इंदौर : कोरोना मरीजों के इलाज में संजीवनी माने जाने रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन अभी भी दवाई की दुकानों पर नही मिल रहे हैं, जिसके कारण एक तरफ इनकी कालाबाजारी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर बेचे जा रहे हैं।
भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने बताया कि लगभग एक माह से इंजेक्शन रेमडेसिविर दवाई की दुकानों पर नही मिल रहे हैं।प्रशासन द्वारा सीधे भर्ती मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध किए जाने की बात कही जा रही है, पर मरीजों को अस्पताल में भी इंजेक्शन मांग के अनुपात में कम मिल रहे हैं। परिजन बाज़ार से मुंहमांगे दाम में इंजेक्शन लेने के चक्कर मे नकली रेमडेसिविर खरीदकर के ठगी का शिकार हो रहे है।वही मरीज की जान में भी जोखिम में डाल रहे हैं। पिछले दिनों में जितने भी लोग नकली इंजेक्शन बेचते पकड़े गए वो किसी न किसी माध्यम से अस्पतालों से जुड़े हैं
शैलेन्द्र महाजन ने जिला कलेक्टर मनीषसिंह से मांग की है कि अस्पतालों में दिए जाने रेमडेसिविर इंजेक्शन मरीजों को लगाने के बाद अस्पताल प्रबंधन खाली शीशी को तुरंत नष्ट करने के आदेश दे।इससे खाली शीशी का दुरुपयोग नही होंगा।वही किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ नही होंगा।
Related Posts
February 28, 2021 भूमाफिया कुरील के सहयोगी दो बदमाशों को रासुका में किया गया निरुद्ध
इंदौर : भूमाफिया राजकुमार कुरील के सहयोगी समीर उर्फ चिकना व शादाब चंदनवाला को चंदन नगर […]
January 20, 2020 तरुण जत्रा में 24 जनवरी से बिखरेगी मराठी स्वाद और संस्कृति की महक इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षैत्र के सबसे बडे मराठी व्यंजन एवं संस्कृति के तीन दिवसीय मेले, […]
June 23, 2025 चिंकारा हिरण का शिकार करने वाले आरोपियों के तार विदेशों से भी जुड़े हैं..
जीव रक्षा संस्था ने किया दावा, की उच्चस्तरीय जांच की मांग।
इंदौर : चिंकारा हिरण के […]
March 3, 2023 वार्ड 16 के रहवासियों ने जोनल कार्यालय का किया घेराव
विधायक संजय शुक्ला ने की प्रदर्शन की अगुवाई।
नए नल कनेक्शन को लेकर मनमानी शुल्क […]
February 2, 2023 मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटें बढ़ने पर इंदौर को मिलेंगे 192.24 करोड़
इंदौर : इंदौर में अब प्रदेश स्तर पर मेडिकल के छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री कर […]
February 21, 2024 नगर निगम के जोन अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ
बीजेपी ने तय किए सभी 22 जोन अध्यक्ष के प्रत्याशी।
जोन क्षेत्र में कार्यों के संचालन […]
November 23, 2019 महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने एनसीपी में सेंध लगाकर बनाई सरकार मुम्बई : राजनीति में रातों रात कैसे उलटफेर हो सकता है, महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण […]