Category Archives: राजनीति

कांग्रेस मुक्त भारत की बात गाँधीजी ने कही थी- पीएम मोदी

Last Updated:  Thursday, February 7, 2019  7:12 pm

नई दिल्ली: कांग्रेस मुक्त भारत का नारा गाँधीजी का है मेरा नहीं। गाँधीजी समझ गए थे कि सारी विकृतियां कांग्रेस को जल्दी पकड़ती हैं इसीलिए उन्होंने ये नारा दिया था। वे तो गाँधीजी की 150 वी जयंती पर उनके सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। वे गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। पीएम मोदी ने बाबासाहब अंबेडकर द्वारा कही गई बात और पढ़े

बीआरटीएस पर ट्रैफिक जाम से निजात के लिए बना रहे विशेष कार्ययोजना- वर्मा

Last Updated:  Tuesday, February 5, 2019  11:58 am

इंदौर: ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। रिंग रोड के 7 प्रमुख चौराहों पर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा एबी रोड को लेकर इंजीनियरों और तकनीकि विशेषज्ञों की मदद से विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ये ऐसी कार्ययोजना होगी जिसमें कोई एलिवेटेड ब्रिज नहीं होगा और न ही बड़ा बजट लगेगा। जल्दी ही इस कार्ययोजना को अंतिम रूप देकर इसका प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। ये बात पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जनसिंह और पढ़े

सीबीआई के सामने पेश हों राजीव कुमार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Last Updated:  Tuesday,   7:49 am

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सीबीआई की ओर से पेश की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को आदेश दिया है कि वह शारदा चिटफंड घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश हो। कोर्ट ने मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित सीबीआई दफ्तर में पेश होने को कहा है।हालांकि कोर्ट ने कहा है कि पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी और पढ़े

पीएम से मिले सीएम कमलनाथ, खनन से जुड़े मामलों को जल्द मंजूरी देने का किया अनुरोध

Last Updated:  Monday, February 4, 2019  2:54 pm

इंदौर: मप्र के सीएम कमलनाथ ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। सीएम बनने के बाद उनकी पीएम मोदी से यह पहली भेंट थी। पीएम मोदी ने मप्र की कमान संभालने पर कमलनाथ को बधाई दी। लगभग आधे घंटे चली मुलाकात में सीएम कमलनाथ ने मप्र के माइनिंग लीज अनुदान पात्रता से जुड़े मामलों में जल्द निर्णय लेने का आग्रह पीएम मोदी से किया। ऐसे करीब 27 मामले केंद्र सरकार के पास लंबित हैं। और पढ़े

खत्म हो जातिगत आरक्षण- सपा नेता

Last Updated:  Sunday, February 3, 2019  7:18 am

इंदौर: अखिल भारतीय व्यापारी महासभा के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता संजय अग्रवाल इंदौर प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा में पधारे थे। कई मुद्दों पर उनके विचार पार्टी लाइन से अलग हैं वे इन्हें अपना निजी मत बताते रहे। उनका कहना था कि जातिगत आरक्षण समाप्त कर केवल आर्थिक आधार पर दिया आरक्षण दिया जाना चाहिए। सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण को उन्होंने अपर्याप्त बताया। सपा-बसपा गठबंधन को लेकर निजी तौर पर वे असहमत और पढ़े

अंतरिम बजट: कमलनाथ बोले छलावा, शिवराज बोले क्रांतिकारी

Last Updated:  Saturday, February 2, 2019  11:28 am

भोपाल: मोदी सरकार के अंतरिम बजट को मप्र के सीएम कमलनाथ ने चुनावी बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अपने कार्यकाल के अंतिम समय में गाय, गरीब, मजदूर और किसान की याद आई है। किसानों के लिए दी गई राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इस बजट से किसी का भला नहीं होगा। पीएम मोदी की अन्य घोषणाओं की तरह ये बजट भी जुमला और छलावा साबित होगा। उधर पूर्व सीएम शिवराज सिंह और पढ़े

विपक्ष को चुनावी रणनीति बदलने पर मजबूर करेगा ये बजट

Last Updated:  Friday, February 1, 2019  1:58 pm

इंदौर: मोदी सरकार का आखरी बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रभारी वित्त मंत्री ने सभी वर्गों को इस अंतरिम बजट के जरिये लुभाने का प्रयास किया है। आखिर कैसा है ये बजट…? क्या खास है इस बजट में..? यही जानने का प्रयास हमने प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से किया। वरिष्ठ पत्रकार और फ्री प्रेस नई दिल्ली के संपादक अभिलाष खांडेकर से जब हमने बजट पर प्रतिक्रिया चाही तो उनका कहना था कि और पढ़े

पत्रकार की हत्या के मामले में बाबा राम- रहीम को उम्रकैद

Last Updated:  Thursday, January 17, 2019  3:42 pm

पंचकूला: 16 साल पहले हुए पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम- रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीन अन्य आरोपियों को भी आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। बाबा के खिलाफ खबरें छापते थे पत्रकार छत्रपति पत्रकार छत्रपति अपने अखबार में बाबा राम- रहीम और डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ खबरे छापा करते थे। इसी बात से खफा होकर 2002 में उनकी गोली मारकर और पढ़े

अमित शाह की बीमारी को लेकर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल

Last Updated:  Thursday,   1:38 pm

नई दिल्ली: राजनीति में विरोधी की आलोचना भी मर्यादा में रहकर करनी चाहिए पर कांग्रेस के कई नेता इसे ताक पर रखकर बेलगाम हो जाते हैं। शशि थरूर, मणिशंकर अय्यर और संदीप दीक्षित के बाद कांग्रेस के एक और नेता ने अमर्यादित बयान दिया है। पार्टी के नेता बीके हरिप्रसाद ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बीमार होने पर कहा कि उन्हें….का जुकाम हुआ है। एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने ये बात कही। हरिप्रसाद ने आगे कहा और पढ़े

कर्नाटक में गहराया संकट, दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से वापस लिया समर्थन

Last Updated:  Tuesday, January 15, 2019  4:01 pm

बंगलुरु: कर्नाटक में जेडीएस- कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा गया है। दो निर्दलीय विधायकों एच नागेश और आर शंकर ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। उनका कहना है कि वे सरकार में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने बीजेपी को समर्थन देने का भी संकेत दिया। इसी के साथ सियासी शह और मात का खेल कर्नाटक में फिर शुरू हो गया है। एक- दूसरे पर विधायकों की खरीद- फरोख्त के आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के 5 विधायक लापता..! और पढ़े