Category Archives: राज्य

इंदौर के बिगड़े यातायात को पटरी पर लाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का मंत्री सिलावट ने सीएम शिवराज से किया आग्रह

Last Updated:  Tuesday, December 21, 2021  8:48 pm

भोपाल : स्वच्छता के मामले में इंदौर भले ही नम्बर वन हो पर यातायात के मामले में फिसड्डी है। यहां यातायात इतना बिगड़ा हुआ है कि दुर्घटनाओं का ग्राफ सतत बढ़ रहा है। लोग यातायात नियमों का पालन करना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। दूसरे यातायात पुलिस के पास सड़क पर दौड़ रही लाखों गाड़ियों को नियंत्रित करने के लिए जरूरी संसाधनों की बेहद कमीं है। इनमें मानव और तकनीकि संसाधन दोनों शामिल हैं।इस बात को देखते हुए भोपाल और पढ़े

कोरोना काल में दिवंगत मप्र के पत्रकारों पर केंद्रित पुस्तक ‘बिछड़े कई बारी- बारी, का सीएम शिवराज व अन्य अतिथियों ने किया विमोचन

Last Updated:  Tuesday,   4:24 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के मानसरोवर सभागार में “बिछड़े कई बारी बारी” पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक क्रूर कोरोना काल में असमय छीन लिए गए प्रदेश के लगभग सौ पत्रकारों के जीवन और उनके पत्रकारिता में योगदान पर आधारित है।मुख्यमंत्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम ने की। आयोजन ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान ने किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम और पढ़े

मुख्यमंत्री चौहान के पारिवारिक मिलन समारोह में सिंधिया समर्थकों ने गाया ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’

Last Updated:  Tuesday,   4:18 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर रविवार शाम मंत्री और विधायकों के लिए पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, शिवराज कैबिनेट के तमाम मंत्री और बीजेपी विधायक इस मिलन समारोह में शामिल हुए। मंत्री सिलावट ने सपत्नीक समारोह में पहुंचे। सीएम शिवराज ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान गीत- संगीत की महफ़िल सजाई गई। सिंधिया समर्थक मंत्री- विधायकों ने मुख्यमंत्री के साथ गाया गीत ”ये दोस्ती और पढ़े

2 लाख खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को उबारने का है लक्ष्य- केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल

Last Updated:  Tuesday,   4:08 pm

इंदौर : एक दिन पूर्व इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए केंद्रीय जल संसाधन व खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियों को पत्रकारों के साथ साझा किया। उनका कहना था कि देश में खाद्यान्न उत्पादन में तो बढ़ोतरी हुई पर खाद्य प्रोसेसिंग का पर्याप्त इंतजाम नहीं था। पूर्व की यूपीए सरकार के जमाने में 42 मेगा फ़ूड पार्क में से केवल 3 ही अस्तित्व में आ पाए। 2017 में उन्होंने और पढ़े

केन- बेतवा लिंक परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर, मप्र के 12 जिलों को मिलेगा पानी

Last Updated:  Thursday, December 16, 2021  9:00 pm

भोपाल : केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना की केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार को वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर मिठाई खिलाई और आभार व्यक्त किया।मंत्री सिलावट ने मछली उत्पादन में देश में बालाघाट जिले के प्रथम आने की जानकारी दी । इस दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्र, मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक पुरुषोत्तम धीमान और मत्स्य संचालक भरत सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और पढ़े

मप्र सरकार ने पेंशनरों की महंगाई राहत में की 5 फीसदी की बढ़ोतरी

Last Updated:  Wednesday, December 15, 2021  3:28 pm

भोपाल : प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनरों को अब 17 प्रतिशत महंगाई राहत मिलेगी। सरकार ने पांच प्रतिशत की राहत में वृद्धि के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए। महंगाई राहत में वृद्धि का लाभ अक्टूबर से मिलेगा। इससे पेंशनर्स को न्यूनतम साढ़े तीन सौ रुपये प्रतिमाह का लाभ होगा। हालांकि, अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर की महंगाई राहत में तीन प्रतिशत का अंतर आ गया है। कर्मचारियों को बीस प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। और पढ़े

भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है काशी विश्वनाथ धाम- पीएम मोदी

Last Updated:  Tuesday, December 14, 2021  6:42 pm

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। उन्होंने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और पावन गंगा नदी में पवित्र स्नान भी किया। सनातन संस्कृति का प्रतीक है काशी विश्वनाथ धाम। ‘नगर कोतवाल’ (भगवान काल भैरव) के चरणों में प्रणाम के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके आशीर्वाद के बिना कुछ नहीं होता है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए और पढ़े

इच्छाशक्ति दृढ़ हो तो एक सरपंच बदल सकता है गांव की तस्वीर- पद्मश्री पालीवाल

Last Updated:  Monday, December 13, 2021  8:13 pm

इंदौर : आदर्श ग्राम सिर्फ सामुदायिक भवन, सड़क निर्माण से नहीं बनते, बल्कि नागरिकों का आदर्श आचरण गांव को आदर्श बनाता है। गांव से पलायन रुके, प्राकृतिक संपदा का संवर्धन हो और गांव का पैसा गांव में ही रहे इस बात के प्रयास होने चाहिए। यह बात ख्यात पर्यावरणविद और हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित श्यामसुंदर पालीवाल ने कही। वे सोमवार को इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया के साथियों के साथ अपनी सफलता की कहानी साझा कर रहे थे।राजस्थान और पढ़े

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रतलाम रेल मंडल की दो ट्रेनें प्रभावित

Last Updated:  Sunday, December 12, 2021  5:29 pm

इंदौर : उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की कुछ रेल गाड़ियाँ प्रभावित हुई हैं।उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल सिंगल लाइन सेक्शन पर नंदखास-मोठ-एरच रोड-परौना स्टेशनों के बीच दोहरीकरण को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की 2 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 12 व 19 दिसम्बर, 2021 की 19306 कामाख्या-डॉ.अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस झांसी – ग्वालियर – भिंड – इटावा – कानपुर सेंट्रल के रास्ते और पढ़े

पत्रकारों को धमकाने के लिए न हो राज्य की ताकत का इस्तेमाल- सुप्रीम कोर्ट

Last Updated:  Saturday, December 11, 2021  4:12 pm

इंदौर : सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य को अपनी ताकत का इस्तेमाल किसी राजनीतिक ओपिनियन या जर्नलिस्ट को धमकाने के लिए नहीं करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक वर्ग को इसके लिए देश भर में आत्ममंथन करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने उक्त टिप्पणी करते हुए एक न्‍यूज पोर्टल और अन्य के खिलाफ पश्चिम बंगाल में दर्ज केस को खारिज कर दिया।सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एसके कौल की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि हमारा और पढ़े