Category Archives: राजनीति

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मोघे से की सौजन्य भेंट, दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Last Updated:  Friday, July 2, 2021  11:42 pm

इंदौर : बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,जबलपुर सांसद राकेश सिंह शुक्रवार को इंदौर पधारे।उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे के निवास पर जाकर उनसे सौजन्य भेंट की।दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अनौपचारिक चर्चा के दौरान नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,प्रदेश वार्ताकार जे पी मूलचंदानी, सावन सोनकर, मुकेश राजावत, बबलू शर्मा,नारायण पटेल, गुड्डा शुक्ला,राजीव पटेल, महेश भसवाल, नंदू परमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डिनर पार्टी के बहाने सीएम शिवराज की मंत्रियों को हिदायत, तबादलों में रखें पारदर्शिता, बिचौलियों से रहें सावधान

Last Updated:  Friday,   3:34 pm

भोपाल : कैबिनेट मीटिंग के बाद ऊर्जा विभाग के प्रेजेंटेशन के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और यशोधरा राजे सिंधिया के बीच हुई बहस के लीक हो जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल सभी मंत्रियों को डिनर के बहाने अपने घर बुलाया। सूत्रों का कहना है कि डिनर की टेबल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को स्पष्ट रूप से समझाया कि ट्रांसफर के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद न हो। तबादलों में बरते और पढ़े

वार्ड 33 में शत प्रतिशत टीकाकरण पर पार्षद राजेन्द्र राठौर का सम्मान

Last Updated:  Friday,   3:19 pm

इंदौर : वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 33 सुखलिया इंदौर के पूर्व पार्षद राजेन्द्र राठौर एवं उनकी पूरी टीम का सम्मान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं विधायक रमेश मेंदोला ने किया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बापट चौराहा सुखलिया कम्युनिटी हॉल पर आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड 33 में 100% टीकाकरण किए जाने पर ये सम्मान किया गया। कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने शॉल- श्रीफल व गुलदस्ता देकर क्षेत्रीय पार्षद राजेन्द्र राठौर का और पढ़े

नागरिकों को धन्यवाद कहने इंदौर आएंगे सीएम शिवराज

Last Updated:  Thursday, July 1, 2021  8:43 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तीन जुलाई को इंदौर आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री चौहान एआईसीटीएसएल ऑफ़िस में आयोजित बैठक में इंदौर में कोरोना काल में हुए कार्यों तथा कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके बाद पीसी सेठी हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे और वहां की जा रही तैयारियों को देखेंगे। मुख्यमंत्री चौहान इसके बाद अभय प्रशाल जाएंगे और वहां आयोजित “धन्यवाद इंदौर” कार्यक्रम और पढ़े

महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस सेवादल ने किया प्रदर्शन

Last Updated:  Thursday,   8:35 pm

इंदौर : महंगाई के खिलाफ़ चरणबद्ध आंदोलन का गुरुवार से शहर कांग्रेस सेवादल ने आगाज किया। शहर सेवादल अध्यक्ष मुकेश रामचन्द्र यादव,देवेंद्र सिंह यादव, सम्भागीय प्रवक्ता अमित कुमार चौरसिया, अनूप शुक्ला, गिरीश जोशी,लोकेश हार्डिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल- डीजल व घरेलू गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों, आसमान छू रहे आवश्यक वस्तुओं के दामों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि जनता महंगाई की मार झेल रही है और मोदी सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ और पढ़े

बीजेपी ने डॉक्टर्स डे पर डॉ. जैन का शॉल- श्रीफल भेंट कर किया सम्मान

Last Updated:  Thursday,   6:53 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को नेशनल डॉक्‍टर्स डे मनाया गया। इस मौके पर सांसद लालवानी ने डॉक्टर्स का सम्मान किया।गुरुवार सुबह आनंद बाजार में सुलभ पैथालॉजी लेब पर पहुचकर सांसद शंकर लालवानी ने डॉ.शीतल जैन का शॉल श्रीफल ओढ़ाकर सम्मान किया। डॉ. जैन ने की सच्ची मानव सेवा। सांसद लालवानी ने इस मौके पर डॉक्टर शीतल जैन को भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की ओर से बधाई देते हुए कहा कि वे प्रतिदिन मरीजों को और पढ़े

महँगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Last Updated:  Tuesday, June 29, 2021  10:22 pm

इन्दौर : बड़ा गणपति चौराहा पर बेकाबू महँगाई के खिलाफ इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं विधायक संजय शुक्ला के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।बाकलीवाल और शुक्ला ने आरोप लगाया कि विगत 7 वर्षों से केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत एवं जनविरोधी नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होकर अस्त-व्यस्त हो गई है। दिन-प्रतिदिन खाने-पीने और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आनी वाली वस्तुओं के दाम बेकाबू होकर आसमान छू रहे हैं। इससे और पढ़े

ट्रैक्टर पर सवार होकर सांसद के घर पहुंचे कांग्रेसी विधायक, कृषि कानूनों को लेकर जताया विरोध

Last Updated:  Monday, June 28, 2021  7:31 pm

इंदौर : केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में कतिपय किसान संगठन दिल्ली सीमा पर अड्डा जमाए हुए हैं। लगभग मृतप्राय हो चुके इस आंदोलन को पुनः जिंदा करने की कोशिश की जा रही है। इस कवायद में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने कांग्रेस भी मैदान में आ गई है। सोमवार को इंदौर में कांग्रेस के विधायको ने सांसद लालवानी से मिलकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे सांसद के घर। कांग्रेस के विधायक और पढ़े

हीरा खनन के लिए जंगल नष्ट करने वाला अनुबंध हो निरस्त, जनवादी संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर की मांग

Last Updated:  Monday,   7:29 pm

इंदौर : प्रदेश के पर्यावरण और जंगल को नष्ट करने के फैसले के खिलाफ इंदौर में विभिन्न जन संगठनों द्वारा पूर्व महाधिवक्ता आनंद मोहन माथुर के नेतृत्व में ‘बक्सवाहा जंगल बचाओ पर्यावरण बचाओ’ की मांग के समर्थन में इंदौर के संभाग आयुक्त कार्यालय के समक्ष मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ,सोशलिस्ट पार्टी इंडिया, आम आदमी पार्टी ,एस यू सी आई, लोकतांत्रिक जनता दल समाजवादी पार्टी, इंटक, एटक, सीटू, एच एम एस, संयुक्त और पढ़े

पीली गैंग पर नकेल कसने के निगमायुक्त के फरमान का कांग्रेस ने किया स्वागत

Last Updated:  Monday,   7:25 pm

इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा अवैध वसूली करने और जनता एवं व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले निगम कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश का स्वागत किया है। बाकलीवाल के अनुसार निगम आयुक्त ने देर से ही सही लेकिन सही दिशा में कदम बढ़ाया है। पीली गैंग से परेशान हो गई थी जनता। बाकलीवाल का कहना था कि नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी आम जनता एवं व्यापारियों को परेशान कर रहे और पढ़े