Category Archives: धर्म-समाज

दिवाली प्रभात में जादुई पेटी से निकले सुमधुर गीत

Last Updated:  Wednesday, November 7, 2018  2:15 pm

इंदौर:दिवाली उमंग, उल्लास और खुशियों का पर्व है। रोशनाई के इस पर्व पर सुमधुर संगीत की सौगात भी मिल जाए तो इससे अच्छी बात भला क्या हो सकती है। 25 वर्ष पूरे कर अपनी रजत जयंती मना रही सांस्कृतिक संस्था सानंद ने इंदौर के रसिक श्रोताओं को दीपावली पर ऐसी ही सौगात दी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित सभागार में सजाई गई संगीत ये महफ़िल कुछ अनूठी थी। अनूठी इस मायने में कई यहां गीतों को आवाज देने और पढ़े

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद की सुनवाई टाली

Last Updated:  Monday, October 29, 2018  9:46 am

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर जमीन विवाद मामले की सुनवाई अगले साल जनवरी तक के लिए टाल दी गई है। अब नई पीठ मामले की सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ सोमवार से प्रतिदिन इस मामले की सुनवाई करनेवाली थी पर पीठ ने मामले को जनवरी तक टालते हुए कहा कि अब नई पीठ मामले की सुनवाई करेगी। तारीख भी वही तय करेगी। कोर्ट ने विवाद के दोनों पक्षकारों और पढ़े

सुधीर फड़के की जन्मशती पर सजी सुरीली महफ़िल

Last Updated:  Sunday, October 28, 2018  12:40 pm

इंदौर: ख्यात गायक और संगीतकार सुधीर फड़के का यह जन्मशती वर्ष है। महाराष्ट्र सहित देशभर में इस उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को संस्था सुरश्रुति ने भी स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागार में सुरीली महफ़िल सजाई।इसे नाम दिया गया’ तुझे गीत गाणयासाठी सुधीर फड़के के गाए और संगीतबद्ध किये गीत इस कार्यक्रम में पेश किए गए। मराठी में पेश किए गए इन गीतों को सुरीले अंदाज में गाया राजेन्द्र गलगले ने। युगल गीतों में अर्चना मोघे और पढ़े

गिरिजादेवी को समर्पित स्वरांजलि

Last Updated:  Friday, October 26, 2018  3:48 pm

इंदौर: देश की ख्यात ठुमरी गायिका गिरिजादेवी को समर्पित कार्यक्रम ठुमरी का ठाठ शुक्रवार शाम जाल सभागृह में आयोजित किया गया। शोभा चौधरी ने इस मौके पर ठुमरी गायन पेश कर गिरिजादेवी को स्वरांजलि अर्पित की। तबले पर हितेंद्र दीक्षित, हारमोनियम पर रचना शर्मा और सारंगी पर जगदीश बारोट ने संगत की। कार्यक्रम का आयोजन पंचम निषाद संगीत संस्थान ने दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र नागपुर और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया।

शिव से शिवत्व का लोकार्पण

Last Updated:  Friday,   3:39 pm

इंदौर: कानपुर के निवासी और पेशे से कोचिंग क्लास संचालक आशुतोष ने ‘ शिव से शिवत्व तक’ पुस्तक का लेखन किया है। आठ खंडों में प्रकाशित होनेवाली इस पुस्तक का पहला खंड फिलहाल प्रकाशित हुआ है।स्टोरी मिरर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन समारोह शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित किया गया।प्रेस क्लब के महासचिव नवनीत शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी, कीर्ति राणा, और अन्य अतिथियों की मौजूदगी में पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पुस्तक के लेखक आशुतोष और पढ़े

उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर : क्यों खुलता है सिर्फ साल में एक दिन

Last Updated:  Thursday, July 27, 2017  5:14 am

हिंदू धर्म में सदियों से नागों की पूजा करने की परंपरा रही है। हिंदू परंपरा में नागों को भगवान का आभूषण भी माना गया है। भारत में नागों के अनेक मंदिर हैं, इन्हीं में से एक मंदिर है उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर का,जो की उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। इसकी खास बात यह है कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी (श्रावण शुक्ल पंचमी) पर ही दर्शनों के लिए खोला जाता है। ऐसी और पढ़े

6 दिसंबर 2018 तक बनकर तैयार होगा राम मंदिर

Last Updated:  Monday, April 17, 2017  9:27 am

बड़ी खबर भूपेन्द्र नामदेव 6 दिसंबर 2018 तक बनकर तैयार होगा राम मंदिर । इंदौर आये जगदगुरु रामभद्राचार्य जी ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही ।  गुरुदेव ने दावा किया है कि सभी तैयारी पूरी हो गयी है अब सिर्फ मंदिर बनेगा । जब पूछा गया कि मस्जिद का क्या होगा तो बोले कि सिर्फ मंदिर ही बनेगा और मस्जिद सरयू नदी के पार बनेगी वो भी बाबर के नाम पर नही सिर्फ साधारण मस्जिद होगी ।

गोमांस पर बैन की मांग पड़ी भारी, भाई ने अजमेर दरगाह के दीवान को पद से हटाया

Last Updated:  Wednesday, April 5, 2017  6:04 am

अजमेर। अजमेर दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन के बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सूफी जैनुल के भाई अलाउद्दीन आलिमी ने उन्हें दरगाह के दीवान पद से हटाने का ऐलान किया है. अलाउद्दीन ने खुद को हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह का दीवान घोषित कर दिया. अलाउद्दीन ने सूफी जैनुल आबेदीन के बीफ पर दिए बयान के एक दिन बाद ये ऐलान किया. सूफी जैनुल ने ट्रिपल तलाक को भी इस्लाम विरोधी करार दिया था. सूफी जैनुल ने की बीफ और पढ़े

तीन तलाक को पवित्र कुरान की भावनाओं के खिलाफ बताया

Last Updated:  Tuesday, April 4, 2017  10:07 am

ख्वाजा साहब की दरगाह के दीवान अब नहीं खाएंगे गौवंश का मांस। देश के मुसलमानों से भी की अपील। तीन तलाक को पवित्र कुरान की भावनाओं के खिलाफ बताया अजमेर में चल रहे सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 805वें सालाना उर्स का समापन 4 अप्रैल को कुल की रस्म के साथ होगा। उर्स समापन से एक दिन पहले 3 अप्रैल को दरगाह दीवान और मुस्लिम धर्मगुरु सैयद जेनुल आबेदीन की सदारत में वार्षिक सभा हुई। इस सभा में देश और पढ़े

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार

Last Updated:  Monday, April 3, 2017  6:13 am

नई दिल्ली। राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कोर्ट की बैंच ने सुब्रह्मण्यम स्वामी की अपील पर जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हम नहीं जानते की आप इस केस में पार्टी बता दें कि पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने इसे धर्म और आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए दोनों पक्षकारों से आपसी बातचीत के और पढ़े