Category Archives: धर्म-समाज

सनातन संस्कृति के संरक्षण और अगली पीढ़ी को सौंपने की जिम्मेदारी हम सबकी : तिवारी

Last Updated:  Thursday, May 11, 2023  2:41 pm

देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम में बोले सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी। हाल ही में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि । इंदौर : विश्व संवाद केंद्र मालवा, इंदौर प्रेस क्लब और पत्रकारिता विभाग देवी अहिल्या विवि  द्वारा देवर्षि नारद के वास्तविक चरित्र को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु प्रति वर्ष देवर्षि नारद जयंती मनाई जाती है। देवर्षि नारद को सबसे पहला आद्य संवाददाता भी माना जाता है।इसी कड़ी में इस वर्ष यह कार्यक्रम बुधवार को एसजीएसआयटीएस के गोल्डन और पढ़े

भारतीय संस्कृति और तकनीकि ज्ञान परंपरा देश को पुनः विश्वगुरु बनाएगी – डॉ. पांडे

Last Updated:  Thursday,   2:35 pm

इंदौर : अभियंता स्व. कृष्णाजी विनायक वझे भारत की प्राचीन ज्ञान विज्ञान की परंपरा के आधार पर कई आधुनिक अभियांत्रिकी ग्रंथों की रचना की।उनके कार्य को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग स्थित सभागार में बुधवार को प्राचीन भारत के अभियांत्रिकी ज्ञान और आधुनिक तकनीक का समन्वय पर डॉ. बालमुकुंद पांडे का व्याख्यान आयोजित किया गया।अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना मालवा प्रांत, देवी अहिल्या विवि,विज्ञान भारती और प्रज्ञा प्रवाह ने संयुक्त रूप से और पढ़े

मदर्स डे के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए 14 मई को चलो मम्मा वॉकेथान

Last Updated:  Tuesday, May 9, 2023  9:27 pm

इंदौर : वर्ल्ड मदर्स डे (विश्व मातृ दिवस)के उपलक्ष्य में संस्था वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के बैनर तले ‘चलो मम्मा वॉकेथान’ का आयोजन रविवार, 14 मई 2023 को नेहरू स्टेडियम से किया जा रहा है। तीन किमी की यह वॉकेथान नेहरू स्टेडियम से डेली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी। आयोजक संस्था की पदाधिकारी आरती माहेश्वरी, ग्रीष्मा त्रिवेदी और हीना नीमा ने बताया कि ‘चलो मम्मा वॉकेथान’ आयोजित करने का उद्देश्य मदर्स डे सेलिब्रेट करने के साथ यह और पढ़े

अग्रवाल समाज के कारोबारी का नाबालिग बेटा 8 दिनों से लापता,समाज में रोष

Last Updated:  Tuesday,   12:11 am

केन्द्रीय समिति ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द पता लगाने की मांग की। इंदौर : अग्रवाल समाज के कारोबारी मनोज मित्तल के 17 वर्षीय बेटे रितिक मित्तल को लापता हुए 8 दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस अब तक लापता बालक का पता लगाना तो दूर, उसके बारे में कोई सूचना भी नहीं जुटा पाई है। सोमवार को अग्रवाल समाज के आक्रोशित लोगों ने पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर के कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और आग्रह किया कि वे और पढ़े

राजेंद्र नगर में 38 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार

Last Updated:  Tuesday,   12:03 am

इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान 38 बटुकों का सामूहिक रूप से उपनयन किया गया । समाज द्वारा सामूहिक उपनयन के आयोजन का यह 12वां वर्ष है । प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे के मध्य विभिन्न वैदिक संस्कारों को पंडित जितेंद्र काले गुरुजी और उनके सहयोगियों ने संपन्न करवाया ।सुबह देव देवक की स्थापना हुई।इसके बाद समस्त बटुकों का मुंडन किया और पढ़े

दिगंबर जैन समाज की युवतियों और महिलाओं ने देखी द केरला स्टोरी

Last Updated:  Monday, May 8, 2023  12:57 am

समाज की हर महिला और बेटी को फिल्म देखने के लिए करेंगे प्रेरित। इंदौर : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता की 150 युवतियों-महिलाओं ने रविवार को द केरला स्टोरी फ़िल्म का विशेष शो देखा।ग्रुप की कोषाध्यक्ष सलोनी जैन और महिला अध्यक्ष बबीता बडजात्या ने बताया कि एयरपोर्ट रोड स्थित सीने स्क्वेयर सिनेमा में युवतियों और महिलाओं के लिए विशेष शो रखा गया था। सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक सभी ने एक साथ यह फिल्म देखी और समझा की और पढ़े

अपनी क्षमतानुसार ही करें जिम में व्यायाम : डॉ. पंचोलिया

Last Updated:  Sunday, May 7, 2023  6:21 pm

जिम में होने वाली मौतें- कारण और उपाय पर वैज्ञानिक सत्र का आयोजन। इंदौर : बीते दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई जब जिम में एक्सरसाइज करते हुए लोगों को अटैक आया और वे चल बसे।इनमें कई सेलिब्रिटीज का भी समावेश था। इसतरह के लगातार सामने आ रहे मामलों ने चिकित्सकों को भी हैरत में डाल रखा है। आखिर इसकी वजह क्या हो सकती है..? इसपर कई शोध व अध्ययन भी चल रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर और पढ़े

13 मई को कनाडिया चौराहा पर होगा यशवंतराव होलकर की प्रतिमा का अनावरण

Last Updated:  Friday, May 5, 2023  1:52 pm

महाराजा यशवंतराव होलकर की प्रतिरूप अश्वरूढ़ प्रतिमा पुणे से इंदौर आएगी। शौर्ययात्रा में यशवंतराव होलकर की वीरता का करेंगे बखान। 13 मई शनिवार को शहर में निकलेगी भव्य शौर्ययात्रा। इंदौर : महाराजा यशवंतराव होलकर (प्रथम) की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम शनिवार 13 मई को शाम 7 बजे कनाडिय़ा चौराहा पर आयोजित किया गया है। इन्दौर में प्रतिमा अनावरण से पूर्व महाराजा यशवंतराव होलकर की प्रतिकात्मक प्रतिमा पुणे से रथ के माध्यम से इन्दौर लाई जाएगी। पुणे से इन्दौर तक के और पढ़े

बोहरा समाज के धर्मगुरु का इंदौर आगमन पर आत्मीय स्वागत

Last Updated:  Thursday, May 4, 2023  9:29 pm

कैलाश विजयवर्गीय, सांसद लालवानी और विधायक मेंदोला ने की बोहरा धर्मगुरु की अगवानी। बोहरा समाज के हजारों अनुयायियों को धर्मगुरु ने अपने आशीर्वाद से नवाजा। इंदौर : दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना अली कदर मुफज्जल सैफुद्दीन गुरुवार को अल्प प्रवास पर इंदौर एयरपोर्ट पर पधारे। उनके स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला और बोहरा समाज के हजारों अनुयायी मौजूद थे। एयरपोर्ट के पास ही एक बड़ा पांडाल बनाया और पढ़े

रजत वाहन पर निकली रामानुज स्वामी की शोभायात्रा

Last Updated:  Wednesday, May 3, 2023  2:16 pm

आम रस से किया गया अमृताभिषेक। श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य जयंती महोत्सव संपन्न। इंदौर। वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि,विद्वतजनों द्वारा स्तोत्र पाठ के स्वर और भक्तों के जय रामानुज, जय रामानुज के जयघोष के बीच आद्रा नक्षत्र में शेषावतार श्री रामानुजाचार्य स्वामी का जयंती महोत्सव श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में मनाया गया।नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगला शासन में सम्पन्न हुए इस महोत्सव के तहत श्री रामानुज स्वामी का आम रस के साथ ही रजत कलशों में दूध, दही, हल्दी, शकर घी, शहद, और पढ़े