Category Archives: राज्य

सीएम शिवराज ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कोविड टीकाकरण सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

Last Updated:  Wednesday, June 16, 2021  6:11 pm

नई दिल्ली : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मप्र के वर्तमान हालात से प्रधानमंत्री को रूबरू कराया। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटा 20 मिनट तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।बाद में सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी। सीएम शिवराज के मुताबिक और पढ़े

विरोध सप्ताह के अंतिम दिन नर्सों ने दो घंटे काम बंद कर की नारेबाजी, 18 जून को बनाएंगे आंदोलन की अगली रणनीति

Last Updated:  Wednesday,   12:20 am

इंदौर : नर्सेस एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के प्रथम चरण में प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत नर्सेस द्वारा विरोध सप्ताह मनाया गया I इस विरोध सप्ताह में अलग – अलग तरीको से शासन – प्रशासन का ध्यान नर्सों की 10 सूत्रीय मांगो की ओर दिलाने का प्रयास किया गया।मंगलवार 15 जून को विरोध सप्ताह के सातवे और अंतिम दिन नर्सों ने 2 घंटे कामबंद हड़ताल कर नारेबाजी करते हुए सरकार की बेरुखी और पढ़े

महाराष्ट्र छोड़ तीन राज्यों के लिए बहाल की गई अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा

Last Updated:  Wednesday,   12:17 am

भोपाल : कोरोना संक्रमण के कारण बंद पड़ी अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा 16 जून से अनलॉक हो जाएगी। प्रदेश की सीमा से लगे चार राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में से तीन राज्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लिए अंतरराज्यीय बसों के परिचालन का स्थगन 15 जून को समाप्त कर दिया गया है। यानी 16 जून से इन तीनों राज्यों की परिवहन सेवा अब अनलॉक होगी। जबकि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के अभी भी प्रकोप को देखते और पढ़े

टीकाकरण के मामले में इंदौर देश में दूसरे स्थान पर रहा, 51 फ़ीसदी को अभी तक लग चुके हैं टीके

Last Updated:  Wednesday,   12:13 am

इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी पड़ गई है, वहीं टीकाकरण की लहर तेजी से चल पड़ी है।। इंदौर में टीकाकरण अभियान जन-आंदोलन बन गया है। इसके फलस्वरूप इंदौर में 14 जून को टीकाकरण के क्षेत्र में रिकार्ड उपलब्धि हासिल हुई। एक ही दिन में 78 हजार 803 टीके लगाकर इंदौर ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 79 हजार 500 टीके लगाकर मुम्बई देश में प्रथम स्थान पर रहा।इंदौर जिले में माह अप्रैल तथा मई और पढ़े

अब रात 8 बजे तक खुले रह सकेंगे बाजार, जिम व मॉल भी खुलेंगे

Last Updated:  Tuesday, June 15, 2021  10:51 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण के लगभग नियंत्रित होने और संक्रमण दर न्यूनतम स्तर तक पहुंचने के चलते प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है।इसके तहत तमाम बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान व निजी दफ्तर अब सुबह 9 से रात 8 बजे तक खुले रह सकेंगे। सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय, निगम मंडल के कार्यालय अधिकारी, कर्मचारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। जिम व फिटनेस सेंटर्स 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रात 8 बजे और पढ़े

इंदौर की धरोहर लालबाग के पुराने वैभव को लौटाएगी प्रदेश सरकार, सीएम ने सिलावट को दिया भरोसा

Last Updated:  Tuesday,   8:16 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर की धरोहर लालबाग के गौरव और वैभव को पुनः स्थापित किया जाएगा। 72 एकड़ में फैली 135 साल पुरानी इस धरोहर के पुनरुद्धार का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मंगलवार को इस मामले में मुख्यमंत्री चौहान से मंत्रालय में भेंट की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी इस दौरान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लालबाग की शान और वैभव और पढ़े

सब्सिडी के एवज में बिजली कम्पनियों को साढ़े 14 हजार करोड़ का अनुदान देगी सरकार

Last Updated:  Tuesday,   2:18 pm

इंदौर : मध्य प्रदेश में घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए राज्य सरकार साढ़े 14 हजार करोड़ रुपए का अनुदान देगी। वर्ष 2020-21 के लिए बिजली कपंनियों को यह राशि ऊर्जा विभाग के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही पिछले साल कर्मचारियों के लिए लागू विशेष त्योहार अग्रिम योजना, पथ विक्रेताओं को एक-एक हजार रुपये की सहायता और पढ़े

निगम में उपायुक्त कैलाश जोशी की प्रतिनियुक्ति समाप्त, मूल वन विभाग में वापस भेजा गया

Last Updated:  Tuesday,   12:49 am

इंदौर : नगर निगम के उपायुक्त उद्यान विभाग कैलाश जोशी की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए नगरीय प्रशासन विभाग ने उनकी सेवाओं को वापस वन विभाग को सौंप दिया है। कैलाश जोशी अपनी प्रतिनियुक्ति समाप्त कराने के लिए वन मंत्री विजय शाह के माध्यम से लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्हें अब सफलता मिली है। कैलाश जोशी के रहते नगर निगम सीमा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। शहर की रोटरियां और डिवाइडर हरे भरे दिखाई देने लगे। जोशी और पढ़े

पाकिस्तान व चीन के एजेंडे पर काम कर रहें दिग्विजय सिंह – बीजेपी नेता

Last Updated:  Monday, June 14, 2021  4:39 pm

भोपाल : एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ क्लब हाउस चैट में धारा 370 की फिर से बहाली पर विचार करने की बात कहने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल जारी है। दिग्विजय सिंह के बयान से बैकफुट पर आई कांग्रेस इससे पार्टी को नुकसान होने की बात तो स्वीकार करती है लेकिन उसने बयान का मुखर विरोध नहीं किया। इसके चलते बीजेपी लगातार हमलावर की मुद्रा में है।सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व चिकित्सा शिक्षा और पढ़े

सिंगरौली अस्पताल में महिला की मौत पर मचा हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही और मारपीट का आरोप

Last Updated:  Monday,   4:31 pm

सिंगरौली : जिला अस्पताल ट्रामा सेन्टर पर एक महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर अपना आक्रोश जताया।बताया जाता है कि रविवार रात 10 बजे कचनी से डिलेवरी करवाने महिला को सिंगरौली जिला अस्पताल लाया गया था। देर रात डिलेवरी के दौरान हुई महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने 4 नर्सों पर मारपीट सहित महिला के प्राइवेट पार्ट और पढ़े