इंदौर: कानपुर के निवासी और पेशे से कोचिंग क्लास संचालक आशुतोष ने ‘ शिव से शिवत्व तक’ पुस्तक का लेखन किया है। आठ खंडों में प्रकाशित होनेवाली इस पुस्तक का पहला खंड फिलहाल प्रकाशित हुआ है।स्टोरी मिरर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन समारोह शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित किया गया।प्रेस क्लब के महासचिव नवनीत शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी, कीर्ति राणा, और अन्य अतिथियों की मौजूदगी में पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पुस्तक के लेखक आशुतोष ने बताया कि शिव की प्रेरणा से ही उन्होंने इस पुस्तक की रचना की है। महाकाल के समीप होने से पुस्तक के विमोचन के लिए उन्होंने इंदौर को चुना। कीर्ति राणा ने कहा कि शव से परे शिव हैं, वे सहज सरल हैं। वे दयालु- कृपालु हैं। महाकाल की ही कृपा से उन्हें जीवन मे कामयाबी मिली। जिन्हें शिव का कृपा प्रसाद मिलता है उसका जीवन सफल हो जाता है। इसीलिए वे देवों के महादेव हैं।
प्रकाश हिंदुस्तानी ने कहा कि ईश्वर में आस्था रखें आपके सारे दुख दूर होंगे।
कार्यक्रम में कई सुधि श्रोता और पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन देवेंद्र जायसवाल ने किया।
शिव से शिवत्व का लोकार्पण
Last Updated: October 26, 2018 " 03:39 pm"
Facebook Comments