तुलसी नगर स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 25 जून से
इंदौर : तुलसी नगर स्थित वीर सावरकर उद्यान में नवनिर्मित अनंतेश्वर महादेव मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार 25 जून से प्रारंभ होगा। समारोह के पहले दिन रविवार को मंडप प्रवेश, ग्रहों की स्थापना एवं जलाधिवास होगा। दूसरे दिन सोमवार को पूजन स्थापित गृह, अन्नाधिवास एवं फूल शैय्या शयन का आयोजन होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन मंगलवार 27 जून को प्रातः 9 बजे तुलसी नगर एवं आसपास के कॉलोनियों की मातृ शक्तियों द्वारा शोभा यात्रा निकाली और पढ़े











