Category Archives: राज्य

राजस्थान में बस- टैंकर में भिड़ंत के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत

Last Updated:  Wednesday, November 10, 2021  6:14 pm

इंदौर : राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस और टैंकर ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत के बाद जा बस में आग लग गई और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। फिलहाल 12 लोगों के घायल होने और जिंदा जलने से मौत होने की खबर है।मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में हादसे के समय करीब 25 लोग सवार थे। और पढ़े

उपचुनाव जिला प्रभारियों के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

Last Updated:  Wednesday,   3:41 pm

इंदौर : बीजेपी के भोपाल प्रदेश कार्यालय पर चार उपचुनाव प्रभारी जिला अध्यक्षों की परिणाम पर समीक्षा बैठक आहूत की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के सान्निध्य में संपन्न हुई इस बैठक में बुरहानपुर चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने भी भाग लिया। बैठक के प्रथम सत्र में सामूहिक चर्चा हुई। बाद में प्रत्येक क्षेत्र के प्रभारियों से व्यक्तिगत चर्चा भी की गई। भविष्य में चुनावी हलचल को ध्यान में रखते हुए पार्टी हित में कोई सुझाव और पढ़े

परशुराम महासभा ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी के बयान पर जताया आक्रोश, की कार्रवाई की मांग

Last Updated:  Wednesday,   3:34 pm

इंदौर : ब्राह्मण और वैश्य समाज के खिलाफ हल्की बयानबाजी कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर राव ब्राह्मण संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। परशुराम महासभा मप्र ने राजनीतिक लाभ के लिए ब्राह्मण और वैश्य समाज के लिए गलतबयानी करने पर मुरलीधर राव की निंदा की है। परशुराम महासभा ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी को चेतावनी देते हुए कहा समग्र ब्राह्मण समाज किसी का मोहताज नही है। महासभा के पदाधिकारी पण्डित वीरेंद्र शर्मा, संजय मिश्रा, शैलेन्द्र जोशी, गोविंद शर्मा और धरणीधर और पढ़े

बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को वरिष्ठ नेता सत्तन ने दिखाया आइना

Last Updated:  Wednesday,   3:25 pm

इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और ब्राह्मण समाज के आदरणीय व्यक्तित्व सत्यनारायण सत्तन ने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को उनके ब्राह्मण- बनिया समाज को लेकर दिए गए बयान पर जमकर खरी- खोटी सुनाई है। उन्होंने अपनी काव्यात्मक शैली में तंज कसते हुए मुरलीधर राव को याद दिलाया है कि बीजेपी को खड़ा कर उसे मजबूती देने वाले नेता श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी ब्राह्मण थे। सत्तन ने मुरलीधर राव को आड़े हाथों लेते हुए और पढ़े

मुरलीधर राव को सद्बुद्धि देने के लिए ब्राह्मण महासभा ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

Last Updated:  Tuesday, November 9, 2021  11:54 pm

इंदौर : भाजपा के म प्र के प्रभारी मुरलीधर राव के ब्राह्मण और बनिया समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान का चौतरफा विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में सर्व ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर ईश्वर से मुरलीधर राव को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई।मुरलीधर राव ने सोमवार को अपने बयान में कहा था की बीजेपी की एक जेब में ब्राह्मण समाज है व दुसरी जेब में बनिया समाज। उन्होंने आतंकवादी ओसामा बिन और पढ़े

पद्मभूषण सम्मान से नवाजी गई पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा ताई

Last Updated:  Tuesday,   11:48 pm

इंदौर : पूर्व लोकसभा स्पीकर और 8 बार इंदौर से सांसद रही सुमित्रा महाजन को मंगलवार 9 नवम्बर को पद्म भूषण से नवाजा गया। दिल्ली में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया। सुमित्रा महाजन को राजनीति में विशेष योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री व अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।बता दें की सुमित्रा महाजन लगातार 8 बार इंदौर लोकसभा सीट और पढ़े

कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड में 4 बच्चों की मौत की पुष्टि, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Last Updated:  Tuesday,   6:50 pm

भोपाल : मप्र की राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन आईसीयू में लगी आग में झुलसने से 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हो गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस बात की पुष्टि की है। आईसीयू में कुल 40 बच्चे भर्ती थे, जिनमें से 36 को बचा लिया गया। मृतक बच्चों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान सरकार की ओर से किया गया है। इस बीच सीएम शिवराज ने हादसे और पढ़े

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यपालन यंत्री 50 हजार रु. रिश्वत लेते गिरफ्तार

Last Updated:  Tuesday,   12:22 am

इंदौर : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर- दबोचा। यह था मामला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर डी कंस्ट्रक्शंस कम्पनी ने इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में नलकूप खनन का कार्य किया है। इसके भुगतान को लेकर न्यायालय में मामला लंबित है। कंपनी द्वारा लगभग एक करोड़ 74 लाख के कार्य किए गए और पढ़े

जनजातीय गौरव महासम्मेलन में पीएम मोदी करेंगे शिरकत, सीएम शिवराज ने की तैयारियों की समीक्षा

Last Updated:  Monday, November 8, 2021  9:17 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन के दो प्रसंग हैं। प्रथमत: यह महासम्मेलन बिरसा मुंडा की जयंती पर हो रहा है। इसके अतिरिक्त जनजातियों के लिए आरंभ शासकीय योजनाओं से जनजातीय भाई-बहनों को मिले लाभ और उनके जीवन में आए बदलाव से उत्पन्न आनंद के प्रकटीकरण का भी उत्सव है। प्रदेश के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 15 नवंबर और पढ़े

अब लोक सेवा केंद्रों में भी बनवाए जा सकेंगे आयुष्यमान कार्ड

Last Updated:  Sunday, November 7, 2021  11:14 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राही परिवार को गंभीर रोगों के उपचार के लिये एक वर्ष की अवधि में 5 लाख रूपये तक की सहायता दी जाती है। इस योजना में निर्धारित शासकीय व निजी अस्पतालों में हितग्राही को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। ये आयुष्मान कार्ड अस्पतालों तथा कॉमन सर्विस सेंटरों पर तो बनाए ही जा रहे हैं, इनके साथ ही लोक सेवा केन्द्रों में भी अब आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी शुरू और पढ़े