है। ये पुरुष विरोधी बिल है। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना था कि सरकार को धार्मिक मामलों में दखलंदाजी से बचना चाहिए। उन्होंने तीन तलाक़ बिल पर विस्तृत अध्ययन की और पढ़े

मोहम्मद रफी पर फ़िल्म बनाएंगे बेटे शाहिद

Last Updated:  Tuesday, December 25, 2018  7:08 am

इंदौर: फ़िल्म इंडस्ट्री में कई गायक कलाकार आये और बड़ा मुकाम बनाया लेकिन जो मुकाम मुकेश, मोहम्मद रफी और किशोरकुमार को हासिल हुआ वो किसी और को नहीं मिला। उनके गए गीत बरसों बाद भी उसी शिद्दत से गाए और गुनगुनाए जाते हैं। सोमवार को मोहम्मद रफी की जयंती थी। इस मौके पर उनके चाहनेवालों ने महफिलें सजाकर उन्हें याद किया। संजीव गवते ने भी अपनी संस्था अनुपम के जरिये रफी साहब को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया। भोपाल की और पढ़े

अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल

Last Updated:  Sunday, December 23, 2018  12:45 pm

इंदौर: साहित्य, कला और संस्कृति के तीन दिनी उत्सव ‘इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल’ का रविवार को समापन हुआ। सयाजी में आयोजित इस फेस्टिवल में कथा, कहानी, कविता और सम सामयिक विषयों पर चर्चा सत्र का अनवरत सिलसिला चलता रहा। किसी भी रूप में साहित्यिक विधा से जुड़े देश- विदेश के रचनाकार इस उत्सव का हिस्सा बने। अंतिम दिन की खासियत लोक गायिका मालिनी अवस्थी के साथ हुआ वार्तालाप रहा। साहित्य और लोककला के अंतरसंबंधों पर मालिनी अवस्थी ने खुलकर अपनी बात और पढ़े

भक्तिभाव से मनाया गया दत्त जयंती महोत्सव

Last Updated:  Sunday,   8:20 am

इंदौर: भगवान श्री दत्तात्रेय का जन्मोत्सव शहरभर में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। पलसीकर कॉलोनी स्थित अन्ना महाराज संस्थान पर भजन- कीर्तन और प्रवचन के आयोजन किये गए। बड़ी संख्या में भक्तों ने अन्ना महाराज के प्रवचनों के साथ भजन- कीर्तन का श्रवण किया। बाद में महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। उधर स्नेहलतागंज स्थित नाना महाराज तराणेकर संस्थान पर आयोजित दत्त जयंती समारोह में देशभर से आये नाना महाराज के भक्तों ने भाग लिया। गुरुदेव दत्त के और पढ़े

इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का रंगारंग आगाज़।

Last Updated:  Friday, December 21, 2018  3:18 pm

इंदौर: साहित्य के तीन दिवसीय महाकुंभ इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। स्थानीय सयाजी होटल में आयोजित इस साहित्य उत्सव के उदघाटन समारोह में रस्किन बांड, देवदत्त पटनायक, अश्विन सांघी और अन्य जाने- माने साहित्यकारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर अमेरिकी बच्चों ने कबीर के दोहे के साथ हरिवंशराय बच्चन की कविता पेश कर साहित्य और संस्कृति प्रेमियों की खूब दाद बटोरी। रागिनी मक्खर ने भी कलात्मक प्रस्तुतियां दी। उदघाटन समारोह के बाद विभिन्न साहित्यिक और पढ़े

शीतलहर पर भारी सुमधुर गीतों की बयार ।

Last Updated:  Monday, December 17, 2018  8:40 am

इंदौर: व्यापार- व्यवसाय के साथ इंदौर शहर कला- संस्कृति का भी नगर है। वीकेंड पर तो यहां गीत- संगीत और नाटकों के कई आयोजन रखे जाते हैं। रसिक श्रोता भी इनमें अपनी हाजिरी बजाना नहीं भूलते चाहे फिर कोई भी परेशानी क्यूं न आये।इस रविवार( 17 दिसंबर ) को ठिठुरने पर विवश करती सर्द हवाएं चल रहीं थी फिर भी यहां स्थित जाल सभागृह में महफ़िल- ए- सरगम द्वारा सजाई गई गीत- संगीत की महफ़िल में सैकड़ों श्रोता मौजूद थे। और पढ़े

किशोरकुमार को संगीतमय श्रद्धांजलि

Last Updated:  Saturday, December 15, 2018  4:04 pm

इंदौर: किशोर कुमार का जिक्र आते ही एक ऐसे हरफनमौला कलाकार की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है जिसने अदाकारी के साथ पार्श्वगायन में भी अपना लोहा मनवाया। खंडवा में जन्मा ये मस्तमौला कलाकार इंदौरी भी रहा है। यहीं क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ते हुए उनकी गायकी परवान चढ़ी और उन्होंने मायानगरी मुम्बई का रुख कर लिया। फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल करनेवाले किशोरकुमार की याद में क्रिश्चियन कॉलेज के उसी ब्रानसन हॉल में गीतों भरी महफ़िल सजाई और पढ़े

सुरीले गीतों से सजी सुरीली उड़ान।

Last Updated:  Saturday,   8:14 am

संस्था सुरीली उड़ान के बैनर तले सदाबहार गीतों से सजी महफ़िल ‘ तू छुपी है कहाँ” प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित की गई।पुराने गीतों को कड़ी दर कड़ी गुलदस्ते में पिरोते हुए गायक कलाकारों ने उपस्थित श्रोताओं को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। ज्यादातर गीत ऐसे थे जिन्हें कालजयी कहा जा सकता है। रैना बीती जाए, कोई दूर से आवाज दे चले आओ, वो सुबह कभी तो आएगी, तू छुपी है कहाँ, आजा राधे आजा तुझे श्याम पुकारे, आदि और पढ़े

सानंद के मंच पर दी जाएगी मराठी अस्तित्व की प्रस्तुति

Last Updated:  Sunday, December 9, 2018  6:44 am

इंदौर: अमेरिका में रहकर भी अपनी मातृभाषा ‘ मराठी’ और उसकी ऐतिहासिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक विरासत के जतन के साथ उसे एक संगीतमय कार्यक्रम के जरिये नई- पुरानी पीढ़ी तक पहुंचाने का काम मानसी और श्रेयस बेडेकर कर रहे हैं। अपना यही कार्यक्रम लेकर वे इंदौर आए हैं। ‘ मराठी अस्तित्व ‘ शीर्षक से इस कार्यक्रम की प्रस्तुति आज ( रविवार शाम 6 बजे ) डीएवीवी के खंडवा रोड स्थित आडिटोरियम में दी जाएगी। कार्यक्रम का सूत्र संचालन मानसी बेडेकर और पढ़े