Category Archives: राजनीति

नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ कांग्रेस करेगी जंगी प्रदर्शन

Last Updated:  Tuesday, August 6, 2024  1:13 am

मंगलवार को निगम मुख्यालय पर किया जाएगा प्रदर्शन। जनता पर बढ़ाए गए करों का भी किया जाएगा विरोध। इंदौर : बीजे शासित नगर निगम में व्यय भ्रष्टाचार, घोटाले, सड़कों की बदहाली, जनता पर बढ़ाया गया कर भार, किसानों के साथ हो रहे अन्याय और युवाओं के भविष्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस पार्टी मंगलवार, 06 अगस्त को सुबह 10 बजे निगम मुख्यालय पर जंगी प्रदर्शन करेगी। तमाम बड़े नेता भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। नगर और पढ़े

इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध हो

Last Updated:  Saturday, August 3, 2024  12:58 am

हॉस्पिटल में लीनियर मशीन और ट्रामा सेंटर की भी सांसद लालवानी ने लोकसभा में रखी मांग। सरकार से प्रीवेंटिव हेल्थ केयर पॉलिसी बनाने का किया आग्रह। इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने संसद में इंदौर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता दर्शाते हुए मांग रखी कि इंदौर के सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में कैंसर जैसी बीमारी का इलाज शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। इसके लिए हॉस्पिटल को लीनियर मशीन प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाना चाहिए। सांसद लालवानी ने लोकसभा में प्रश्नोत्तर काल और पढ़े

हंगामा और नारेबाजी के बीच बिना बहस के पारित कर दिया गया निगम बजट

Last Updated:  Friday, August 2, 2024  1:12 am

लगातार हंगामा करते रहे बीजेपी पार्षद, विपक्ष को नहीं दिया बोलने का मौका। इंदौर : भारी हंगामें और नारेबाजी के बीच निगम बजट बिना बहस के पारित कर दिया गया। तय रणनीति के तहत सत्तारूढ़ दल ने विपक्ष को बोलने का मौका ही नहीं दिया और लगातार हंगामा करते रहे। लगातार व्यवधान के चलते तीन बार बैठक स्थगित करने के बाद अंततः निगम सभापति ने बजट को बहुमत के आधार पर पारित घोषित कर दिया। दरअसल, बजट को लेकर आयोजित और पढ़े

किसानों की जमीन के मुआवजे का मामला संसद में उठाएगी कांग्रेस

Last Updated:  Wednesday, July 31, 2024  2:38 am

आउटर रिंग रोड व इंदौर – बुधनी रेल लाइन से प्रभावित किसानों को कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल ने दिलाया भरोसा इंदौर : बुधनी रेलवे लाइन एवं आउटर रिंग रोड के प्रभावित किसानों से अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने मुलाकात की और हक की लड़ाई लड़ने के लिए उनका अभिनंदन किया।पटेल ने भाजपा सरकार की आलोचना की एवं सांवेर क्षेत्र में किसानों की खड़ी फसल को नष्ट करने को किसान विरोधी बताया।उन्होंने कहा कि आउटर रिंग रोड और पढ़े

सुरजीत के बहाने सिख समाज से बदला ले रही कांग्रेस

Last Updated:  Monday, July 29, 2024  11:19 pm

पटवारी और कांग्रेस के निशाने पर सुरजीत नहीं सिख समाज है – सुमित मिश्रा इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह को प्रदेश कांग्रेस  द्वारा निलंबन का शो कॉज नोटिस थमाए जाने के बाद इंदौर की राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेता ने सुरजीत पर की गई कार्रवाई को सिख समाज के खिलाफ बताया है। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने एक बयान में कहा कि सिख समाज हमेशा कांग्रेस के निशाने पर रहता है। कांग्रेस सिख समाज और पढ़े

बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन, बिहार के पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Last Updated:  Saturday, July 27, 2024  4:47 pm

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिमागी बुखार के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां बीते 20 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार और पढ़े

धूमधाम से मनाया गया सत्यनारायण पटेल का जन्मदिन

Last Updated:  Friday, July 26, 2024  3:12 pm

अनाथ आश्रम में बेड शीट और अस्पताल में मरीजों को फल, खिचड़ी वितरित की। इन्दौर : अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल का जन्मदिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समर्थकों ने एमवाय अस्पताल एवं कैंसर अस्पताल में मरीजों को फल, खिचड़ी का वितरण किया। सत्यनारायण पटेल देवदर्शनों के लिए शहर से बाहर गए थे उन्होंने फोन पर समर्थकों की बधाई स्वीकार करते हुए उनका आभार माना। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया और पढ़े

युवा और देशहित में है अग्निपथ योजना, देश में फैलाया जा रहा भ्रम

Last Updated:  Wednesday, July 24, 2024  5:59 pm

अग्निपथ योजना को लेकर बोले बीजे सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ब्रिगे.अवधेंद्र प्रताप सिंह। इंदौर : भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रिटायर्ड ब्रिगेडियर अवधेंद्र प्रताप सिंह का दावा है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना देश के युवाओं के साथ देश के भी हित में है। अग्निवीरों की सेवा शर्तों को लेकर जानबूझकर देश में भ्रम का वातावरण पैदा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस योजना को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। अग्निवीरों और पढ़े

पटवारी के खिलाफ बयान देकर बुरे फंसे चौरडिया, मप्र कांग्रेस कमेटी ने थमाया नोटिस

Last Updated:  Tuesday, July 16, 2024  4:22 pm

48 घंटे में मांगा जवाब, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी। भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय चौरडिया द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह पर लगाए गंभीर आरोपों से कांग्रेस में खलबली मच गई है। मप्र कांग्रेस कमेटी ने अजय चौरडिया के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मीडिया को दिए बयान को अनुशासन हीनता मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिए अजय चौरडिया से और पढ़े

मप्र में कांग्रेस की दुर्दशा के लिए जीतू पटवारी जिम्मेदार

Last Updated:  Tuesday,   4:17 pm

पटवारी की मनमानी और असभ्य बर्ताव के कारण ही लोकसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की हार। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह को तुरंत पद से हटाए कांग्रेस आलाकमान। प्रेसवार्ता के जरिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय चौरडिया ने की मांग। पटवारी और अक्षय बम के बीच सांठगांठ का लगाया आरोप। इंदौर : विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी मप्र में मिली करारी हार से कांग्रेसजनों में निराशा घर कर गई है। कई वरिष्ठ नेता इसके लिए और पढ़े