Category Archives: राजनीति

सांवेर में विधायक निधि से बन रहा कोविड केअर सेंटर, मंत्री सिलावट ने किया निरीक्षण

Last Updated:  Saturday, May 1, 2021  1:16 pm

इंदौर : सांवेर में बन रहे कोविड केयर सेंटर का जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, और कलेक्टर मनीष सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी मनीष कपूरिया, सीएमएचओ एवं अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे।सांवेर में कोविड केयर सेंटर को शीघ्र तैयार करने के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस कोविड केयर सेंटर में मरीजों के उपचार के लिये बेड की पर्याप्त व्यवस्था रहेंगी। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने विधायक निधि से इस कोविड सेंटर और पढ़े

30 जून तक यथावत रहेंगी संपत्तियों की गाइडलाइन

Last Updated:  Friday, April 30, 2021  7:04 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश में संपत्ति की खरीदी-बिक्री के लिए प्रति वर्ष एक अप्रैल से नई गाइडलाइन जारी की जाती है परंतु कोरोना संक्रमण को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए गाइडलाइन में 30 जून तक कोई परिवर्तन न करते हुए इसे पूर्ववत रखा गया है। जारी रहेगी महिला आवेदकों को पंजीयन शुल्क में 2 फ़ीसदी की छूट। मुख्यमंत्री चौहान ने जनता के नाम जारी अपने सन्देश में कहा कि आम नागरिकों की सुविधा और पढ़े

निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के लिए प्रदेश सरकार देगी 50 फ़ीसदी सब्सिडी, जल्द सुचारू होगी ऑक्सीजन की उपलब्धता- बीजेपी

Last Updated:  Friday,   6:55 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का दावा है कि निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमीं शीघ्र दूर होगी। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि भाजपा संगठन एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रायवेट हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए प्लांट लगाने का आग्रह किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता, कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों और पढ़े

संक्रमण की चेन तोड़कर ही कोरोना पर विजय पाई जा सकती है- सीएम शिवराज

Last Updated:  Friday,   1:37 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने से ही कोरोना पर विजय पाई जा सकती है। प्रदेश एक्टिव केसेस में देश में 7 वें नंबर से बेहतर स्थिति में होकर 11 वें नंबर पर आ गया है, परंतु कोरोना का स्वरूप कब क्या रूप ले ले कहा नहीं जा सकता, इसलिए हमें संभलकर चलना होगा।मुख्यमंत्री चौहान कोरोना नियंत्रण के संबंध में कोविड प्रभारी मंत्रियों, कमिश्नर, कलेक्टर्स, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं जिले और पढ़े

संजय शुक्ला ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, मरीजों को उपलब्ध कराएं रेमडेसीवीर नहीं तो लेंगे हाईकोर्ट की शरण

Last Updated:  Friday,   1:23 pm

इंदौर । कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार नागरिकों की रेमडेसीवीर इंजेक्शन प्राप्त करने के लिए जद्दोजहद सतत जारी है। ऐसे में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि क्या अब इस इंजेक्शन को पाने के लिए भी हाई कोर्ट में जाकर याचिका लगाना पड़ेगी..? संजय शुक्ला ने सीएम को लिखा पत्र। शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम लिखे एक पत्र में कहा कि वे इंदौर को अपने सपनों का और पढ़े

रेमडेसिविर के नाम पर बेचे जा रहे नकली इंजेक्शन, लोग हो रहे ठगी का शिकार- महाजन

Last Updated:  Wednesday, April 28, 2021  5:32 pm

इंदौर : कोरोना मरीजों के इलाज में संजीवनी माने जाने रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन अभी भी दवाई की दुकानों पर नही मिल रहे हैं, जिसके कारण एक तरफ इनकी कालाबाजारी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर बेचे जा रहे हैं। भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने बताया कि लगभग एक माह से इंजेक्शन रेमडेसिविर दवाई की दुकानों पर नही मिल रहे हैं।प्रशासन द्वारा सीधे भर्ती मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध किए जाने की बात कही जा रही है, और पढ़े

कोरोना के उपचार में उपयोगी दवाइयों के पैकेट वितरित करेंगे कांग्रेस के विधायक

Last Updated:  Monday, April 26, 2021  8:51 pm

इंदौर : शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कांग्रेस के दो विधायकों संजय शुक्ला और विशाल पटेल द्वारा संयुक्त रूप से एक बड़ी पहल की जा रही है। दोनों विधायक कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को सात दवाइयों के पैकेट वितरित करेंगे। इंदौर जिले में 30,000 पैकेट फ्री में बांटे जाएंगे। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने बताया कि इंदौर में कोरोना संक्रमण की चेन टूट नहीं पा रही है। जनता कर्फ्यू और पढ़े

रेमडेसीवीर निर्माता कम्पनी और दो बड़े अस्पतालों में मिलीभगत से अन्य अस्पतालों को नहीं मिल पा रहे इंजेक्शन- मालू

Last Updated:  Sunday, April 25, 2021  2:00 pm

इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने मांग की है कि दवाई कम्पनियों की मनमानी पर सरकार कड़ी कार्रवाई करे। रेमडिसिवर जैसा प्राण रक्षक इंजेक्शन जब निजी अस्पतालों को उपलब्ध नहीं हो रहा है, तब हिट्रो फार्मा कम्पनी ने 4,800 इंजेक्शन अरविंदो और चिरायु अस्पतालों को दे दिए जबकि कई निजी अस्पतालों के भी ऑर्डर उनके पास थे। ये कम्पनियाँ मुनाफाखोरी के लिए ऐसा कर रही है।मालू ने कहा कि जिन अधिकारियों के संज्ञान में यह मनमानी और पढ़े

पैसे ले लो, इंजेक्शन दिलवा दो, मनोज राजानी ने देवास कलेक्टर से की मांग

Last Updated:  Saturday, April 24, 2021  7:12 pm

देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पत्र लिखकर कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला से मांग की है कि जिस प्रकार राज्य शासन ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को 10,000 रेमडेसीवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराए हैं, वैसे ही देवास शहर कांग्रेस को भी उपलब्ध कराएं, जिससे हम पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा के हाथों उन जरूरतमंद मरीजों को यह इंजेक्शन पहुंचा सके जो आर्थिक रूप से कमजोर होकर कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे हैं । इन और पढ़े

कोरोना पीड़ितों के इलाज में नहीं होने देंगे कमी- सिलावट

Last Updated:  Friday, April 23, 2021  9:02 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोरोना संक्रमित मरीजों की समुचित व्यवस्था के संदर्भ में भाजपा कार्यालय पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे। संक्रमण से बचने के लिए मास्क अवश्य लगाएं। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मीडिया से और पढ़े