गांधीनगर: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के तीसरे चरण के तहत गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए वोट डाले गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में मतदान किया। यहां से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वीआईडी लोकतंत्र का सबसे बड़ा शस्त्र है। इसका इस्तेमाल कर लोग अधिकतम मतदान करें। उहोने पहली बार वोट डाल रहे युवाओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील भी की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने लोकतंत्र का महत्व पूरी दुनिया को बताया है।
मां से लिया आशीर्वाद।
पीएम मोदी मतदान करने के पहले अपनी मां हीराबेन से मिलने उनके आवास पर गए। उन्होंने मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और कुछ समय उनके साथ बिताया। मां हीराबेन ने पीएम बेटे को मिठाई खिलाई और उपहार भेंट किया।
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी अपनी माँ के बहुत करीब हैं। वे जब भी गुजरात के दौरे पर जाते हैं, मां से मिलकर उनका आशीर्वाद लेना नहीं भूलते।
Related Posts
October 4, 2022 टी-20 मैच को लेकर यातायात पुलिस ने बनाया पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्ट प्लान
इंदौर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार 4 अक्टूबर को होने वाले टी - 20 क्रिकेट […]
March 25, 2021 एक मई से प्रारम्भ होगी एमपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा, किसी भी कक्षा में नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्ड्री कक्षा 12 वीं बोर्ड की […]
March 2, 2022 फर्जी ऐप के जरिए डीमेट खाता खुलवाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाली कम्पनी का मालिक गिरफ्तार
इंदौर : आसाम के कोयला व्यापारी को फर्जी एप्लीकेशन के माध्यम से फर्जी ट्रेडिंग कराकर […]
July 27, 2022 05 लाख रुपए फिरौती की मांग कर रहा आरोपी देवास से गिरफ्तार
इंदौर : 05 लाख की फिरौती की मांग करने वाले अज्ञात शातिर बदमाश का पता लगाकर पुलिस थाना […]
October 14, 2021 सयाजी चौराहा पेट्रोल पंप पर स्थापित की गई ‘नेकी की दीवार’, जरूरतमंद मुफ्त में ले जा सकेंगे कपड़े व अन्य सामग्री
इंदौर : विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से 'नेकी […]
August 5, 2023 इंदौर को मिली प्रदेश के पहले सोलर बेस इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सौगात
एसजीएसआईटीएस के समीप स्थापित सोलर बेस चार्जिंग स्टेशन का महापौर ने किया […]
April 23, 2021 कोरोना पीड़ितों के इलाज में नहीं होने देंगे कमी- सिलावट
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोरोना संक्रमित मरीजों की समुचित व्यवस्था के संदर्भ […]