Category Archives: धर्म-समाज

जनजातीय गौरव यात्रा में नजर आई आदिवासी लोक परम्परा की झलक

Last Updated:  Tuesday, November 15, 2022  4:27 pm

इंदौर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए गए जनजातीय गौरव दिवस के तहत लालबाग मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के बाद आदिवासी भाई – बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में जनजातीय गौरव यात्रा निकाली। हजारों की संख्या में आदिवासी महिला, पुरुषों के साथ इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे समाज के युवा और स्कूली छात्र – छात्राएं इस यात्रा में शामिल हुए। मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी , विधायक रमेश मेंदोला ,डॉ निशांत खरे और अन्य जनप्रतिनिधि भी यात्रा और पढ़े

उत्साह के साथ मनाया गया जनजाति गौरव दिवस

Last Updated:  Tuesday,   4:20 pm

देश की स्वतंत्रता और निर्माण में आदिवासी महानायकों के योगदान पर डाला गया प्रकाश। इंदौर : आदिवासी समाज के आराध्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस पर लालबाग मैदान,इंदौर में मनाया गया। इस कार्यक्रम में जनजाति समाज के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता जनजाति विकास मंच रतलाम के विभाग प्रमुख राजेश ङावर ने जनजाति समाज के महानायकों के देश की स्वतंत्रता में योगदान और आजादी के पश्चात देश के निर्माण और पढ़े

पालकी यात्रा महोत्सव के तहत रविवार को निकाली गई देवी महालक्ष्मी की पालकी यात्रा

Last Updated:  Monday, November 14, 2022  12:39 am

इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माउली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में चल रहे सात दिवसीय पालकी यात्रा उत्सव के तहत रविवार शाम पलसीकर कॉलोनी परिसर में कार्तिक कृष्ण पंचमी निमित्त कोल्हापुर निवासिनी देवी महालक्ष्मी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। महालक्ष्मी की जय जयकार के साथ सैकड़ों भक्त पाउल भजन, फुगड़ी नृत्य करते हुए देवी की पालकी यात्रा में शामिल हुए।सदगुरु अण्णा महाराज ने पालकी को अपने कंधों पर उठाकर पालकी यात्रा की शुरुआत की । मार्ग में और पढ़े

राष्ट्र निर्माण मीडिया नहीं हम सबकी जिम्मेदारी

Last Updated:  Sunday, November 13, 2022  7:55 pm

राष्ट्र निर्माण और मीडिया विषय पर वक्ताओं ने रखे विचार। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि, इंदौर ने आयोजित किया था परिसंवाद। इंदौर : रविवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि, इंदौर के न्यू पलासिया स्थित ओम शांति भवन में ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की 7 वी पुण्य स्मृति पर मीडिया परिसंवाद का आयोजन किया गया। विषय था ‘राष्ट्र निर्माण और मीडिया’।शहर की मीडिया से जुड़ी दिग्गज हस्तियों ने परिसंवाद में शामिल होकर संदर्भित विषय पर अपने विचार रखें। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में मीडिया और पढ़े

‘अहम ब्रह्मास्मि’ का अर्थ मैं का परमात्मा में लीन हो जाना है

Last Updated:  Friday, November 11, 2022  9:57 pm

‘अद्वैत सनातन परंपरा और जीवन’ प्रबंधन विषय पर व्याख्यान में बोले पंडित विजय शंकर मेहता इंदौर : इंसान के जीवन में ‘मैं’ अहम के होने का नहीं बल्कि अहंकार के गिरने का प्रतीक है। ‘अहम ब्रह्मास्मि’ का अर्थ ही मैं का ईश्वर में लीन हो जाना है। समय का प्रबंधन कैसा हो यह आदि शंकराचार्य ने हमें सिखाया। ये विचार स्टेट प्रेस क्लब, मप्र द्वारा आयोजित ‘धर्म व्याख्या’ कार्यक्रम में ख्यात जीवन प्रबंधन गुरु पं. विजय शंकर मेहता ने व्यक्त और पढ़े

