Category Archives: राज्य

थैलेसीमिया पीड़ित गरीब वर्ग के बच्चों को मिलेंगी नि:शुल्क दवाइयां

Last Updated:  Saturday, September 10, 2022  9:18 pm

श्री रणजीत हनुमान मंदिर और श्री गणेश मंदिर खजराना में हुआ निशुल्क दवाई वितरण केंद्र का शुभारंभ। प्रदेश स्तर पर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का डाटा बैंक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयार किया विशेष ऐप “क्योर थैलेसीमिया”। इंदौर : देशभर में अपने अनूठे और संवेदनशील नवाचारों के लिए जाना जाता है इंदौर। अपनी इसी छवि को बनाए रखते हुए इंदौर ने शनिवार को संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह ने रणजीत और पढ़े

मप्र में अब कलर कोड से होगा ऑटो रिक्शा का संचालन

Last Updated:  Thursday, September 8, 2022  12:17 am

सीएनजी ऑटो को परमिट देने में दी जाएगी प्राथमिकता। 5 वर्ष के लिए मिलेगा स्थाई परमिट। आरटीओ तय करेंगे संचालन क्षेत्र। इंदौर : परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में अब सभी प्रकार के ऑटो का संचालन कलर कोड के हिसाब से होगा। यह कलर कोड उस क्षेत्र के परमिट के मुताबिक निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरी तथा गैर शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग परमिट जारी होंगे। परमिट के आधार पर ऑटो रिक्शा और पढ़े

ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री का किया गया आत्मीय स्वागत

Last Updated:  Thursday,   12:13 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर प्रवास पर रहे।यहां हेलीपैड पर उनका भावभीना स्वागत किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी ग्रामीण राकेश गुप्ता, डीआईजी खरगोन, कलेक्टर खण्डवा अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, खण्डवा विधायक देवेंद्र वर्मा, मांधाता विधायक नारायण पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

इंदौर में होनेवाली इन्वेस्टर्स समिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का सीएम शिवराज ने लिया जायजा

Last Updated:  Wednesday, September 7, 2022  6:35 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी जनवरी माह में इंदौर में हो रही दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विभिन्न क्षेत्रों में नवीन निवेश के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। समिट में इंदौर और भोपाल के बीच नई टाउनशिप के लिए निवेश की दृष्टि से इच्छुक निवेशकों की जानकारी भी सामने आएगी। इस बारे में उद्योगपतियों से विचार-विमर्श की प्रक्रिया निरंतर जारी रखी जाए। यह समिट प्रदेश के अधिकाधिक लोगों को रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण बने, इसके और पढ़े

पोषण आहार वितरण में दो हजार करोड़ से अधिक का घोटाला, इस्तीफा दें सीएम चौहान – पटवारी

Last Updated:  Tuesday, September 6, 2022  9:26 pm

महालेखाकार की रिपोर्ट के मुताबिक हर स्तर परबड़े पैमाने पर घोटाला हुआ। महालेखाकार ने मध्य प्रदेश सरकार से किसी स्वतंत्रएजेंसी से जांच कराने की सिफारिश की। पोषण आहार का परिवहन करने वाले ट्रकों के नंबर निकले मोटर साईकिल के नंबर। जिन प्लांट में माल ही नहीं था वहां से सप्लाई हो गया करोड़ों का राशन। इंदौर : मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गई है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राज्य की पहचान घोटाला प्रदेश के रूप और पढ़े

महंगी कार होना सुरक्षा की गारंटी नहीं, देरी से एयर बैग खुलने के कारण हुई मिस्त्री और साथी की मौत..?

Last Updated:  Monday, September 5, 2022  6:15 pm

मुंबई : कितनी भी महंगी कार में आप सफर क्यों न कर रहे हों पर हादसे की दशा में आप सुरक्षित रहेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है। ख्यात उद्योगपति साइरस मिस्‍त्री (54) की सड़क हादसे में मौत से यह बात पुनः साबित हुई है। मिस्‍त्री की कार रविवार को मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर एक पुल की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में मिस्त्री और उनके मित्र जहांगीर दिनशा पंडोले की मौत हो गई। मिस्‍त्री मर्सिडीज बेंज जीएलसी जैसी एसयूवी में सवार और पढ़े

मुख्यमंत्री चौहान ने लव-कुश चौराहे पर बनने वाले ब्रिज का किया भूमिपूजन

Last Updated:  Friday, September 2, 2022  9:30 pm

तीन और ब्रिज जल्द बनाए जाने का किया ऐलान। जनवरी माह में होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इंदौर में 56.67 करोड़ रुपए की लागत से लवकुश चौराहे पर बनने वाले 6- लेन फ्लाय ओवर का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर की जनता की मांग को देखते हुए बाणगंगा क्षेत्र से लवकुश चौराहे होकर अरविंदो हॉस्पिटल तक एक और फ्लाय ओवर ब्रिज बनाने की घोषणा और पढ़े

सभी पथ विक्रेताओं को दिया जाएगा संबल योजना का लाभ, बनेंगे संबल कार्ड

Last Updated:  Friday,   9:12 pm

प्रदेश में 17 सितंबर से 31अक्टूबर तक चलेगा अभियान। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का दिया जाएगा लाभ। भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेगी सुराज कॉलोनी – मुख्यमंत्री चौहान। स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर प्रदेश की अवधारणा को मूर्त रूप दे रही है पथ विक्रेता योजना। मुख्यमंत्री चौहान ने पथ विक्रेताओं के साथ पारिवारिक वातावरण में किया संवाद। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि लोगों के जीवन में परिवर्तन लाकर उनके और पढ़े

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बच्चों को पर्यावरण की रक्षा और सभी के सम्मान का दिलाया संकल्प

Last Updated:  Friday,   9:08 pm

मामा शिवराज ने बच्चों से साझा की आज़ादी की कुछ जानी- अनजानी कहानियां। मुख्यमंत्री ने किया सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ। 75 महापुरुषों पर केंद्रित पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन। महापुरुषों की वेशभूषा में 75 बच्चे रहे आकर्षण का केंद्र। हजारों बच्चों ने पेश किया सामूहिक वंदे मातरम् । इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर के अभय प्रशाल में “तेरा वैभव अमर रहे माँ” कार्यक्रम में अलग ही अन्दाज़ में नज़र आए। मुख्यमंत्री चौहान और पढ़े

विनीत नवाथे संघ के नए प्रांत कार्यवाह बनाए गए

Last Updated:  Sunday, August 28, 2022  9:37 pm

इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया है। इंदौर के विनीत नवाथे अब संघ के नए प्रान्त कार्यवाह बनाए गए हैं। नवाथे वर्तमान में सह प्रान्त कार्यवाह के दायित्व को संभाल रहे थे। वे अब मालवा प्रान्त के नए मुखिया होंगे। नवाथे को शम्भू गिरी की जगह प्रान्त कार्यवाह बनाया गया है। ये फैसला आरएसएस की क्षेत्रीय स्तर की बैठक में लिया गया।नवाथे को कुशल संगठन कर्ता माना जाता है। विनम्र छवि वाले नवाथे और पढ़े