शंकर की नामांकन रैली में शामिल हुए शिव, कांग्रेस पर प्रदेश को लूटने का लगाया आरोप
इंदौर: बीजेपी के इंदौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी शंकर लालवानी यूं तो अभिजीत मुहूर्त में पहले ही नामांकन भर चुके हैं पर सोमवार को भी वे बड़ी रैली के साथ राजवाड़ा से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। करीब 12 बजे प्रारम्भ हुई इस रैली में हजारों की तादाद में जुटे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी रैली में भाग लिया। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के साथ एक वाहन में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया। और पढ़े











