Category Archives: राजनीति

इंदौर को टॉप टेन शहरों में लाएंगे- लालवानी

Last Updated:  Monday, April 22, 2019  7:16 am

इंदौर: ये चुनाव विकास और विनाश के बीच है। हम जातिवादी समीकरणों में भरोसा नहीं करते। सबका साथ- सबका विकास ही हमारा मूलमंत्र है। ये कहना है इंदौर संसदीय सीट से बीजेपी के प्रत्याशी शंकर ललवानी का। वे खजराना मंदिर में दर्शन के बाद राजवाड़ा पर मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। इंदौर को देश के टॉप टेन शहरों में लाएंगे। शंकर ललवानी ने कहा कि लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर के विकास को नए आयाम दिए हैं। और पढ़े

शिव के प्रयासों से शंकर की झोली में आया टिकट..!

Last Updated:  Sunday, April 21, 2019  4:20 pm

इंदौर; लम्बी जद्दोजहद और कई दावेदारों के दावों को कसौटी पर परखने के बाद आखिरकार शंकर लालवानी के नाम पर बीजेपी आलाकमान ने मुहर लगा दी। 75+ होने से 8 बार की सांसद और अजेय योद्धा सुमित्रा महाजन को टिकट नहीं दिया गया पर उनका विकल्प ढूंढने में पार्टी को पसीने छूट गए। ढेरों दावेदार खड़े हो गए। कई तो ऐसे थे जिन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा पर इंदौर से टिकट पाने के ख्वाब देख रहे थे। विरोध के और पढ़े

राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे सवाल, नामांकन रद्द करने की मांग।

Last Updated:  Saturday, April 20, 2019  2:17 pm

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता और शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़े हो गए हैं। अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुवलाल ने ये सवाल उठाते हुए राहुल गांधी का नामांकन रद्द करने की मांग की है। ध्रुवलाल की ओर से उनके वकील रवि प्रकाश ने रिटर्निंग ऑफिसर से की शिकायत में दावा किया है कि राहुल गांधी ने ब्रिटिश नागरिकता ली थी इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाए। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने ब्रिटेन में रजिस्टर्ड और पढ़े

उषा ठाकुर हो सकती हैं इंदौर से बीजेपी की प्रत्याशी

Last Updated:  Saturday,   10:53 am

इंदौर: लोकसभा स्पीकर और 8 बार की सांसद सुमित्रा महाजन के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद भी बीजेपी इंदौर से अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस इस मामले में बाजी मार ले गई है और उसके प्रत्याशी पंकज संघवी ने मैदान भी पकड़ लिया है लेकिन बीजेपी में रोज नए- नए दावेदार सामने आने से उलझन सुलझने की बजाय और बढ़ती जा रही है। संघवी को कांग्रेस का टिकट मिलते ही दो नम्बर खेमा टिकट की दौड़ और पढ़े

प्रियंका ने हाथ का साथ छोड़कर थामा शिवसेना का दामन

Last Updated:  Friday, April 19, 2019  10:05 am

मुम्बई: कांग्रेस का मुखर चेहरा रही प्रियंका चतुर्वेदी ने हाथ का साथ छोड़ कर शिवसेना का दामन थाम लिया है। शुक्रवार दोपहर मातोश्री पहुंची प्रियंका को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करवाई। उद्धव ठाकरे के मुताबिक प्रियंका को जल्दी ही बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। देस और महाराष्ट्र में पार्टी उनकी क्षमता का का पूरा उपयोग करेगी। आत्मसम्मान के लिए कांग्रेस छोड़ी। शिवसेना का दामन थामने के बाद मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी और पढ़े

चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से किया इनकार

Last Updated:  Thursday, April 18, 2019  7:18 pm

नई दिल्ली: साध्वी प्रज्ञा सिंह को चुनाव लड़ने से रोकने के कांग्रेस के प्रयासों को झटका लगा है। चुनाव आयोग ने प्रज्ञा सिंह की उम्मीदवारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने चुनाव आयोग में प्रज्ञा6 सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके चुनाव लड़ने पर बैन लगाने की मांग की थी। प्रज्ञा सिंह को बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है। साध्वी प्रज्ञा आरोपी हैं, दोषी नहीं। तहसीन पूनावाला और पढ़े

भोपाल में साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय में होगी चुनावी जंग, इंदौर फिर होल्ड पर

Last Updated:  Wednesday, April 17, 2019  12:11 pm

नई दिल्ली: भोपाल को लेकर जो संभावना जताई जा रही थी वो सही साबित हुई है। बीजेपी ने मप्र की शेष 5 में से 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए भोपाल से प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। वे दिग्विजय सिंह का मुकाबला करेंगी। इसके अलावा गुना से डॉ. केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। चारों सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। और पढ़े

बीजेपी में शामिल हुई प्रज्ञा, दिग्विजय को देंगी चुनौती..?

Last Updated:  Wednesday,   9:17 am

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बुधवार को बीजेपी दफ्तर पहुंची और विधिवत बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व सीएम शिवराज सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रामलाल और वरिष्ठ नेता प्रभात झा के साथ चर्चा के बाद प्रज्ञा सिंह के बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया गया। उनके पार्टी जॉइन करने के साथ ही तय हो गया कि वे ही भोपाल से दिग्विजयसिंह को चुनौती देंगी। चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी..। बीजेपी का दामन थामने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया और पढ़े

जीतू के नाम पर कमलनाथ का वीटो, पंकज पर लगाया दांव

Last Updated:  Wednesday,   7:06 am

इंदौर: आखिर लम्बी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने इंदौर से पंकज संघवी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। मंत्री जीतू पटवारी ने टिकट को लेकर जमकर लॉबिंग की। उनका नाम लगभग तय भी हो गया था पर सीएम कमलनाथ ने पेंच फंसा दिया। वे नहीं चाहते थे कि एक भी विधायक कम हो और उनकी सरकार पर खतरा मंडराने लगे। इसी के चलते जीतू पटवारी दौड़ से बाहर हो गए। उन्होंने लड्डू बांटने की तैयारी कर रखी थी वो भी और पढ़े

दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने से उमा भारती का इनकार

Last Updated:  Sunday, April 14, 2019  6:09 pm

झांसी: भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने की कवायद में जुटी बीजेपी की परेशानी और बढ़ गई है। उमा भारती ने भोपाल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। मीडिया को जारी एक पत्र के जरिये उमा भारती ने ये बात कही है। मेरा रोल 2003 में ही पूरा हो गया था। उमा भारती ने पत्र में लिखा है कि दिग्विजय सिंह को 2003 में उन्होंने भारी बहुमत के साथ सत्ता से बेदखल कर और पढ़े