Category Archives: राज्य

सपा,बसपा और निर्दलीय विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

Last Updated:  Tuesday, June 14, 2022  6:25 pm

भोपाल : मंगलवार को राजधानी भोपाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रम में सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निदलीय विधायक राणा विक्रम सिंह, सपा विधायक राजेश शुक्ला और बसपा विधायक संजीव कुशवाहा को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। ये तीनों विधायकों ने पूर्व की कमलनाथ सरकार को समर्थन दिया था। सभी चाहते थे की प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तीनों और पढ़े

बीजेपी ने 13 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों का किया ऐलान

Last Updated:  Tuesday,   2:10 pm

भोपाल : इंदौर, ग्वालियर और रतलाम छोड़कर बीजेपी ने 13 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महापौर प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा की।भोपाल से मालती राय, रीवा से प्रमोद व्यास, बुरहानपुर से माधुरी पटेल, कटनी से ज्योति दीक्षित, छिंदवाड़ा से अनंत धुर्वे, मुरैना से मीना जाटव,सागर से संगीता तिवारी, सतना से योगेश ताम्रकार, सिंगरौली से चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, जबलपुर से डॉ. जितेंद्र जामदार, खंडवा से अमृता यादव, उज्जैन से मुकेश टटवाल और देवास और पढ़े

15 जून को इंदौर आएंगे कमलनाथ, सभा और रैली में करेंगे शिरकत

Last Updated:  Monday, June 13, 2022  1:19 pm

नामांकन रैली में शामिल होंगे कमलनाथ इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिनांक 15 जून को 11:00 बजे इंदौर आएंगे। वे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के नीचे सभा को संबोधित करेंगे।।शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि गांधी भवन पहुंचने के पूर्व कमलनाथ, कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के निवास पर पहुंचेंगे। वहां से गांधी भवन पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नामांकन रैली में शामिल होंगे। व्यापारियों से मिलेंगे कमलनाथ। कमलनाथ उसी दिन और पढ़े

नगरीय निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

Last Updated:  Friday, June 10, 2022  5:05 am

भोपाल : बीजेपी ने प्रदेश के 16 नगरीय निकायों में होने जा रहे चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारियों की भी घोषणा कर दी है। ये रहेंगे निकाय चुनाव प्रभारी। मुरैना- रणवीर सिंह रावतग्वालियर- जीतू जिरातीसागर – मुकेश सिंह चतुर्वेदीसतना – श्याम महाजनरीवा – कांत देव सिंहसिंगरौली – राजेश पांडेकटनी – जितेंद्र लिटोरियाजबलपुर – विजय दुबेछिंदवाड़ा – शैलेंद्र बरुआभोपाल – कविता पाटीदारदेवास – पंकज जोशीउज्जैन – आलोक शर्मारतलाम – जयपाल सिंह चावड़ाइंदौर – तेजबहादुर सिंहखंडवा – आशुतोष तिवारीबुरहानपुर – केशव भदौरिया

बीजेपी ने संभागीय चयन समितियों का किया ऐलान

Last Updated:  Friday,   4:57 am

भोपाल : बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संभाग की चयन समितियों का ऐलान कर दिया है।ग्वालियर चंबल, सागर, भोपाल-नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा- शहडोल, इंदौर और उज्जैन संभाग की चयन समितियों की घोषणा की गई है। ग्वालियर- चंबल संभाग चयन समिति में विवेक शेजवलकर को संयोजक ओर लाल सिंह आर्य को सह संयोजक बनाया गया है। सागर संभाग में संयोजक भूपेंद्र सिंह और सह संयोजक बृजेंद्र प्रताप सिंह बनाए गए हैं। भोपाल – नर्मदा पुरम संभाग की चयन समिति में और पढ़े

पंचायत निर्वाचन के लिए 10 जून को आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह

Last Updated:  Thursday, June 9, 2022  11:55 pm

इंदौर : त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 10 जून को अपरान्ह 3 बजे के बाद अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। 10 जून को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान 25 जून, दूसरे चरण का एक जुलाई और तीसरे चरण का 8 जुलाई को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। जिला पंचायत और पढ़े

जल्द ही पहली सूची जारी कर देगी बीजेपी- सिंधिया

Last Updated:  Thursday,   8:18 pm

काम करने वालों को मिलेगा मौका, संगठन कर रहा विचार मंथन। ग्वालियर : नगर निगम चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का फैसला जल्द हो जाएगा। ये कहना है केन्द्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का। ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि इस संबंध में दावेदारों जो नाम आए हैं उनको लेकर संगठन में विचार विमर्श चल रहा है। उन्होंने साफ किया कि काम करने वालों को ही पार्टी चुनाव मैदान में उतरने का मौका देगी। पार्टी और पढ़े

इंदौर सहित सभी 16 नगर निगमों पर पुनः लहराएगा बीजेपी का परचम – प्रभारी मंत्री मिश्रा

Last Updated:  Wednesday, June 8, 2022  7:23 pm

इंदौर : बीजेपी इंदौर नगर कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने आए प्रदेश के गृह और प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी के महापौर पद के प्रत्याशी का चयन चुनाव समिति करेगी। जो भी प्रत्याशी होगा वह भविष्य के इंदौर की संकल्पना को साकार करने वाला होगा। लाखों मतों से जीतेगी बीजेपी। कांग्रेस के मुकाबले महापौर प्रत्याशी का नाम घोषित करने में पिछड़ने के सवाल पर प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना और पढ़े

भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों का नामो निशान मिट जाएगा – मिश्रा

Last Updated:  Wednesday,   7:13 pm

इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अलकायदा सहित तमाम आतंकी संगठनों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिमाकत न करें अन्यथा उनका नामोनिशान मिट जाएगा। वे इंदौर प्रवास के दौरान आतंकी संगठन अलकायदा द्वारा देश में हमले करने की धमकी देने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि अलकायदा कायदे में रहेगा तो फायदे में रहेगा, कायदे से अलग होगा तो और पढ़े

वायुसेना के विशेष विमान से लाए जा रहे उत्तरकाशी बस हादसे में मृत यात्रियों के शव

Last Updated:  Monday, June 6, 2022  2:56 pm

उत्तरकाशी : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सोमवार को उत्तरकाशी के बस हादसे वाली जगह पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी उनके साथ थे। शिवराज सिंह ने स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे के तत्काल बाद चलाए गए राहत और बचाव कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे रात में ही देहरादून पहुंच गए थे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और वे रातभर राहत और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग करते रहे। हादसे में मृत तीर्थयात्रियों के शव निकाल कर देहरादून और पढ़े