Category Archives: राज्य

डायल- 100 की सेवा अब सोशल मीडिया के जरिए भी उपलब्ध होगी

Last Updated:  Saturday, September 25, 2021  7:17 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-100 सेवा अपनी त्वरित आपातकालीन सहायता के लिए देश –विदेश में लोकप्रिय हो चुकी है । दुनिया की पहली राज्यस्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-100 अभी तक 1.19 करोड़ से अधिक पीड़ितों को पुलिस सहायता उपलब्ध करा चुकी है। पीड़ित या सूचनाकर्ता द्वारा किए गए सिर्फ एक फोन कॉल पर ही डायल-100 के प्रदेश भर में तैनात 1000 डायल-100 एफ.आर.व्ही. वाहन लोगों तक मदद पहुँचाते हैं । डायल-100 सेवा एक फोन कॉल आधारित सुविधा है और पढ़े

राजानी ने स्व. नरेंद्र गिरी महाराज को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Thursday, September 23, 2021  11:28 pm

प्रयागराज : देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी इन दिनों प्रयागराज में हैं। वहां उन्होंने श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के महंत एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष आचार्य नरेन्द्र गिरी महाराज को उनके समाधि स्थल पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजानी ने उनकी असमय मृत्यु पर अत्यंत भावुक और द्रवित मन से उनके श्रीचरणो में नमन कर प्रार्थना की। बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने हाल ही में खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में और पढ़े

समय सीमा में शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं अधिकारी- शिवराज

Last Updated:  Tuesday, September 21, 2021  2:14 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के सभी संभागों के कमिश्नर, आईजी जिलों के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने राज्य शासन द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न अभियानों और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान कमिश्नर कार्यालय से संभागायुक्त डॉ पवन शर्मा, आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा, डीआईजी ग्रामीण चन्द्रशेखर सोलंकी और कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी मनीष कपूरिया, पुलिस अधीक्षक महेश और पढ़े

1971 में पाकिस्तान पर विजय को लेकर स्वर्णिम विजय वर्ष मशाल महू पहुंची, जोशखरोश के साथ किया गया स्वागत

Last Updated:  Monday, September 20, 2021  1:11 pm

महू : स्वर्णिम विजय वर्ष मशाल ने रविवार को सेंट्रल कमांड एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी (एओआर) में प्रवेश किया जो 18 सितंबर को नागपुर से महू पहुंची थी। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में ‘विक्ट्री फ्लेम’,लेफ्टिनेंट जनरल वाई डिमरी, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, सेंट्रल कमांड की ओर से पूरे सैन्य सम्मान के साथ प्राप्त की गई। सेना के जवानों और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने डीएसओआई स्क्वेयर पर विजय ज्वाला का स्वागत किया साथ और पढ़े

पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

Last Updated:  Saturday, September 18, 2021  8:44 pm

चंडीगढ़ : देशभर में सिमट रही कांग्रेस के पास महज तीन राज्यों की सत्ता बची है पर वहां भी घमासान चल रहा है। पंजाब में नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच छिड़ी सियासी जंग में अंततः कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी। शनिवार को नाटकीय घटनाक्रम के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शाम को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलकर सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके सभी मंत्रियों ने भी अपने इस्तीफे राज्यपाल को और पढ़े

महिला स्व. सहायता समूहों को जल्द मिलेगी पोषण आहार तैयार करने की जिम्मेदारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Last Updated:  Saturday,   8:38 pm

भोपाल : महिला स्व-सहायता समूहों से पोषण आहार तैयार कराने की सरकार की तैयारी फिर चर्चा में आ गई है। समूहों की राज्य स्तरीय पंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोहराया कि प्रदेश में महिला समूह ही पोषण आहार तैयार करेंगे, पर कब! इसे लेकर जब पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, प्रस्ताव तैयार है। जल्द ही कैबिनेट की बैठक में चर्चा कर निर्णय होगा। प्रदेश के तीन लाख 33 और पढ़े

उमा भारती का शिवराज सरकार को अल्टीमेटम, 15 जनवरी तक करें शराबबंदी, नहीं तो उतरेंगी सड़कों पर

Last Updated:  Saturday,   8:33 pm

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपनी ही पार्टी की सरकार के लिए परेशानी खड़ी करने जा रही है।उन्होंने शिवराज सरकार को अल्टीमेटम देते हुए ऐलान कर दिया है कि 15 जनवरी तक शराबबन्दी लागू नहीं की गई तो वे सड़क पर उतर जाएंगी। जागरूकता से नहीं लठ से होगी शराबबंदी। ऊमा भारती के मुताबिक शराब की दुकानें खुलने पर कई लोग जहरीली शराब पीने से मरे हैं। सीएम शिवराज और वीडी शर्मा का कहना है कि जागरूकता से शराब और पढ़े

देवास में ब्रिज की डिजाइन में बदलाव पर राजानी ने जताया ऐतराज, गडकरी को पत्र लिख कर की जांच की मांग

Last Updated:  Friday, September 17, 2021  5:16 pm

देवास : मां चामुंडा की नगरी देवास से गुजरने वाले एबी रोड पर भारी यातायात के दबाव को देखते हुए पूर्व लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री रहते हुए अपने विभाग के जरिए देवास शहर में ओवरब्रिज निर्माण की कार्य योजना तैयार कर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से स्वीकृत करावाई थी, वही करोड़ों रुपए की राशि भी लेकर आए थे। यह ओवरब्रिज भोपाल चौराहा नितिन लॉज से इंदिरा गांधी प्रतिमा से आगे अभिलाषा होटल तक और पढ़े

समृद्धि और विकास का महामार्ग साबित होगा दिल्ली- मुम्बई एक्सप्रेस वे- गडकरी

Last Updated:  Friday,   5:53 am

जावरा : दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे दुनिया का सबसे बड़ा हाइवे है। 1350 किमी लम्बाई के इस एक्सप्रेस वे से दिल्ली- मुम्बई के बीच की दूरी साढ़े 12 घंटे में तय की जा सकेगी। यह हाइवे राजस्थान, मप्र और गुजरात के पिछड़े क्षेत्रों से गुजर रहा है। इससे इन क्षेत्रों में सम्पन्नता आएगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। सही मायनों में यह एक्सप्रेस वे विकास और समृद्धि का महामार्ग साबित होगा।ये बात केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कही। और पढ़े

गडकरी देंगे मप्र को 34 सड़क परियोजनाओं और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की सौगात

Last Updated:  Thursday, September 16, 2021  3:11 am

इंदौर : मध्यप्रदेश को 9 हजार 577 करोड़ रूपये लागत की 34 सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गुरूवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाले समारोह में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नितिन गडकरी 1356 किलोमीटर लंबी 34 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में केन्द्र तथा राज्य सरकार के अनेक मंत्री, सांसद तथा विधायकगण शामिल और पढ़े