Category Archives: राज्य

सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अब पड़ेगा महंगा, नुकसान की करना होगी भरपाई

Last Updated:  Saturday, December 11, 2021  3:59 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश में लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि प्रदेश सरकार एक नया कानून लाने जा रही है। कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। कानून लागू होने के बाद लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया है कि उपद्रवियों से संपत्ति को होने वाले नुकसान की और पढ़े

भिक्षावृत्ति में लगे लोगों को मुफ्त अनाज देगी मप्र सरकार

Last Updated:  Saturday,   3:53 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश देश में चौथा सबसे गरीब राज्य है। इस दाग से पीछा छुड़ाने और प्रदेश की छवि सुधारने के लिए सरकार एक नया तरीका आजमाने जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार अब भिखारियों को पीडीएस का रियायती राशन मुहैया कराएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में पंद्रह दिसंबर से निकायवार अभियान चलाकर ऐसे सभी लोगों को राशन की पात्रता पर्ची वितरित की जाएगी, जो भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं। मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित है भिक्षावृत्ति। यूं तो और पढ़े

सैन्य सम्मान के साथ किया गया सीडीएस जनरल रावत का अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि

Last Updated:  Saturday,   1:23 am

नई दिल्ली : कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में अपनी जिंदगी गंवाने वाले देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली कैंट स्थित बरार चौक पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ कर दिया गया। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत पार्थिव देह एक ही चिता पर रखी गई थी। चिता को उनकी बेटियों ने मुखाग्नि दी।इस दौरान उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गई।इससे पहले सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर और पढ़े

इंदौर में हरिनारायणचारी मिश्र और भोपाल में मकरन्द देउस्कर बनाए गए पुलिस कमिश्नर

Last Updated:  Friday, December 10, 2021  9:20 pm

इंदौर : भोपाल व इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने अधिकारियों की नई पदस्थापना सम्बन्धी आदेश जारी करना भी शुरू कर दिया है। भोपाल में मकरन्द देउस्कर और इंदौर में हरिनारायणचारी मिश्र को पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मिश्र के पास ग्रामीण इंदौर के आईजी का अतिरिक्त पदभार भी रहेगा। भोपाल में देउस्कर व इंदौर में पहले पुलिस कमिश्नर के बतौर हरिनारायणचारी मिश्र ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। डीआईजी मनीष कपूरिया को और पढ़े

इंदौर व भोपाल में लागू हुई पुलिस कमिश्नर प्रणाली, जारी की गई अधिसूचना

Last Updated:  Thursday, December 9, 2021  7:02 pm

भोपाल : लम्बी कवायद के बाद आईएएस लॉबी के विरोध के बावजूद भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस बारे में गुरुवार (9 दिसम्बर 2021) को अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में पत्रकार वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों शहरों की नगर निगम सीमा में यह सिस्टम लागू होगा। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा के मुताबिक भोपाल के 38 और इंदौर के 36 पुलिस और पढ़े

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज, हार के डर से पंचायत चुनाव से भाग रही है कांग्रेस

Last Updated:  Thursday,   4:26 pm

इंदौर : पंचायत चुनाव से कांग्रेस भाग रही है, पलायन कर रही है। उसके नेता चुनाव रुकवाने में लगे हैं, क्योंकि कांग्रेस को हार का डर सता रहा है। ये बात प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही। वे गुरुवार को इंदौर प्रवास के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस की हार तय है। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रजातंत्र में पंचायत आखरी इकाई है। हमारी सरकार का प्रयास है कि जनतंत्र वहां तक और पढ़े

मप्र में ऑक्सीजन का है पर्याप्त इंतजाम, बोले प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट्स का किया निरीक्षण

Last Updated:  Thursday,   4:22 pm

इंदौर : गुरुवार को इंदौर प्रवास पर आए गृह और जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कुछ अस्पतालों का दौरा कर वहां लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट्स का निरीक्षण किया। वे सबसे पहले आइसीटीएसएल के समीप स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट को देखा और उसकी क्षमता के बारे में जानकारी ली। वहां से गीता भवन अस्पताल पहुंचे और वहां स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की कार्यप्रणाली व क्षमता का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री मिश्रा ने ओल्ड पलासिया और पढ़े

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत, सैन्य सूत्रों ने की पुष्टि

Last Updated:  Wednesday, December 8, 2021  7:03 pm

नई दिल्ली : तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटना ग्रस्त हुए एमआई-17 हेलिकॉप्टर में सवार 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत शामिल हैं। वायुसेना के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज कॉलेज के कार्यक्रम भाग लेने जा रहे थे। बताया जाता है कि सीडीएस जनरल रावत आज सुबह दिल्ली से एयरफोर्स के स्पेशल एयरक्राफ्ट से सुलूर पहुंचे थे। सुलूर से वे Mi-17 हेलिकॉप्टर में और पढ़े

सीडीएस जनरल विपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रेश, 14 लोग थे सवार, 13 की मौत की खबर

Last Updated:  Wednesday,   5:01 pm

नई दिल्ली : तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में वायुसेना का एमआई17-वी5 हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया। हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे। बताया जाता है कि हेलिकॉप्टर क्रेश होते के साथ उसमें आग लग गई। हादसे में 13 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राहत व बचाव दल और पढ़े

13 दिसम्बर को ‘दिव्य काशी- भव्य काशी’ कार्यक्रम का बीजेपी मण्डल स्तर पर होगा लाइव प्रसारण

Last Updated:  Tuesday, December 7, 2021  9:55 pm

इन्दौर : बीजेपी संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी भगवानदास सबनानी और नगर के सह प्रभारी, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की अगुवाई में मंगलवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। नगर पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी एवं मण्डल अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।बैठक में प्रभारी सबनानी और सह प्रभारी शर्मा और पढ़े