Category Archives: राजनीति

अंदाजा नहीं था इतनी तेजी से बढ़ेगा संक्रमण- लालवानी

Last Updated:  Sunday, April 18, 2021  7:40 pm

इंदौर : बीच के कुछ समय में कोरोना के केस आने बन्द हो गए थे। दवाई कम्पनियों ने भी इंजेक्शन बनाना बन्द कर दिया था। इसलिए हम यह अंदाजा नहीं लगा पाए कि कोरोना की दूसरी लहर आएगी और इतनी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लेगी। हालांकि शासन- प्रशासन ने जल्द ही व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। जल्दी ही हालात पर काबू पा लिया जाएगा।ये कहना है सांसद शंकर लालवानी का। वे और पढ़े

दमोह उपचुनाव में चल रहा शांतिपूर्ण मतदान, कोरोना प्रोटोकॉल का करवाया जा रहा पालन

Last Updated:  Saturday, April 17, 2021  3:23 pm

भोपाल : दमोह में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 7 बजे तक चलेगा। ताजा समाचार मिलने तक दमोह में 37 फ़ीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। दोपहर बाद इसमें और तेजी आने की संभावना है। कोरोना प्रोटोकॉल का किया जा रहा पालन। शांतिपूर्ण मतदान के साथ कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थानीय प्रशासन व्यापक इंतजाम किए है। प्रत्येक बूथ पर गोल घेरे और पढ़े

दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी ने की गुडगर्दी, लगाए झूठे आरोप- शर्मा

Last Updated:  Saturday,   3:06 pm

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी लगातार यह बात कहती रही है कि दमोह में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन की पृष्ठभूमि गुंडागर्दी की रही है, जिसे उन्होंने सबके सामने उजागर कर दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर झूठे आरोप लगाते हुए जिस तरह की गुंडागर्दी की है और खुद कोरोना पॉजीटिव होते हुए इतने लोगों की भीड़ के साथ जनता को कोरोना बांटने का जो काम किया है, वो एक अपराध है। एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार दमोह और पढ़े

कोरोना महामारीं से निपटने का शिवराज सरकार के पास नहीं है कोई विजन, केवल झूठी घोषणाएं करते हैं सीएम- सज्जन वर्मा

Last Updated:  Friday, April 16, 2021  11:25 pm

इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर बिगड़ते हालात के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारीं से निपटने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के पास कोई भी प्लान और विजन नहीं है। जनता मर रही है पर पीएम और सीएम पश्चिम बंगाल व दमोह के चुनाव में व्यस्त हैं। केवल झूठी और पढ़े

कोरोना पीड़ितों का दर्द बयां करते भावुक हुए विधायक शुक्ला, दो दिन में हालात नहीं सुधरने पर दी आत्महत्या की धमकी…!

Last Updated:  Friday,   11:22 pm

इंदौर : शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में कोरोना संक्रमण से उपजे भयावह हालात का वर्णन करते हुए कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला के आंसू बह निकले। रुंधे हुए गले से उन्होंने कहा कि वे पीड़ित जनता की मदद करना चाहते हैं पर शासन- प्रशासन उनको सहयोग नहीं कर रहे हैं। सरकार केवल झूठी घोषणाएं कर रहीं है, जबकि ऑक्सीजन और जीवनरक्षक इंजेक्शन के अभाव में लोग मर रहे हैं। अगर दो दिन में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं की गई और पढ़े

रेमडेसीवीर की शॉर्टेज दूर करने के लिए मोघे ने की केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा, दिए कई उपयोगी सुझाव

Last Updated:  Friday,   4:22 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस बीमारी में लगने वाले रेमडेसीविर इंजेक्शन की शॉर्टेज को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से चर्चा की ।मोघे ने बताया उपरोक्त इंजेक्शन वर्तमान में लगभग 60 कंपनियां बनाती हैं। डोमेस्टिक यूज के लिए 7 कंपनियां अधिकृत हैं। कोरोना की वर्तमान परिस्थिति में यह इंजेक्शन काफी बड़ी और पढ़े

बीजेपी ने मनाई बाबासाहब अंबेडकर की जयंती, नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Thursday, April 15, 2021  1:39 am

इंदौर : देश के संविधान निर्माता, बाबा साहेब, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती पर गीता भवन चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कोरोना संक्रमण, कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए माल्यार्पण किया।इस अवसर पर सिलावट व रणदिवे ने बाबा साहेब के अनुयायियों और कार्यकर्ताओं को बाबा साहेब की जयंती की बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से स्वयं भी बचें और दूसरों को भी और पढ़े

मोघे- मूलचंदानी ने टीकाकरण केंद्र का किया दौरा, टीका लगवाने वालों को सौंपे सर्टिफिकेट

Last Updated:  Thursday,   1:14 am

इंदौर : बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे और बीजेपी के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने बाबासाहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोनों नेता वार्ड क्र-13 स्थित संगम नगर शासकीय स्कूल में संचालित कोविड वैक्सिनेशन सेंटर पर पहुंचे और वैक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर पर टीका लगवाने आए नागरिकों से चर्चा की और 45 वर्ष से अधिक के सभी नागरिकों को वैक्सिनेशन के लिये प्रेरित किया। उन्होंने टीकाकरण के प्रमाण पत्र भी टीका लगवाने और पढ़े

सरकारी अस्पतालों में बेड से वंचित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की 10 मशीनें लगवाएंगे विधायक शुक्ला

Last Updated:  Wednesday, April 14, 2021  11:03 pm

इंदौर : बेहद तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज और ध्वस्त हो चुकी सरकारी व्यवस्था के बीच कांग्रेस के विधायक और महापौर पद के घोषित प्रत्याशी संजय शुक्ला शहर में अपनी पहचान और पकड़ बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पीड़ितों के आंसू पोंछने की उनकी कवायद राजनीति से प्रेरित जरूर है पर लोग उनके द्वारा दिखाई जा रही संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं। कोरोना के इलाज में जरूरी इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कमीं को दूर और पढ़े

अस्पताल के औचक निरीक्षण में विधायक शुक्ला ने जब्त किए 24 इंजेक्शन, उपलब्ध होने पर भी परिजनों से मंगवाए जा रहे थे रेमडेसीवीर

Last Updated:  Wednesday,   10:05 am

इंदौर : कोरोना के इलाज में उपयोगी रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने के चलते कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला मंगलवार को वर्मा अस्पताल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। मरीजों के परिजनों ने उन्हें बताया कि अस्पताल प्रबंधन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने का कहकर उन्हें बाहर से इंजेक्शन लाने के लिए बाध्य कर रहा है। इसपर विधायक शुक्ला ने अस्पताल में जांच की तो स्टॉक में 24 रेमडेसीवीर इंजेक्शन पाए गए। इस पर विधायक शुक्ला ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी और पढ़े