Category Archives: राज्य

छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर बघेल सरकार ने कसा शिकंजा, हुक्का बार पर लगाया बैन

Last Updated:  Sunday, October 24, 2021  4:21 pm

रायपुर : नशे को लेकर छतीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हुक्का बार पर बैन लगा दिया है।गांजे पर भी सख्ती से रोक लगाई गई है।छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ये ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य में हुक्का बार पर बैन रहेगा और गांजे की भी राज्य में एंट्री नहीं हो पाएगी। सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस पुलिस महानिरीक्षकों और अधीक्षकों संग एक अहम बैठक की थी। उस बैठक के दौरान ही सीएम बघेल ने अपनी नीति और पढ़े

समाज अपने दायित्वों के प्रति सजग हो तो संवैधानिक व्यवस्था का संचालन बेहतर ढंग से होता है- राज्यपाल

Last Updated:  Friday, October 22, 2021  5:52 pm

इंदौर : “किसी भी राष्ट्र की छवि का आधार उसके समाज की जागरूकता और कर्तव्य बोध से होता है। जहां समाज अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहता है, वहां संवैधानिक व्यवस्था का संचालन भी प्रभावी ढंग से होता है। समाज की ताकत उसके सदस्यों की एकता, विश्वास, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक प्रयासों में होती है। स्वस्थ समाज वही होता है जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास शामिल हो। यही समावेशी विकास का आधार है। यह बात और पढ़े

मप्र के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली की सौगात, महंगाई भत्ते में की गई 8 फीसदी की बढ़ोतरी

Last Updated:  Friday,   6:46 am

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली की सौगात पेश की है। उन्होंने महंगाई भत्ते में 8 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। सीएम शिवराज का कहना है कि प्रदेश के कर्मचारी सच्चे अर्थों में कर्मयोगी हैं। कोरोना-काल में कर्मचारियों ने जो सेवा की है, वह निश्चय ही अभिनंदनीय है। पिछले डेढ़ साल में राज्य को कोरोना की दो भीषण लहरों का सामना करना पड़ा था। इस कारण एक ओर सरकार का खर्च बढ़ा, और पढ़े

दिवाली पर प्रारम्भ हो सकता है उज्जैन- फतेहाबाद रेलमार्ग- लालवानी

Last Updated:  Monday, October 18, 2021  11:28 pm

इंदौर : उज्जैन-फतेहाबाद ट्रेन रूट यात्रियों के लिए जल्द शुरू हो जाएगा। दिवाली पर यात्रियों को यह बड़ी सौगात मिल सकती है। साल 2014 में गेज परिवर्तन के लिए इस रूट को बंद किया गया था। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली इस कार्यक्रम में जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस लाइन के शुरू होने से उज्जैन जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा वहीं यात्रियों को सुविधा मिलेगी और उनका समय बचेगा। इस और पढ़े

लाडली लक्ष्मियों के खाते में सीएम शिवराज ने जमा किए साढ़े 71 लाख रुपए

Last Updated:  Friday, October 15, 2021  5:50 pm

इंदौर : इंदौर की साक्षी बागडी, खुशी गौड़, हर्षिता चौहान, दिव्या कुवाले, महिमा मिश्रा, लविष्का केसरिया, माधवी केसरिया, एकता गायकवाड तथा निकिता गायकवाड बेहद खुश थी। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से हमे जीवन में नयी रोशनी दी है। हमें अब अपने भविष्य की चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री जी हमारे मामा बनकर हमारी पढ़ाई लिखाई, शादी आदि की भी इस योजना के माध्यम से व्यवस्था कर रहे हैं।इन बालिकाओं का कहना था कि अब और पढ़े

राजस्थान में दलित युवक की निर्मम हत्या के मामले में गांधी परिवार की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाए सवाल

Last Updated:  Wednesday, October 13, 2021  9:22 pm

बीजेपी जिलाध्यक्ष इंदौर , राजेश सोनकर ने राहुल- प्रियंका को राजस्थान जाने के लिए भेजा एयर टिकट इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कराया है, ताकि वे राजस्थान जाकर दलित युवक की निर्मम हत्या किए जाने पर उसके परिवार के यहां जाकर संवेदनाएं और दुख व्यक्त कर सकें। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय इंदौर से पैदल जीपीओ पोस्ट ऑफिस पर जाकर राजेश और पढ़े

जाम गेट के समीप कार दुर्घटना में तीन बैंककर्मियों की मौत, एसबीआई की अलग- अलग शाखाओं में थे पदस्थ

Last Updated:  Saturday, October 9, 2021  6:17 pm

इंदौर : जाम गेट के समीप कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। मृतक एसबीआई के कर्मचारी बताए गए हैं। मंडलेश्वर से आ रहे थे इंदौर। बताया जाता है कि एसबीआई की कसरावद ब्रांच में पदस्थ सूरज, महेश्वर ब्रांच में पदस्थ अक्षित और करही ब्रांच में पदस्थ विपिन व उनके दो अन्य साथी अभिनय व प्रतीक दो दिन बैंक की छुट्टी होने से शुक्रवार देर रात कार में सवार और पढ़े

मुम्बई पोर्ट पर डीआरआई का छापा, 25 किलो हेरोइन बरामद, एक कारोबारी को लिया हिरासत में

Last Updated:  Friday, October 8, 2021  9:01 pm

मुंबई : क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में चल रही कार्रवाई के बीच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने मुंबई पोर्ट पर छापा मारा। यहां एक कंटेनर से 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत तकरीबन 125 करोड़ बताई जा रही है। DRI की मुंबई इकाई द्वारा की गई छापेमारी के बाद नवी मुंबई के 62 वर्षीय व्यवसायी जयेश संघवी को अरेस्ट किया गया है। यह ईरान से मूंगफली तेल की एक खेप में इस और पढ़े

कैलाश विजयवर्गीय पुनः बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए, सिंधिया को भी मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

Last Updated:  Friday,   5:20 am

नई दिल्ली : बीजेपी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मप्र के नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पर्याप्त जगह मिली है। कैलाश विजयवर्गीय को पुनः राष्ट्रीय महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है। कुछ महीने पहले ही उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया है। केंद्रीय कार्यसमिति में जगह मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में खुशी की लहर है।चंबल इलाके का दबदबा राष्ट्रीय कार्यसमिति में और पढ़े

पीएम मोदी ने केंद्रीय योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन को लेकर सीएम शिवराज की थपथपाई पीठ

Last Updated:  Thursday, October 7, 2021  9:50 pm

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित मध्य प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्वामित्व योजना के दस्तावेज लाभार्थियों को सौंप रहे थे। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश गजब है। यह देश का गौरव भी है। इसमें विकास की ललक है। हम कोई योजना बनाते हैं तो देखते हैं कि मध्य प्रदेश में सबसे पहले जमीन और पढ़े