13 मई को कनाडिया चौराहा पर होगा यशवंतराव होलकर की प्रतिमा का अनावरण

  
Last Updated:  May 5, 2023 " 01:52 pm"

महाराजा यशवंतराव होलकर की प्रतिरूप अश्वरूढ़ प्रतिमा पुणे से इंदौर आएगी।

शौर्ययात्रा में यशवंतराव होलकर की वीरता का करेंगे बखान।

13 मई शनिवार को शहर में निकलेगी भव्य शौर्ययात्रा।

इंदौर : महाराजा यशवंतराव होलकर (प्रथम) की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम शनिवार 13 मई को शाम 7 बजे कनाडिय़ा चौराहा पर आयोजित किया गया है। इन्दौर में प्रतिमा अनावरण से पूर्व महाराजा यशवंतराव होलकर की प्रतिकात्मक प्रतिमा पुणे से रथ के माध्यम से इन्दौर लाई जाएगी। पुणे से इन्दौर तक के मार्ग में महाराजा यशवंतराव होलकर की शौर्यगाथा, पराक्रम व वीरता का बखान भी किया जाएगा। सात दिवसीय इस यात्रा की शुरूआत रविवार 7 मई को पुणे में प्रतिमा पूजन से होगी।
शौर्ययात्रा एवं प्रतिमा स्थापना समिति संयोजक सुधीर देडग़े, सह संयोजक रवींद्र भुसारी ने बताया कि यशवंतराव होलकर (प्रथम) ने मराठा साम्राज्य को विस्तार देने में महती भूमिका निभाई। अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने 18 युद्ध लड़े। उनके शौर्य, पराक्रम और वीरता को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुणे से इन्दौर तक यह शौर्ययात्रा निकाली जा रही है। 7 से 13 मई तक निकलने वाली इस यात्रा के मार्ग में जनमानस को यशवंतराव होलकर के इतिहास से रूबरू कराया जाएगा।

13 मई को होगा अनावरण समारोह।

सुधीर देडग़े ने बताया कि शनिवार 13 मई को शाम 7 बजे कनाडिय़ा चौराहे पर यशवंतराव होलकर (प्रथम)की प्रतिमा का अनावरण होगा। इसके पूर्व
ऊषा नगर स्थित महाराजा यशवंतराव होलकर स्कूल से भव्य शौर्ययात्रा दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी। शौर्ययात्रा में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन पर महिला, पुरूष और युवा शामिल होंगे। ऊषा नगर से प्रारंभ शौर्ययात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कनाडिय़ा चौराहा पहुंचेगी जहां इस यात्रा का समापन होगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *