Category Archives: राजनीति

बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना का 20 जनवरी से होगा आगाज, हर बूथ की जानकारी होगी डिजिटलाइज

Last Updated:  Wednesday, January 19, 2022  7:30 pm

इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है। इसी के तहत संगठन के विस्तार, सृदृढीकरण और डिजिटलाइजेशन के साथ प्रत्येक बूथ पर 11 % वोट शेयरिंग बढ़ाने के संकल्प को लेकर संगठन की महत्वाकांक्षी बूथ विस्तारक योजना गुरुवार 20 जनवरी से प्रारंभ होगी। 15 मंडलों को 129 शक्ति केंद्रों में किया विभाजित। बीजेपी के इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी रघुनाथ सिंह भाटी ने यह जानकारी दी। उन्होंने और पढ़े

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मप्र सरकार देगी आर्थिक मदद

Last Updated:  Wednesday,   3:33 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश में अब घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला को सरकार से 4 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिल सकेगी। इसके लिए प्रदेश में घरेलू हिंसा सहायता योजना लागू की जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई। आर्थिक मदद के तय किए मापदंड। सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घरेलू हिंसा सहायता योजना के तहत पीड़ित और पढ़े

यूपी चुनाव में ऑनलाइन प्रचार के लिए आईटी विशेषज्ञों की बढ़ी मांग

Last Updated:  Tuesday, January 18, 2022  1:48 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण की वजह से निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। जनसभा व नुक्कड़ सभाओं पर रोक है । जनसंपर्क भी सीमित समर्थकों के साथ किया जा सकता है। इस बदले माहौल में चुनाव प्रचार के लिए आईटी एक्सपर्ट की मांग बढ़ गई है। एक्सपर्ट ने कंपनियां बनाकर प्रत्याशियों को घर बैठे प्रचार की आधुनिक सुविधाएं देने के लिए एक लाख से 5 लाख रुपए तक के पैकेज तैयार किए हैं। और पढ़े

बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना के तहत विधानसभा प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Last Updated:  Tuesday,   1:12 am

इंदौर : सोमवार को समारोह परिसर खंडवा रोड पर भाजपा की बूथ विस्तारक – विधानसभा प्रशिक्षक कार्यशाला, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री व इंदौर संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद गजेंद्र पटेल, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, इंदौर जिला प्रभारी रघुनाथसिंह भाटी की उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ सुहास भगत, भगवानदास सबनानी, जीतू जिराती, गजेंद्र पटेल, जयदीप पटेल, तेजबहादुरसिंह चौहान, आशीष शर्मा व रघुनाथसिंह भाटी ने भारत माता, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, और पढ़े

भागीरथपुरा के श्रद्धालुओं के साथ विधायक शुक्ला ने किए रामलला के दर्शन

Last Updated:  Monday, January 17, 2022  3:54 pm

इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के तहत आने वाले भागीरथपुरा वार्ड के 600 नागरिकों ने अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि पर भगवान राम लला के दर्शन किए। विधायक संजय शुक्ला इन सभी नागरिकों को लेकर मंदिर पहुंचे। इसके पूर्व अयोध्या पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इन नागरिकों का स्वागत किया गया। विधानसभा के प्रत्येक वार्ड से 600 नागरिकों को कराएंगे दर्शन। विधायक संजय शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के अंतर्गत आने वाले हर वार्ड से और पढ़े

कृषि कानून निरस्त होने से करोड़ों किसानों का हुआ नुकसान, राजनीतिक था विरोध- बोर्डे

Last Updated:  Saturday, January 15, 2022  9:40 pm

इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए तीनों कृषि कानून किसानों के हित में थे। इनसे किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने की आजादी मिली थी। पर कुछ लोगों की वजह से उन्हें निरस्त करने की नौबत आई। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कृषि सुधार कानून पहले से लागू हैं। एमएसपी की व्यवस्था कभी भी खत्म नहीं होगी। ये कहना है बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री अनिल सुखदेव बोर्डे का। वे और पढ़े

विजयवर्गीय पिता- पुत्र ने मकर संक्रांति पर खेला गिल्ली- डंडा, उड़ाई पतंग

Last Updated:  Saturday,   12:01 am

इंदौर : सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने भी समर्थकों के साथ मकर संक्रांति पर पारम्परिक खेलों में हाथ आजमाए, पतंग उड़ाई और तिल- गुड़ वितरण कर इस पर्व की खुशियां मनाई और बांटी। सुगनीदेवी मैदान पर कैलाश विजयवर्गीय ने खेला गिल्ली- डंडा। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने परदेशीपुरा चौराहा और पढ़े

ऑनलाइन गेम्स पर लगाम कसने की मप्र सरकार ने की तैयारी, जल्द आएगा कानून- गृहमंत्री

Last Updated:  Thursday, January 13, 2022  7:37 pm

भोपाल : मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कतिपय ऑनलाइन गेम्स के कारण किशोर उम्र युवाओं की जिंदगी खतरे में पड़ रही है। इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ऑनलाइन गेम्स एक्ट लाने की तैयारी कर रही है, जिसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे मूर्त स्वरूप दे दिया जाएगा। गृहमंत्री ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में यह बात कही। पुनः होगा पंचायतों का परिसीमन। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमारा प्रजातांत्रिक प्रक्रिया में और पढ़े

सहकारिता के जरिए सशक्त समाज और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण संभव- नवाथे

Last Updated:  Wednesday, January 12, 2022  6:38 pm

इन्दौर : जिला सहकार भारती का स्थापना दिवस ग्राम रंगवास में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह के मुख्य वक्ता आरएसएस के सहकार्यवाह मालवा प्रांत विनीत नवाथे थे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उध्दार” के मूल मंत्र को लेकर ही सरकार पर निर्भरता कम की जा सकती है। वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है। इसे पल्लवित कर सहकारिता के माध्यम से एक सशक्त समाज और सुदृढ़ और पढ़े

युवक कांग्रेस के इस्तीफा देनेवाले पदाधिकारियों के समर्थन में आगे आई परशुराम महासभा, कमलनाथ को लिखा पत्र

Last Updated:  Wednesday,   6:30 pm

इंदौर : शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष की उपेक्षा, प्रताड़ना और अपमान से आहत होकर इस्तीफा देने वाले युवक कांग्रेस पदाधिकारियों के समर्थन में परशुराम महासभा ने भी मैदान संभाल लिया है। परशुराम महासभा के प्रदेश प्रभारी पं.संजय मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखकर युवक कांग्रेस के कर्ताधर्ता की कारस्तानी का विवरण देते हुए आगाह किया है कि ब्राह्मण पदाधिकारियों का अपमान करने वालों पर लगाम नहीं कसी गई तो संगठन को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।पं. और पढ़े