Category Archives: राज्य

आदिवासियों संग झूमें सीएम शिवराज..

Last Updated:  Thursday, September 16, 2021  2:48 am

अलीराजपुर : आदिवासियों की संस्कृति में उनके लोक नृत्य और संगीत का सबसे अहम स्थान है। जब आदिवासी अपनी पारंपरिक वेशभूषा और साजो-समान के साथ नाचते गाते हैं तो उन्हें देखकर शायद ही ऐसा कोई हो जो बिना थिरके रहे सके। कुछ ऐसा ही दृश्य बुधवार को देखने को मिला जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने अलीराजपुर प्रवास के दौरान जोबट के लोक कलाकारों के साथ नृत्य करते दिखाई दिए। आदिवासियों के रंग में रँगे शिवराज ने उनसे सीधा संवाद और पढ़े

गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी नौसेना

Last Updated:  Wednesday, September 15, 2021  2:30 pm

नई दिल्ली : नागरिक प्रशासन से सहायता के अनुरोध के आधार पर सपोर्ट गियर से लैस नौसेना के गोताखोरों की मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) टीम बाढ़ राहत कार्यों में शामिल होने के लिए आईएनएस सरदार पटेल से राजकोट के लिए भेजी गई है। इसके अलावा छह और टीमों को तैयार रखा गया है।इसी तरह, जामनगर में आईएनएस वलसुरा से कई बचाव दल तैनात किए गए हैं, ताकि शहर के बारिश प्रभावित और जलमग्न क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में और पढ़े

सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री गडकरी 16 को इंदौर आएंगे

Last Updated:  Tuesday, September 14, 2021  9:11 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितम्बर को शाम 5.20 बजे इंदौर आएंगे। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गड़करी भी 16 सितम्बर को इंदौर आएंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान वायुयान द्वारा शाम 5:20 बजे इंदौर आएंगे और रात्रि 10 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।इसी तरह केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी शाम पांच बजे हेलिकॉप्टर द्वारा इंदौर आएंगे। वे रात्रि विश्राम इंदौर में करेंगे और अगले दिन 17 सितम्बर और पढ़े

केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम शिवराज करेंगे 11 हजार करोड़ से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Last Updated:  Tuesday,   9:08 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश में सड़कों का नेटवर्क तेजी से मजबूत हो रहा है। इसी सिलसिले में प्रदेश को 11 हजार 311 करोड़ रूपए लागत की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। इस राशि से 1530 किलोमीटर लंबी 35 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 16 सितम्बर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गड़करी इन परियोजनाओं का लोकार्पण और पढ़े

15 सितंबर को संचालित होगा ‘डेंगू से जंग, जनता के संग’ अभियान

Last Updated:  Monday, September 13, 2021  4:14 pm

रतलाम : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतने के साथ ही डेंगू के प्रसार को रोकने में सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि हमारे घरों के आस-पास अनावश्यक रूप से पानी का जमाव हो जाने से डेंगू पैदा करने वाले लार्वा को पनपने का मौका मिलता है। जागरूकता से कोरोना और डेंगू के साथ ही अन्य संक्रामक रोगों को रोका जा सकता है। उपचार और पढ़े

16 व 17 सितंबर को इंदौर प्रवास पर रहेंगे गडकरी, कई सौगातों का हो सकता है ऐलान

Last Updated:  Sunday, September 12, 2021  4:19 am

नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 और 17 सितंबर को इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगें। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शहर में होंगे। इस दौरान इंदौर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें मिल सकती है।सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गड़करी और मुख्यमंत्री चौहान की उपस्थिति में इंदौर के फर्नीचर क्लस्टर का लोकार्पण हो सकता है। साथ ही, मल्टी लेवल लॉजिस्टिक्स हब का भी एमओयू सम्भव और पढ़े

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी का इस्तीफा, मांडविया हो सकते हैं नए सीएम

Last Updated:  Saturday, September 11, 2021  4:30 pm

गांधीनगर : शनिवार को तेजी से घूमें घटनाक्रम के तहत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वे 2016 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। 2017 का विधानसभा चुनाव बीजेपी ने उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा था और सरकार बनाई थी। चुनाव से पहले चेहरा बदलने की कवायद। बताया जाता है कि कोरोना काल में बदइंतजामी को लेकर रुपाणी सरकार के खिलाफ गुजरात की जनता में नाराजगी व्याप्त हो गई थी। इसी के साथ बीजेपी और पढ़े

रेप और बर्बरता की शिकार मुम्बई की पीड़िता ने तोड़ा दम

Last Updated:  Saturday,   2:38 pm

मुंबई : दरिंदे की हैवानियत और बर्बरता की शिकार मुम्बई की निर्भया ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया था। साकीनाका इलाके में एक दिन पूर्व वहशी दरिंदे ने उसके साथ रेप करने के बाद बुरीतरह मारपीट की थी। बताया जाता है कि दरिंदे ने पीड़िता पर चाकू के कई वार किए और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए और पढ़े

राजस्थान से इंदौर आई मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को किया परिजनों के हवाले

Last Updated:  Friday, September 10, 2021  4:59 pm

इंदौर : थाना तुकोगंज पुलिस ने रात में लावारिस घूम रही महिला को सुरक्षा हेतु महिला थाने पर छोड़ा गया। महिला थाना पुलिस ने महिला के परिजनों की तलाश कर उसे उनके हवाले किया। राजस्थान की निकली महिला। महिला थाने की पुलिस ने महिला से बातचीत की तो उसकी मानसिक स्थिति कमजोर होना पता चला। महिला इसी मानसिक स्थिति के कारण अपने घर को छोड़कर निकल गई थी। उस महिला से उप निरीक्षक मनोरमा एवं आरक्षक ऋतु ने निरंतर बातचीत और पढ़े

स्मार्ट कृषि मंडी सहित इंदौर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर सांसद लालवानी ने सीएम शिवराज से की चर्चा

Last Updated:  Wednesday, September 8, 2021  8:14 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर एयरपोर्ट आगमन पर सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर जिले में प्रस्तावित एशिया की सबसे स्मार्ट सर्व सुविधायुक्त कृषि मंडी के निर्माण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले की छावनी कृषि उपज मंडी को बाइपास के समीप कैलोद गांव की लगभग 100 एकड़ भूमि में स्थानांतरित करने का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की प्रस्तावित कृषि मंडी एशिया की स्मार्ट मंडी के रूप में और पढ़े