Category Archives: राजनीति

अनुपम ने अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर कसा राहुल पर तंज

Last Updated:  Friday, December 28, 2018  5:20 pm

नई दिल्ली: फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बात – बात में अभिव्यक्ति की आजादी की दुहाई देने वाले राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी फ़िल्म ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को रिलीज़ नहीं होने देने की धमकी दे रहे हैं। राहुल गांधी को उन्हें डांट लगानी चाहिए। अनुपम खेर ने फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद उपजे विवाद पर कहा कि हम तथ्यों को बदल नहीं सकते। ये फ़िल्म उस शख्स की और पढ़े

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज़ होते ही गरमाई सियासत

Last Updated:  Friday,   2:43 pm

मुम्बई: पत्रकार संजय बारू की किताब पर बनी फिल्म ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही देश भर में बवाल मच गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता फ़िल्म को रिलीज नहीं होने देने की धमकी दे रहे हैं। संभावना ये भी जताई जा रही है कि कांग्रेस शासित राज्यों में फ़िल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी जाएगी। यूथ कांग्रेस की धमकी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फ़िल्म को लेकर सियासत तेज हो गई और पढ़े

जीवनभर पीड़ितों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहे तपन भाई..

Last Updated:  Friday,   12:50 pm

इंदौर: दो- तीन दिन पहले ही पता पड़ा था कि समाजसेवी तपन भट्टाचार्य निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मेरे लिए वे हमेशा बड़े भाई की तरह रहे हैं। मैने अपने मित्र राजू पंवार से कहा था कि अस्पताल जाकर तपन भाई की कुशलक्षेम पूछनी है। गुरुवार को जाना तय भी था पर कुछ कारणवश हम नहीं जा पाए। शुक्रवार ( 28 दिसंबर ) को सुबह उठते ही सोच लिया था कि आज तपन भाई से मिलने जाना ही है। नहा- और पढ़े

तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

Last Updated:  Thursday, December 27, 2018  3:42 pm

नई दिल्ली: गुरुवार को लंबी बहस के बाद तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित हो गया। बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। अन्ततः मतदान के जरिये बिल पारित हो सका। बिल के पक्ष में 245 और विरोध में 11 वोट पड़े। कांग्रेस, सपा और aiadmk ने मतदान में हिस्सा नहीं लेते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक- 2018 मुस्लिम महिलाओं को एक बार में तीन तलाक़ बोलकर तलाक़ देने और पढ़े

तीन तलाक़ बिल पर लोकसभा में गर्मागर्म बहस

Last Updated:  Thursday,   10:57 am

नई दिल्ली: अहम संशोधनों के बाद फिर से लोकसभा में लाए गए तीन तलाक़ बिल पर गुरुवार को बहस की जा रही है। विपक्ष के तेवर बिल को लेकर अभी भी तल्ख बने हुए हैं। उसका कहना है कि बिल में पति को जेल भेजे जाने का प्रावधान गलत है। ये पुरुष विरोधी बिल है। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना था कि सरकार को धार्मिक मामलों में दखलंदाजी से बचना चाहिए। उन्होंने तीन तलाक़ बिल पर विस्तृत अध्ययन की और पढ़े

मिशन- 2019, बीजेपी ने 17 राज्यों में नियुक्त किये लोकसभा प्रभारी

Last Updated:  Wednesday, December 26, 2018  2:24 pm

नई दिल्ली: मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव को लेकर सतर्क हो गई है। उसने अभी से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यों में संगठन को सक्रिय होंने के निर्देश देने के साथ 17 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी- सह प्रभरियों की नियुक्ति कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मप्र में स्वतंत्रदेव सिंह और सतीश और पढ़े

कमलनाथ के मंत्रिमंडल में संतुलन साधने की कवायद

Last Updated:  Tuesday, December 25, 2018  2:51 pm

भोपाल: लंबे विचार- मंथन के बाद सीएम कमलनाथ ने अपना मंत्रिमंडल गठित कर लिया है। शपथ ग्रहण करनेवाले मंत्रियों की सूची पर नजर डालें तो दिखाई देता है कि कमलनाथ ने हर तरह से संतुलन साधने की कोशिश की है। गुटीय संतुलन कांग्रेस के गुटीय संतुलन की बात करें तो मंत्रिमंडल में कमलनाथ के 11, दिग्विजय सिंह के 9, सिंधिया के 7 और अरुण यादव खेमे से 1 विधायक को मंत्री बनाया गया है। देखा जाए तो दिग्विजय सिंह यहां और पढ़े

कमलनाथ मंत्रिमंडल का गठन, 28 मंत्रियों ने ली शपथ

Last Updated:  Tuesday,   12:46 pm

भोपाल: लंबी जद्दोजहद के बाद मप्र के सीएम कमलनाथ का मंत्रिमंडल अस्तित्व में आ गया। मंगलवार दोपहर राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। मंत्रिमंडल के गठन में सीएम कमलनाथ ने क्षेत्रीय, गुटीय और जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा है। जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली उनमें विजयालक्ष्मी साधौ, सज्जन वर्मा, हुकुमसिंह कराड़ा, गोविंद सिंह, बाला बच्चन, आरिफ और पढ़े

बजरंगबली पर बयानबाजी करनेवालों का करें तिरस्कार- दिग्विजयसिंह

Last Updated:  Sunday, December 23, 2018  9:46 am

इंदौर: पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने भगवान बजरंगबली को लेकर की जा रही बयानबाजी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हनुमानजी हमारे आराध्य देव हैं। उन्हें लेकर की जा रही बयानबाजी निंदनीय है। ऐसे लोगों का तिरस्कार किया जाना चाहिए। इंदौर प्रवास पर आए दिग्विजयसिंह मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी संगठन वीएचपी, अखाड़ा परिषद और आरएसएस को ऐसे तत्वों पर लगाम कसनी चाहिए। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी के सीएम और पढ़े

कमलनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 25 को

Last Updated:  Saturday, December 22, 2018  6:44 pm

नई दिल्ली: मप्र के सीएम कमलनाथ के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 25 दिसंबर को होगा। राजभवन में दोपहर 3 बजे होनेवाले समारोह में शपथ लेनेवाले मंत्रियों के नामों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूची को लेकर सीएम कमलनाथ ने बीते 2 दिनों में एके अंटोनी और ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में लंबी मंत्रणा की। बाद में वे सूची के साथ राहुल गांधी से भी मिले। बताया जाता है कि मंत्रियों की सूची को राहुलजी की और पढ़े