Category Archives: राजनीति

विधायक शुक्ला ने विजयवर्गीय को दिया धन्यवाद, एमवायएच सहित तीन अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के उपचार की रखी थी मांग

Last Updated:  Thursday, April 22, 2021  5:33 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने धन्यवाद दिया है। शुक्ला ने कहा कि कोरोना के मरीजों को राहत देने के लिए यही तरीका सबसे सही है। विजयवर्गीय के समक्ष रखी थी एमवायएच और चाचा नेहरू में कोरोना पीड़ितों के इलाज की मांग। विधायक शुक्ला के मुताबिक उन्होंने कनाडिया रोड स्थित सेवा कुंज अस्पताल के साथ एमवाय अस्पताल की ऊपर की दो मंजिल और चाचा नेहरू अस्पताल में कोरोना के और पढ़े

कैलाश विजयवर्गीय ने हाथ में ली कमान, ऑक्सीजन की समस्या का किया निदान, बढ़ेंगे 1हजार बेड

Last Updated:  Wednesday, April 21, 2021  6:45 pm

इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल से लौटकर बुधवार को रेसीडेंसी कोठी में संभागायुक्त, कलेक्टर, डीआईजी और जन प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की। बैठक में उन्होंने हाथों हाथ फोन लगाकर ऑक्सीजन की समस्या का निदान कर दिया। रेमडेसीवीर की उपलब्धता के लिए भी उन्होंने सम्बंधित कम्पनियों से चर्चा की। रिलायंस से मिलेगी अब 100 टन ऑक्सीजन। अधिकारियों ने कैलाश विजयवर्गीय के सामने ऑक्सीजन की कमी की बात रखी तो उन्होंने तत्काल रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनंत और पढ़े

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देवास प्रशासन के पास नहीं है कोई नीति- राजानी

Last Updated:  Wednesday,   1:58 am

देवास : जिला शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ध्वस्त होती व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज से हालात संभल नहीं रहे हैं। अब कोरोना नियंत्रण की कमान सेना को ही सौंप देनी चाहिए। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन की कोई तैयारी नहीं। राजानी ने देवास की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देवास में लगातार पॉजिटिव मामले बढ़ रहे हैं। और पढ़े

सकारात्मक बातों को करें हाइलाइट, सामूहिक प्रयासों से ही महामारीं पर पाई जा सकती है विजय- विजयवर्गीय

Last Updated:  Tuesday, April 20, 2021  6:51 pm

इंदौर : कोरोना जैसी महामारीं सौ साल में एक बार आती है।हालात पर काबू पाने के लिए शासन- प्रशासन तो अपना काम कर ही रहे हैं पर हम भी परिस्थितियों को समझकर एक- दूसरे का सहयोग करें। नाकामियों को अवश्य दिखाएं पर सकारात्मक बातों को भी हाइलाइट करें। मीडिया इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है।ये कहना है बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का। वे मंगलवार को पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे और पढ़े

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नर्सों की कमीं दूर करने का विधायक शुक्ला ने दिया प्रस्ताव,अपनी जेब से देंगे वेतन

Last Updated:  Tuesday,   12:20 am

इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नर्सों की कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में उन्होंने अपनी ओर से नर्सों का वेतन देने की पहल की है । इस अस्पताल में नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। विधायक शुक्ला सोमवार को अपने साथियों के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे । इस अस्पताल की करीब 15 नर्स बीते और पढ़े

सेवाकुंज अस्पताल पहुंचे विधायक शुक्ला, ऑक्सीजन सप्लाई शुरू न करने पर शासन- प्रशासन को लिया आड़े हाथ

Last Updated:  Monday, April 19, 2021  7:57 pm

इंदौर : विधायक संजय शुक्ला सोमवार सुबह अपने साथियों के साथ कनाडिया रोड स्थित सेवा कुंज अस्पताल पहुंचे। इस अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए 300 बेड हैं । जिला प्रशासन द्वारा इस अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में चिन्हित किया गया था। अब तक इस अस्पताल में दूसरी बीमारियों के मरीजों का इलाज किया जा रहा था लेकिन जिस दिन से इस अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है उस दिन से दूसरी बीमारियों का इलाज बंद और पढ़े

मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं का विधायक शुक्ला ने लिया जायजा, अंतिम संस्कार में की गरीब परिवार की आर्थिक मदद

Last Updated:  Monday,   7:43 pm

इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने रविवार को शहर के मुक्तिधाम का दौरा किया। उन्होंने वहां काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोनावायरस की से बचाव की पीपीई किट सौपी । उन्होंने इन कर्मचारियों से बातचीत कर मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। विधायक शुक्ला सबसे पहले बाणगंगा मुक्तिधाम पहुंचे । उन्होंने वहां के कर्मचारियों से मुलाकात की और उनका इस विषम दौर में भी अपने कार्य के प्रति सजग रहने के लिए सम्मान किया। शुक्ला ने इन कर्मचारियों और पढ़े

बीजेपी के पितृपुरुष रहे कुशाभाऊ ठाकरे के भतीजे की समुचित इलाज न मिलने से मौत

Last Updated:  Monday,   4:46 am

इंदौर : भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के भतीजे ने रविवार को इंदौर में दम तोड़ दिया।58 साल के शिरीष ठाकरे कोरोना संक्रमित थे।वह तीन दिन से इंदौर के सरकारी अस्पताल एम टी एच में भर्ती थे।परिवार वालों का कहना है कि अस्पताल में शिरीष का सही इलाज नही किया गया।जिसके चलते उनकी जान गई।शिरीष का 28 साल का बेटा उसी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा के और पढ़े

संकट की घड़ी में भी नौटंकी से बाज नहीं आ रहे बीजेपी नेता- वर्मा

Last Updated:  Monday,   4:42 am

इंदौर : संकट की घड़ी है। अस्पतालों में लोग ऑक्सीजन की कमी के चलते तड़प रहे है, जीवन रक्षक रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिल नहीं रहा। ऐसे गंभीर दौर में भी भाजपा नेता और प्रशासन के अधिकारी नौटंकी से बाज नहीं आ रहे। जामनगर से इंदौर पहुंचे ऑक्सीजन के टेंकर के साथ फोटोबाजी करते हुए जो शर्मनाक कारनामा भाजपा नेताओं ने किया वह बहुत निंदनीय है। 2 घंटे तक ऑक्सीजन के टैंकर को सिर्फ अपनी निष्क्रियता छुपाने और मीडिया में फोटो बाजी और पढ़े

विशाल पटेल ने 2 करोड़ रुपए की पूरी विधायक निधि देपालपुर में कोविड सेंटर बनाने के लिए दी

Last Updated:  Sunday, April 18, 2021  7:46 pm

इंदौर : देपालपुर के विधायक विशाल पटेल ने आरोप लगाया है जिला प्रशासन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भेदभाव कर रहा है। प्रशासन ने शहर की सभी विधानसभाओं के लिए डॉक्टर्स की टीम गठित की है लेकिन देपालपुर व सांवेर को छोड़ दिया, जबकि प्रभारी मंत्री खुद सांवेर के विधायक हैं। विधायक पटेल रविवार को इंदौर प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने इस मौके पर अपनी 2 करोड़ रुपए की विधायक निधि देपालपुर में और पढ़े