Category Archives: राज्य

घंटों ठप रहने के बाद फिर शुरू हुआ जियो का नेटवर्क, कम्पनी ने की क्षमायाचना

Last Updated:  Thursday, October 7, 2021  1:36 am

भोपाल : बुधवार सुबह से ठप हुआ रिलायंस जियो का नेटवर्क देर शाम को फिर से प्रारंभ हुआ।नेटवर्क ठप होने से मप्र व छत्तीसगढ़ के ग्राहक दिनभर परेशान होते रहे। ग्राहक ना तो कॉल कर पा रहे थे और ना ही इंटरनेट एक्सेस कर पा रहे थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जियो की सर्विस पूरे देश में बाधित नहीं हुई थी। केवल मप्र, छत्तीसगढ़ व कुछ अन्य राज्यों में सर्विस बाधित हुई थी। जियो ने ग्राहकों से और पढ़े

पुरुषेन्द्र कौरव हाईकोर्ट मप्र के न्यायाधीश नियुक्त

Last Updated:  Thursday,   1:27 am

जबलपुर :  मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव को हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की अनुशंसा के बाद राष्ट्रपति ने भी उनके नाम पर स्वीकृति की मुहर लगा दी। बुधवार, छह अक्टूबर को विधि व न्याय मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेट्री रजिंदर कश्यप के हस्ताक्षर से कौरव की नियुक्ति की विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई। शुक्रवार, आठ अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे हाई कोर्ट के साउथ ब्लाक सभागार में मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और पढ़े

डीआरयूसीसी की बैठक में रखी गई इंदौर- फतेहाबाद- उज्जैन मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन की मांग

Last Updated:  Sunday, October 3, 2021  12:02 am

रतलाम : डीआरयू सीसी मेंबर्स की वेस्टर्न रेलवे की बैठक रतलाम में आयोजित की गई। बैठक में इंदौर से सांसद शंकर लालवानी की ओर से विशाल गिदवानी, ट्रेडर्स एसोसिएशन से संजय बाकलीवाल व जितेंद्र कटारिया और मंडी व्यापारियों की ओर से गोपालदास अग्रवाल उपस्थित थे। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी द्वारा भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए विशाल गिदवानी ने कहा कि इंदौर- फतेहाबाद – उज्जैन रेल मार्ग का कार्य पूर्ण हो गया है। उसपर रेल यातायात प्रारम्भ करने और पढ़े

सीएम शिवराज ने यूपीएससी सेकंड टॉपर रही जाग्रति को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Last Updated:  Saturday, October 2, 2021  2:45 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से UPSC में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर रही भोपाल की जाग्रति अवस्थी ने उनके निवास पर भेंट की। जाग्रति की माता मधुलता और पिता सुरेश चंद्र अवस्थी भी इस दौरान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने जागृति को पुष्प गुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सीएम शिवराज ने उनके सुखद व उज्जवल भविष्य की भी कामना की। जाग्रति ने सीएम शिवराज को पौधा भेंट कर उनका अभिवादन किया। बाद में सीएम और पढ़े

स्वर्णिम विजय मशाल की सम्मान के साथ की गई अगवानी, सैनिक और सैन्य परिवारों का किया गया अभिनंदन

Last Updated:  Thursday, September 30, 2021  4:06 pm

इंदौर : वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50वें वर्ष में प्रवेश होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस वर्ष को ‘स्‍वर्णिम विजय वर्ष’ घोषित किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्‍योति से प्रज्‍जवलित ‘स्‍वर्णिम विजय मशाल’, शहीदों को सम्‍मान देने एवं आम लोगों तक शौर्य, वीरता एवं बलिदान की गाथा पहुंचाने के लिए पूरे देश में भारतीय सेना के माध्‍यम से पहुंच रही है। ये ‘स्‍वर्णिम विजय मशाल’ महू और पढ़े

देश के टॉप तीन राज्यों मप्र को लाना है लक्ष्य, एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव में बोले मंत्री दत्तीगांव

Last Updated:  Thursday,   4:03 pm

इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मध्यप्रदेश में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने हेतु बुधवार को ब्रिलियन्ट कन्वेशन सेन्टर में एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन संजय शुक्ला, एमपीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक जॉन किंग्सले, एफआइइओ के महानिदेशक डॉ. अजय सहाय, मध्यप्रदेश राज्य निति एवं योजना और पढ़े

मप्र में खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित, 30 अक्टूबर को होगा मतदान

Last Updated:  Tuesday, September 28, 2021  1:13 pm

भोपाल : मप्र में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।ये उपचुनाव खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट व रैगाव विधानसभा सीटों पर होंगे।निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 8 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकनों की जांच होगी। 13 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 2 नवम्बर को मतगणना की जाएगी। इसलिए हो और पढ़े

खंडवा और खरगौन को बनाएंगे बिजली का हब, सीएम शिवराज ने किया ऐलान, करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

Last Updated:  Monday, September 27, 2021  8:57 pm

इंदौर : झिरण्या क्षेत्र के गांवों में उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। खंडवा और खरगौन को बिजली का हब बनाया जाएगा। झिरण्या को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगौन ज़िले के झिरण्या में जनकल्याण और सुराज कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग़रीब के लिए पढ़ाई, रोज़ी-रोटी और मकान के लिए सरकार फ़िक्रमंद है। परिवार बड़े हो रहे हैं, ऐसे में और पढ़े

दतिया में बुलेट पर शहर भ्रमण के लिए निकले गृहमंत्री मिश्रा

Last Updated:  Sunday, September 26, 2021  11:35 am

दतिया : गृहमंत्री डॉ. नराेत्तम मिश्रा दतिया में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। यहां गृहमंत्री बुलट पर हेलमेट लगाए घूमते दिखाई दिए। इस दाैरान समर्थक भी अपनी बाइक से उनके साथ चल रहे थे। जब गृहमंत्री को शहर में बुलट पर घूमते देख लाेग कौतुहलवश अपनी दुकानाें एवं घराें से बाहर निकल आए। उन्होंने ताली बजाकर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का अभिवादन किया। गृहमंत्री ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर माता के दर्शन किए, साथ ही आसपास के लाेगाें से और पढ़े

महँगाई और गैस की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय, जातिगत जनगणना पर ऐतराज नहीं- आठवले

Last Updated:  Saturday, September 25, 2021  7:29 pm

इंदौर : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने स्वीकार किया है कि देश में महंगाई एक बड़ा मुद्दा है। घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से उज्ज्वला गैस योजना में सिलेंडर पानेवाले परिवार पुनः लकड़ी के चूल्हे की ओर लौट रहे हैं। मोदी सरकार कीमतों पर काबू पाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन राज्य सरकारों को भी चाहिए कि वे टैक्स में कमीं कर गरीब परिवारों को राहत प्रदान करें। शनिवार को इंदौर प्रवास पर आए आठवले इंदौर और पढ़े