संतश्री नाना महाराज की स्मृति को समर्पित होगी संगीत सभा ‘चैतन्य स्वरोत्सव’

Last Updated:  Thursday, November 10, 2022  7:17 pm

पुणे की प्रसिद्ध गायिका मंजिरी कर्वे आलेगांवकर देंगी गायन प्रस्तुति। इंदौर : इंदौर के प्रसिद्ध संत स्वर्गीय श्री नाना महाराज तराणेकर की स्मृति में चैतन्य स्वरोत्सव संगीत सभा का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर के गणेश विद्या मंदिर, पलसीकर कॉलोनी में रविवार 13 नवंबर 2022 को सुबह 9.30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पुणे की ख्यात शास्त्रीय गायिका मंजिरी कर्वे आलेगांवकर अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ विलास खरगोणकर तबला और राजेंद्र जोशी संवादिनी के रूप में संगत करेंगे। और पढ़े

मिथिला का लोक पर्व सामा – चाकेबा इंदौर में भी मनाया गया

Last Updated:  Wednesday, November 9, 2022  1:51 pm

कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ सामा चकेबा का विसर्जन। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है सामा चकेबा लोक पर्व। इंदौर : छठ पर्व के प्रात:कालीन अर्घ्य से शुरू हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक, मिथिलांचल के प्रसिद्ध लोक पर्व सामा-चकेबा का विसर्जन सोमवार को शहर में रह रही मैथिल समाज की महिलाओं द्वारा कार्तिक पूर्णिमा की खिलखिलाती चांदनी में किया गया। सात- दिवसीय सामा चकेबा पर्व के दौरान मैथिल समाज की महिलाएं संध्याकाल प्रतिदिन मिटटी का सामा चकेबा और पढ़े

सिख समाज के कार्यक्रम में कमलनाथ को करना पड़ा विरोध का सामना

Last Updated:  Wednesday,   12:38 pm

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आसुरी शक्तियों से की कमलनाथ की तुलना। इंदौर : मंगलवार को इंदौर प्रवास के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सिख समाज के कार्यक्रम में विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर सिख समाज ने खालसा कॉलेज परिसर में दीवान सजाया था। कमलनाथ अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। उसी दौरान कीर्तनी जत्थे में शामिल एक कीर्तनकार भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी ने कमलनाथ को और पढ़े

हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया प्रभु वैंकटेश का दरबार

Last Updated:  Wednesday,   12:29 am

भक्तों ने भगवान के साथ मनाई दीपावली। प्रभु पधारे धरा पर भक्तों के साथ दीपावली मनाने। दीपो की रोशनी की तरह सभी का जीवन भी जगमगाता रहे, इसी भाव से किया गया दीपदान। इंदौर : कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व, चाँद की रोशनी और दीपों से सजा व्यंकटेश मंदिर का कोना कोना, जिससे अंधेरा भागने पर मजबूर था। दीपों की ज्योति में सजे धजे प्रभु वेंकटेश के मनोहारी दर्शन,वेदों और मंत्रो का उच्चारण,भक्तों द्वारा गोविंदा गोविंदा का जयघोष और पटाखों और पढ़े

नारियल पानी का इस्तेमाल कर बनाए छप्पन व्यंजनों का वैंकटेश बालाजी को लगाया भोग

Last Updated:  Tuesday, November 8, 2022  4:53 pm

इंदौर : श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एरोड्रम रोड पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री वेंकटेश बालाजी को छप्पन भोग लगाने के साथ दीपोत्सव मनाया गया। बालक स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में मनाए गए इस अन्नकूट महोत्सव में हजारों भक्तों ने वेंकटेश बालाजी के दर्शन कर प्रसादी प्राप्त की। चावल रूपी गिरिराज पर्वत पर गिरिराज जी के दर्शन भी इस दौरान भक्तों को हुए। भोपूजी के भजनों ने बांधा समां। भजन सम्राट और पढ़े