Category Archives: राजनीति

सांसद सुधीर गुप्ता ने स्थानीय बीजेपी नेताओं से की चर्चा, कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Last Updated:  Thursday, November 19, 2020  12:41 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष एवं मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता बुधवार को भाजपा कार्यालय इंदौर पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात कर विगत दिनों संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में चर्चा की।श्री गुप्ता ने संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे से कार्यालय की प्रमुख व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर कार्यालय के सभी कक्षों और ऊपर व नीचे के हॉल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, संदीप दुबे, और पढ़े

बुजुर्ग, मन्दबुद्धि और विकलांग बच्चों के बीच मनाया गया कमलनाथ का जन्मदिन

Last Updated:  Wednesday, November 18, 2020  4:02 pm

इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का जन्मदिन परदेशीपुरा स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों एवं मंदबुद्धि और विकलांग बच्चों के बीच केक काटकर मनाया गया।इस अवसर पर आश्रम परिसर स्थित कल्याणकारी श्री हनुमान मंदिर में कोरोना महामारी से जल्द मुक्ति मिलने की भी कामना की गई।विनय बाकलीवाल ने बताया की कमलनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों व मंदबुद्धि बच्चों को फल-फ्रूट बिस्कुट व और पढ़े

कांग्रेस कार्यालय में किया गया दीपावली पूजन, नव श्रृंगारित दफ्तर का फीता काटकर किया गया शुभारंभ

Last Updated:  Sunday, November 15, 2020  1:51 am

इंदौर : पीवाय रोड पर गांधी भवन स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में दीपावली के अवसर पर माता महालक्ष्मी का पूजन किया गया।पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा,विधायक जीतू पटवारी एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन विधि सम्पन्न की। नव श्रृंगारित कार्यालय का शुभारंभ। दीपावली के मौके पर नव श्रृंगारित कांग्रेस कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। समूचे कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार कर उसका रंगरोगन किया गया है।इस अवसर पर और पढ़े

धर्मगुरुओं की राजनीति में भूमिका सीमित होनी चाहिए- विजयवर्गीय

Last Updated:  Sunday,   1:45 am

इंदौर : कम्प्यूटर बाबा की दिवाली अब जेल की सलाखों के पीछे ही मनेगी। एरोड्रम और अन्य थानों में भी केस दर्ज होने से बाबा की जल्द रिहाई मुश्किल हो गई है। इस बीच उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में सधी हुई टिप्पणी की। उनका कहना था कि वे साधु- संतों का सम्मान करते हैं। साधु- संत सियासत करें इसमें भी कोई ऐतराज नहीं और पढ़े

चुनाव में निम्नस्तरीय शब्दों के इस्तेमाल का जनता ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब- विजयवर्गीय

Last Updated:  Saturday, November 14, 2020  8:58 pm

इंदौर : मप्र में हाल ही में 28 विधानसभा सीटों पर सम्पन्न हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली भारी जीत से ये सिद्ध हो गया है कि प्रदेश की जनता राजनीति में अपशब्दों का प्रयोग पसंद नहीं करती। चुनांव प्रचार के दौरान कमलनाथ और कांग्रेस ने जैसे हल्के शब्दों का इस्तेमाल सीएम शिवराज और बीजेपी नेताओं के लिए किया, जनता ने उसका ये जवाब दिया है।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ये बात कही। वे मीडियाकर्मियों के चर्चा के और पढ़े

कमलनाथ ने सीएम शिवराज से की सौजन्य भेंट, उपचुनाव में जीत की दी बधाई

Last Updated:  Thursday, November 12, 2020  1:59 am

भोपाल : प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के दौरान बीजेपी और कॉन्ग्रेस नेताओं में जमकर शब्द बाण चलाए गए। कई बार एक – दूसरे के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। लेकिन रिजल्ट आने के बाद राजनीतिक सौजन्यता के नजारे भी देखने को मिले।बुधवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज से मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी।बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने सीएम शिवराज से मिलकर उन्हें जीत की बधाई देने और पढ़े

रिकॉर्ड मतों से जीते सिलावट का बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

Last Updated:  Thursday,   1:54 am

इंदौर : सांवेर की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा के प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट का स्वागत समारोह बुधवार को जावरा कम्पाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, सांवेर विधानसभा उपचुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, नगर और पढ़े

सांवेर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट की महाविजय, 53 हजार से अधिक मतों से दर्ज की जीत…!

Last Updated:  Wednesday, November 11, 2020  3:08 am

इंदौर : सांवेर उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने जीत का इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू को 53 हजार से भी अधिक वोटों से पराजित कर दिया। करीब 12 घंटे तक चली 28 दौर की मैराथन मतगणना के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। शुरू से ही बना ली थी बढ़त। मंगलवार सुबह नेहरू स्टेडियम में मतगणना प्रारम्भ होने के बाद से ही बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने बढ़त बना ली थी, और पढ़े

उपचुनाव में बीजेपी को जबरदस्त सफलता, 28 में से 19 सीटें जीतकर पाया पूर्ण बहुमत

Last Updated:  Wednesday,   2:07 am

इंदौर : मप्र में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को भारी सफलता मिली। उसने 19 सीटों पर अपनी विजय पताका फहराई। कांग्रेस को केवल 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इसके साथ बीजेपी ने अकेले के दम पर बहुमत जुटा लिया है। उसके अब कुल 126 विधायक हो गए हैं, जो साधारण बहुमत से 10 ज्यादा हैं। हालांकि सिंधिया समर्थक तीन मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, गिरिराज दंडोतिया और इमरती देवी चुनांव हार गए हैं। बीजेपी के ये जीते और पढ़े

कड़े मुकाबले में आगर सीट जीत गए कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े…!

Last Updated:  Tuesday, November 10, 2020  8:33 pm

इंदौर : मालवा- निमाड़ की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बदनावर, सांवेर, हाटपिपल्या, नेपानगर, सुवासरा सीटें अपनी झोली में डाल ली। बदनावर, सांवेर जैसी सीटें तो उसने बड़े अंतर से जीती पर आगर सीट उसके हाथ से निकल गई। इस सीट पर अंत तक कड़ा मुकाबला हुआ। मतगणना में कभी पलड़ा बीजेपी की तरफ तो कभी कांग्रेस की ओर झुकता नजर आया लेकिन कुल 24 राउंड की गिनती समाप्त होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े ने और पढ़े