Category Archives: राजनीति

विमानतल पर बीजेपी नेताओं के साथ सिंधिया ने की चर्चा, शुक्रवार को लेंगे मंत्री पद की शपथ…!

Last Updated:  Tuesday, July 6, 2021  7:14 pm

इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को इंदौर, उज्जैन और देवास के प्रवास पर थे। उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद वे अन्य कार्यक्रमों में जाने वाले थे इस बीच उनके पास दिल्ली से फोन आया और वे सारे कार्यक्रम रद्द कर इंदौर के लिए रवाना हो गए। मोघे व अन्य नेताओं ने किया स्वागत। विमानतल पर दिल्ली जाने के पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर और पढ़े

7 जुलाई को होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, मप्र से सिंधिया और राकेश सिंह ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

Last Updated:  Tuesday,   7:11 pm

इंदौर : लंबे समय बाद पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ मंत्रियों की छुट्टी होगी, वहीं 17 से 22 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह 7 जुलाई को शाम 6 बजे बजे होने जा रहा है। पहले खबर मिली थी कि शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार 8 जुलाई को होगा पर बाद में पता चला कि नए मंत्री 7 जुलाई को ही शपथ लेंगे। मप्र से 2 मंत्री होंगे शामिल..! और पढ़े

8 राज्यों में बदले गए राज्यपाल, मन्गुभाई पटेल होंगे मप्र के नए राज्यपाल

Last Updated:  Tuesday,   7:08 pm

इंदौर : केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले करीब 8 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। मप्र में गुजरात से ताल्लुक रखने वाले मन्गुभाई छगनभाई पटेल को राज्यपाल बनाया गया है। थावरचंद गहलोत को केंद्रीय मन्त्रिमण्डल से हटाकर कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को एक बार फिर निराश होना पड़ा। उनका नाम नए राज्यपालों की सूची में नहीं है। गुजरात के आदिवासी नेता हैं मन्गुभाई पटेल। मप्र के नए राज्यपाल मन्गुभाई छगनभाई और पढ़े

नेमावर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले कमलनाथ, मामले की सीबीआई जांच की मांग की

Last Updated:  Monday, July 5, 2021  6:20 pm

देवास : नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या कर उन्हें खेत में गाड़ देने की दिल दहला देने वाली वारदात में शामिल लगभग सभी आरोपी पकड़े गए हैं लेकिन इस हत्याकांड पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित परिवार से मिले कमलनाथ। सोमवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने नेमावर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और और पढ़े

देवगुराड़िया मन्दिर परिक्षेत्र में बीजेपी ने चलाया सफाई और पौधारोपण अभियान

Last Updated:  Sunday, July 4, 2021  8:05 pm

इंदौर : बीजेपी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस से जन्मजयंती 6 जुलाई तक जिले के सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान का पखवाडा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत रविवार को जिले के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में वृहद स्तर पर स्वच्छता और पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसके तहत मुक्ति धाम, स्कूल, मैदानों की सफाई, सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई, पुराने कुए और बावडियों की सफाई व पौधा रोपण किया गया। और पढ़े

ताई से मिलने उनके घर पहुंचे सीएम शिवराज, अहिल्या स्मारक की घोषणा के लिए ताई ने दिया धन्यवाद

Last Updated:  Sunday,   1:21 pm

इंदौर : शनिवार को इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद पूर्व लोकसभा स्पीकर व सांसद सुमित्रा महाजन से मिलने उनके निवास पहुचे। सीएम शिवराज ने उनका आशीर्वाद लिया और कुशलक्षेम पूछी। दोनों के बीच काफी देर तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। अहिल्या स्मारक के लिए ताई ने दिया धन्यवाद। सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा अहिल्या स्मारक बनाए जाने की घोषणा पर धन्यवाद दिया। सुमित्रा ताई ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से कहा और पढ़े

सज्जन वर्मा के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया तो बुधनी में जाकर करेंगे प्रदर्शन

Last Updated:  Saturday, July 3, 2021  10:41 pm

देवास : पूर्व लोक निर्माण मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ पुल के उद्घाटन को लेकर नसरुल्लागंज में एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में देवास में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी  के नेतृत्व में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम एक ज्ञापन भी तहसीलदार पूनम तोमर को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि सज्जन वर्मा निर्वाचित जनप्रतिनिधि होकर पूर्व मंत्री के साथ विधायक भी हैं उन पर असंवैधानिक तरीके से मुकदमा दर्ज और पढ़े

200 करोड़ की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई का भव्य स्मारक, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

Last Updated:  Saturday,   10:34 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों को उस जज्बे के लिए धन्यवाद दिया, जिसके कारण इंदौर नित नए कीर्तिमान रच रहा है। धन्यवाद इंदौर कार्यक्रम में अभय प्रशाल पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर वासियों की टीकाकरण के प्रति जागरूकता और रिकॉर्ड बनाने, राधास्वामी सत्संग में विशाल परोपकार का प्रतीक कोविड केयर सेंटर बनाने, इंदौरियों की दानशीलता और इंदौर को कोरोना की विभीषिका से निकालने में जनसहयोग की भावना को सलाम करते और पढ़े

सज्जन वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Saturday,   8:10 pm

इंदौर : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा पर नसरुल्लागंज के गोपालपुर थाने में शासकीय सम्पत्ति को नुक़सान पहुचाए जाने के तहत दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में संभागायुक्त कार्यालय पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी। विधायक, संजय शुक्ला और विशाल पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल,जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेश चौकसे के और पढ़े

नेमा ने सांसद राकेश सिंह से की सौजन्य भेंट

Last Updated:  Saturday,   7:49 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जबलपुर के सांसद राकेश सिंह के इंदौर प्रवास के दौरान पूर्व विधायक गोपी नेमा ने रेसीडेंसी कोठी पर उनसे सौजन्य भेंट की। चर्चा के दौरान पुराने संस्मरण के साथ देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीति पर दोनों नेताओं ने मंथन किया। इस दौरान बीजेपी के नगर सह कार्यालय मंत्री कमल वर्मा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा बबलू भी उपस्थित थे ।