Category Archives: राजनीति

निगम सम्मेलन में हुड़दंग से कांग्रेस की छवि हुई धूमिल

Last Updated:  Friday, June 14, 2019  3:42 pm

इंदौर:{के.राजेन्द्र} प्रदेश स्तर पर विधानसभा और स्थानीय स्तर पर निगम परिषद की बैठक वो मंच होते हैं जहाँ जनता के हित से जुड़े मुद्दों को उठाया जाता है और उनपर सार्थक चर्चा होती है। सत्तापक्ष जनता के लिए किए गए कार्यों को अपनी उपलब्धि के रूप में पेश करता है वहीं विपक्ष का दायित्व होता है कि वह सत्ता की कमियों- खामियों को उजागर करें। कांग्रेस पार्षद दल और नेता प्रतिपक्ष लगातार मांग करते रहे हैं कि निगम परिषद की और पढ़े

निगम सम्मेलन में घुसकर कांग्रेसियों ने किया हंगामा, थाने पर बीजेपी के धरने के बाद दर्ज हुई एफआईआर

Last Updated:  Thursday, June 13, 2019  11:53 am

इंदौर:ब्रिलियंट कन्वेंशन में चल रहा नगर निगम का बजट सम्मेलन गुरुवार को हंगामें की भेंट चढ़ गया। महापौर द्वारा एक दिन पूर्व पेश किए गए बजट पर गुरुवार को चर्चा होना थी। सम्मेलन की कार्रवाई शुरू हुई ही थी कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चिंटू चौकसे की अगुवाई में सम्मेलन स्थल पर पहुंच गए और पानी की समस्या के निराकरण की मांग करने लगे। कुछ देर बाद वे पार्टी के झंडे लेकर निगम की बैठक में घुस आए और हंगामा करने और पढ़े

बिजली कटौती के विरोध में बीजेपी ने निकाली चिमनी यात्रा

Last Updated:  Wednesday, June 12, 2019  3:36 pm

इंदौर: लगातार हो रही बिजली कटौती का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में एक साथ चिमनी यात्रा निकाली। पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बताया कि यह चिमनी यात्रा कमलनाथ सरकार को नींद से जगाने के लिये भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में निकाली गई। प्रदेश की जनता यह जानकर हैरान है कि जब प्रदेश में बिजली पर्याप्त है तो मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा बिजली कटौती क्यों की जा रही है ? और पढ़े

कैलाशजी ने खुद का स्वागत करवाने के लिए निकलवाई रैली- पटवारी

Last Updated:  Wednesday,   8:54 am

इंदौर: किसान कर्जमाफी को लेकर फंसी कमलनाथ सरकार बुरीतरह डरी हुई है। कर्जमाफी से जुड़ा कोई भी आंदोलन उसे विचलित कर देता है। मंगलवार को बीजेपी की किसान आक्रोश रैली खत्म भी नहीं हुई थी कि तमाम मंत्री सरकार के बचाव में आ गए। बकायदा प्रेस वार्ताएं बुलाकर सरकार का पक्ष रखा गया। इंदौर में बड़बोले मंत्री जीतू पटवारी ने किसान कर्जमाफी को लेकर आंकड़े पेश किए। बीजेपी की किसान आक्रोश रैली को फ्लॉप बताते हुए उन्होंने कैलाशजी, सांसद शंकर और पढ़े

कमलनाथ को सडकनाथ बनाने में नहीं लगेगी देर- कैलाशजी

Last Updated:  Tuesday, June 11, 2019  7:04 pm

इंदौर: मप्र की कांग्रेस सरकार पर कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने मंगलवार को किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली निकाली। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में निकली इस ट्रैक्टर रैली में जिलेभर से बड़ी संख्या में आए किसान शामिल हुए। इसी के साथ नगर व जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी तादाद में रैली में शिरकत की। सांसद, संगठन के पदाधिकारी और विधायक भी रैली में सहभागी हुए। और पढ़े

बीजेपी के इशारे पर कतिपय तत्व कर रहे बिजली सप्लाय में गड़बड़ी- ऊर्जा मंत्री

Last Updated:  Monday, June 10, 2019  6:17 pm

इंदौर: मप्र में बिजली की कोई कमीं नहीं है। कहीं भी अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है। कुछ लोग बीजेपी के इशारे पर जानबूझकर बिजली सप्लाई में अवरोध पैदा कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर निगाह रखी जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये बात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कही। वे सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री और पढ़े

शहर में नहीं है जलसंकट, कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार- महापौर

Last Updated:  Monday,   12:02 pm

इंदौर: शहर के कई इलाकों में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नर्मदा से 400 एमएलडी से अधिक पानी मिलने का दावा किया जा रहा है। साढ़े चार सौ टेंकरों से नगर- निगम पानी का वितरण कर रहा है फिर भी शहर प्यासा क्यों है इसका जवाब किसी के पास नहीं है। निगम के हाइड्रेंट से निजी टेंकर भरकर बेचे जा रहे हैं। पार्षदों ने टेंकर तो ले लिए हैं पर उनका उपयोग अपने वालों को पानी और पढ़े

बीजेपी करेगी कमलनाथ सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Last Updated:  Sunday, June 9, 2019  11:24 am

इंदौर: मप्र की कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों के साथ की गई वादाखिलाफी के विरोध में बीजेपी किसान आक्रोश ट्रेक्टर रैली निकालने जा रही है। 11 जून को राजमोहल्ला से कलेक्टर कार्यालय तक निकाली जाने वाली इस आक्रोश रैली का नेतृत्ब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कमलनाथ सरकार को भंग करने की मांग की जाएगी। ये जानकारी रविवार को पत्रकार वार्ता के जरिये बीजेपी के जिला अध्यक्ष और पढ़े

बीजेपी 11जून को निकालेगी किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली

Last Updated:  Saturday, June 8, 2019  3:55 pm

इंदौर : म.प्र. सरकार ने किसानों व युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। इसके विरोध में बीजेपी 11 जून को विशाल किसान आक्रोश ट्रेक्टर रैली निकालने जा रही है। रैली के संदर्भ में शनिवार को भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, उमेश शर्मा, गोपालसिंह चौधरी, उमानारायण पटेल, प्रेमनारायण और पढ़े

बिजली कटौती के खिलाफ भाजयुमो का जंगी प्रदर्शन

Last Updated:  Friday, June 7, 2019  4:01 pm

इंदौर: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती का कड़ा विरोध करते हुए शुक्रवार को पोलोग्राउण्ड स्थित विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश के साथ इंदौर की जनता भी इस भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से परेशान हो रही है। प्रदेश के मुखिया और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर जनता की इस परेशानी से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, वे कुंभकरण की नींद ले और पढ़े