Category Archives: राजनीति

कोरोना व कमलनाथ के कारण विकास कार्य हुए प्रभावित, नरोत्तम ने कसा तंज

Last Updated:  Friday, July 9, 2021  11:27 pm

इंदौर : लंबे समय से इंदौर में पदस्थ अधिकारियों के जल्द तबादले होंगे। पेट्रोल- डीजल पर कमलनाथ सरकार ने टैक्स बढाया था, बीजेपी सरकार ने नहीं। कोरोना व कमलनाथ सरकार के कारण विकास कार्यों में बाधा आई। वैक्सीन की उपलब्धता केंद्र सरकार पर निर्भर है। कोरोना प्रदेश में समाप्ति की ओर है लेकिन तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी की गई है। भूमाफियाओं पर शिंकन्जा कसने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।ये कहना है प्रदेश के गृहमंत्री और पढ़े

ईवीएम और वीवीपेट वेयर हाउस का लोकार्पण, स्टेडियम से यहां शिफ्ट की जाएंगी मशीनें

Last Updated:  Friday,   11:22 pm

इंदौर : स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपेट मशीन को सुरक्षित रखना आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन मशीनों की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में ईवीएम व वीवीपेट वेयर हाउस निर्मित किए जा रहे हैं। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए और पढ़े

वरिष्ठ नेता मोघे के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री मिश्रा, आरती उतारकर किया गया स्वागत

Last Updated:  Thursday, July 8, 2021  10:57 pm

इंदौर : बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान स्वीकारने के बाद प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे के निवास पर पहुंचे। मोघे व परिवार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरोत्तम मिश्रा का आरती,फूल माला, साफा, पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर मुख्य रूप से मंत्री तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक आकाश विजयवर्गीय,रमेश मेंदोला,जीतू जिराती,जे पी मूलचंदानी,सुरेश अग्रवाल,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इंदौर के लिए जो अच्छे से अच्छा होगा, वह सब करेंगे- प्रभारी मंत्री मिश्रा

Last Updated:  Thursday,   10:54 pm

इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री एवं इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा का प्रभारी मंत्री के रूप में प्रथम नगर व कार्यालय आगमन पर भाजपा वरिष्ठजनों एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इंदौर का अपनत्व अनुपम है। इस अवसर पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप सभी के द्वारा किए गए स्वागत और पढ़े

विभाजनकारी और अलगाववादी है दिग्विजय सिंह का मन्तव्य- नरोत्तम

Last Updated:  Thursday,   9:04 pm

भोपाल : इंदौर रवाना होने से पूर्व भोपाल में मीडिया कर्मियों से चर्चा में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। दिग्विजय सिंह का मन्तव्य विभाजनकारी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरएसएस प्रमुख मोहनमोहन भागवत के बयान पर कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत मंतव्य राष्ट्रवाद का और जोड़ने वाला है, जबकि दिग्विजय सिंह का मंतव्य विभाजनकारी है। संघ प्रमुख राष्ट्रवादी सोच की बात करते हैं, जबकि दिग्विजय और पढ़े

मन्गुभाई छगनभाई पटेल ने ली मप्र के राज्यपाल पद की शपथ

Last Updated:  Thursday,   9:02 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने गुरुवार को राजभवन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण किया। प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश की निवृत्तमान राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री और पढ़े

टीम मोदी में शामिल नए मंत्रियों को किया गया विभागों का बंटवारा, सिंधिया को मिला नागरिक उड्डयन मंत्रालय

Last Updated:  Thursday,   12:22 am

नई दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मप्र से कैबिनेट मंत्री बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन विभाग दिया गया है। ये अजब संयोग है कि लगभग तीन दशक पूर्व उनके पिता माधवराव सिंधिया भी इसी विभाग के मंत्री रहे थे। नए मंत्रियों को जो विभाग दिए गए हैं वो इस प्रकार हैं :- अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्रालय। ( कैबिनेट) मनसुख मांडविया स्वास्थ्य – मंत्रालय (कैबिनेट) ज्योतिरादित्य सिंधिया – नागरिक और पढ़े

मोदी के पुनर्गठित मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरे शामिल, 7 को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया

Last Updated:  Thursday,   12:20 am

नई दिल्ली : मोदी मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित पुनर्गठन और विस्तार बुधवार को पूरा हो गया। मंत्रिमंडल के इस पुनर्गठन में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि 7 वर्तमान राज्यमंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट में शामिल किया गया। रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन, व प्रकाश जावड़ेकर जैसे दिग्गजों सहित 12 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई।जबकि सिंधिया और राणे सहित 8 नए चेहरों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। 43 मंत्रियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ। राष्ट्रपति और पढ़े

मोदी मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में रविशंकर प्रसाद, जावड़ेकर सहित 12 मंत्रियों की छुट्टी

Last Updated:  Wednesday, July 7, 2021  7:25 pm

इंदौर : मोदी मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में कई दिग्गज मंत्रियों की भी छुट्टी कर दी गई है। इनमें रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल निःशंक शामिल हैं। कुल 12 मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए हैं। राष्ट्रपति ने इन सभी के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं।अन्य जिन मंत्रियों की मोदी मंत्रिमंडल से रवानगी कर दी गई है उनमें बाबुल सुप्रियो, देबश्री चौधरी, संतोष गंगवार, सदानंद गौड़ा, थावरचंद गेहलोद, संजय धोतरे, रतनलाल कटारिया और प्रताप चंद्र सारंगी का और पढ़े

कश्मीर से धारा 370 हटाकर पीएम मोदी ने डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया

Last Updated:  Wednesday,   3:31 pm

इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि शिक्षाविद्, चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती पर विजयनगर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, विधायक रमेश और पढ़े