Category Archives: राज्य

पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए के पुनः छापे, कई वांछित आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Tuesday, September 27, 2022  2:03 pm

इंदौर : टेरर फंडिंग और देश विरोधी कृत्यों में लिप्त होने के सबूत मिलने के बाद पीएफआई के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं। मंगलवार को पुनः एनआईए ने एटीएस के साथ मिलकर पीएफआई के गुर्गों के ठिकानों पर दबिश दी। इंदौर के साथ भोपाल, उज्जैन, नीमच, शाजापुर, श्योपुर और गुना में भी छापामार कार्रवाई की गई। इंदौर से पांच को लिया गिरफ्त में। एनआईए और एटीएस की टीम ने इंदौर में विभिन्न स्थानों पर धावा और पढ़े

नए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु 10 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान

Last Updated:  Tuesday,   1:52 pm

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश। इंदौर : प्रदेश में नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 10 दिन तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। खास तौर पर यह अभियान हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय सहित समस्त शिक्षण संस्थानों में चलेगा। आगामी 10 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न गतिविधियाँ की जाएंगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनपुम राजन ने विशेष अभियान के संबंध में सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश जारी और पढ़े

जनता की सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता – सीएम शिवराज

Last Updated:  Monday, September 26, 2022  12:50 am

हितग्राहियों को मंच पर बुला कर योजनाओं का किया सत्यापन। किसानों के हित में शामिल खातों को अलग करने, चलेगा विशेष अभियान। मुख्यमंत्री झाबुआ जिले के ग्राम देवझिरी में जन सेवा अभियान में हुए शामिल। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता की सेवा और उसकी बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है। हमारे गरीब भाई-बहनों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र और पढ़े

इंदौर में भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच 07 दिसंबर को होगा ब्लाइंड वर्ल्ड कप का मुकाबला

Last Updated:  Sunday, September 25, 2022  5:43 pm

मुख्यमंत्री चौहान ने ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ किया पौध-रोपण। ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम चयन के लिए 15 राज्यों से भोपाल आए 29 खिलाड़ियों ने लगाए पौधे। भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड एमपी के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा और ब्लाइंड वर्ल्ड कप के 29 खिलाड़ियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कचनार, बादाम और मौलश्री के पौधे लगाए। अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि आगामी और पढ़े

गरबा एक्सप्रेस पर दिखेगी मप्र के पर्यटन स्थलों की झलक

Last Updated:  Sunday,   5:39 pm

गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का किया अनावरण। इंदौर : पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश पूरे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजता हैं। अब मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और मन भावन पर्यटन स्थलों की झलक गरबा एक्सप्रेस पर पूरे देश को दिखाई देगी। मंत्री ऊषा ठाकुर गुजरात के गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12937/38) पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित और पढ़े

आत्मनिर्भर मप्र के निर्माण में मत्स्य पालन क्षेत्र का अहम योगदान – सिलावट

Last Updated:  Saturday, September 24, 2022  11:21 pm

मत्स्य पालन के क्षेत्र में मार्केटिंग, ब्रांडिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए इंदौर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न। 5 देशों तथा आठ राज्यों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में मत्स्य उत्पादकों, मत्स्य पालकों एवं मत्स्य विक्रेताओं ने लिया हिस्सा। मप्र में मत्स्य पालन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 5 देशों के साथ साइन किए गए एमओयू। इंदौर : प्रदेश के जल संसाधन तथा मछुआ कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री तुलसीराम सिलावट का कहना है और पढ़े

स्टेट प्रेस क्लब की स्मारिका और पुस्तक का कमलनाथ और गिरीश गौतम ने किया विमोचन

Last Updated:  Friday, September 23, 2022  4:31 pm

इंदौर : विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और पंचायत एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल ने स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. की स्मारिका ‘हमारा मीडिया-हमारा समाज’ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महात्मा गांधी पर केन्द्रित पुस्तक ‘आचरण’ का विमोचन किया। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने जनसंपर्क विभाग के आयुक्त राघवेन्द्र कुमार सिंह से भेंट कर पत्रकार अधिमान्यता समिति एवं पत्रकार कल्याण समिति के पुनर्गठन तथा तीन वर्षों से लंबित पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा शीघ्र किए जाने की मांग की। प्रेस क्लब ने और पढ़े

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण : पश्चिम जोन में मप्र को मिला पहला स्थान

Last Updated:  Thursday, September 22, 2022  11:17 pm

जिलों की श्रेणी में इंदौर जिले ने पश्चिम जोन में प्राप्त किया तीसरा स्थान। स्वच्छ भारत दिवस पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू द्वारा प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार। इंदौर : जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 02 अक्टूबर 2022 को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में स्वच्छ भारत पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। यह समारोह राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले और पढ़े

आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को किया सम्मानित

Last Updated:  Tuesday, September 20, 2022  10:13 pm

भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर के श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों का किया सम्मान । इंदौर : कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शासन, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के तत्वावधान में कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नंदानगर, इंदौर द्वारा उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति नगर निगम इंदौर मुन्नालाल यादव थे। विशेष अतिथि के रूप और पढ़े

मुख्यमंत्री चौहान ने महाकालेश्वर कॉरिडोर का लिया जायजा

Last Updated:  Tuesday,   12:40 pm

महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उज्जैन दर्शन के लिए आने वाले यहां से अमिट छाप लेकर जाएं-मुख्यमंत्री चौहान उज्जैन : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोमवार को भगवान महाकालेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उज्जैन दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु मन में भगवान महाकालेश्वर और मन्दिर के कॉरिडोर की अमिट छाप लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर कॉरिडोर और पढ़े