निगम में उपायुक्त कैलाश जोशी की प्रतिनियुक्ति समाप्त, मूल वन विभाग में वापस भेजा गया

  
Last Updated:  June 15, 2021 " 12:49 am"

इंदौर : नगर निगम के उपायुक्त उद्यान विभाग कैलाश जोशी की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए नगरीय प्रशासन विभाग ने उनकी सेवाओं को वापस वन विभाग को सौंप दिया है। कैलाश जोशी अपनी प्रतिनियुक्ति समाप्त कराने के लिए वन मंत्री विजय शाह के माध्यम से लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्हें अब सफलता मिली है। कैलाश जोशी के रहते नगर निगम सीमा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। शहर की रोटरियां और डिवाइडर हरे भरे दिखाई देने लगे। जोशी के प्रयासों से ही एमआर 10 से मेट्रो ट्रैक के लिए बड़ी संख्या में ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ अब रिंग रोड पर लहलहा रहे हैं। जोशी को गत वर्ष नगर निगम आयुक्त द्वारा निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद पूर्व निगम आयुक्त के प्रयासों से वह पुनः बहाल हो सके थे। तब से ही उनका मन नगर निगम की सेवा से खट्टा हो गया था। कहा जाए तो जोशी की सूझबूझ और पेड़ पौधों की अच्छी जानकारी के कारण ही शहर में बड़े पैमाने पर हरियाली बढ़ी है। ऐसे में देखा जाए तो नगर निगम के शीर्ष अधिकारियों की नासमझी के कारण पर्यावरण के अच्छे जानकार अधिकारी को निगम से जाना पड़ा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *