Category Archives: राज्य

सीएम शिवराज का जवाबी हमला, बोले संकटकाल में घटिया राजनीति कर रहे हैं कमलनाथ

Last Updated:  Sunday, May 23, 2021  3:17 pm

भोपाल : पूर्व सीएम कमलनाथ के कोरोना से मौतों को लेकर दिए बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जोरदार जवाबी हमला बोला है। शिवराज ने कहा कि संकटकाल में कमलनाथ घटिया राजनीति कर रहे हैं। उम्मीद थी कि वे कोरोना से लड़ाई में साथ खड़े होंगे लेकिन उन्होंने प्रदेशवासियों का मनोबल तोड़ने का काम किया है। कोरोना काल में भी उन्होंने प्रदेश को राजनीति का अखाड़ा बनाया। मौत में खोज रहे राजनीति के अवसर। सीएम शिवराज ने कमलनाथ को और पढ़े

एलोपैथी पर सवाल खड़े कर फंसे बाबा रामदेव, आइएमए ने सरकार से की बाबा पर कार्रवाई की मांग

Last Updated:  Saturday, May 22, 2021  8:36 pm

नई दिल्ली : अस्पतालों की भारी लूटखसोट, तमाम ट्रीटमेंट के दावे के बावजूद कोरोना से हजारों मरीजों की हो रही मौत और WHO की गाइडलाइन में न होने पर भी रेमडेसीवीर के धड़ल्ले से किए जा रहे इस्तेमाल व कालाबाजारी पर पर चुप्पी साधकर बैठने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को बाबा रामदेव के एलोपैथी के खिलाफ दिए गया कथित बयान पर ऐतराज है। उसने बाबा के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उसका कहना है कि बाबा रामदेव का एलोपैथी और पढ़े

कमलनाथ ने दोहराया कोरोना से एक लाख मौतों का आरोप, प्रदेश सरकार को गलत साबित करने की दी चुनौती

Last Updated:  Saturday,   7:06 pm

उज्जैन : शनिवार को उज्जैन पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कोरोना से प्रदेश में 1 लाख से अधिक मौतों के आरोप को फिर दोहराया। कमलनाथ ने कहा कि मैं महाकाल दर्शन करने आया था। प्रदेशवासियो को कोरोना महामारी से मुक्ति मिले , उनके स्वास्थ्य, समृद्धि व ख़ुशहाली की कामना बाबा महाकाल से की है। विश्व में हो रही भारत और पढ़े

31 मई तक रहेगा लॉकडाउन, सीएम ने हर हाल में कोरोना पर पूरी तरह नियंत्रण के दिए निर्देश

Last Updated:  Saturday,   6:50 pm

भोपाल : इंदौर के बाद भोपाल में भी अगले दस दिन सख्त लॉकउाउन रहेगा। 31 मई तक कोई छूट नहीं मिलेगी। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या 10% से अधिक नहीं होगी। जिन जिलों में संक्रमण दर 5% से कम हो गई है, वहां भी अभी ढील नहीं देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल संभाग की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि भोपाल में अभी केस और संक्रमण दर भले ही कम हो गई हो, लेकिन यहां और पढ़े

मप्र सरकार ने भी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया

Last Updated:  Saturday,   6:47 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी भयावहता को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। दो दिन पहले ही केंद्र सरकार ने राज्यों से इस बीमारी को महामारी घोषित करने के लिए कहा था। इससे पहले तमिलनाडु, ओडिशा, असम, पंजाब ने म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस को महामारी रोग अधिनियम के तहत अधिसूचित किया है। राजस्थान पहले ही इसे महामारी के तहत अधिसूचित कर चुका है। प्रदेश और पढ़े

उंज्जैन कलेक्टर ने पुनरीक्षित की कोरोना व ब्लैक फंगस के इलाज की दरें

Last Updated:  Saturday,   4:15 pm

उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ आयोजित बैठक में एसोसिएशन द्वारा ब्लैक फंगस एवं अन्य गंभीर बीमारी के मरीजों को ऑक्सीजन, कंसल्टेंसी और फिजियोथैरेपी फीस वृद्धि के लिए किए गए अनुरोध पर कंसल्टेंसी फीस की दर पुनरीक्षित/निर्धारित की है। आदेश के तहत:- गंभीर मरीज जिनको जिस अवधि में वेंटिलेटर/बायपेप/हाईफ्लो नेसल केन्युला मशीन पर ऑक्सीजन दी जाएगी, उसी अवधि के लिए ऑक्सीजन हेतु 225 रुपये प्रति घंटे की अधिकतम दर निर्धारित की गई है। अन्य ऐसे और पढ़े

उमंग सिंघार मामले में कानून कर रहा अपना काम, कमलनाथ दबाव बनाकर कर रहे ब्लैकमेलिंग का प्रयास- वीडी शर्मा

Last Updated:  Saturday,   1:17 am

इंदौर : उमंग सिंघार मामले में कानून अपना काम कर रहा है। जिस महिला ने उनके घर में रहते सुसाइड किया है, उसने सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस उसके साथ अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पूर्व सीएम कमलनाथ इस मामले में दबाव बनाकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। हनी ट्रैप का मामला हाईकोर्ट की निगरानी में है, ऐसे में कमलनाथ का यह कहना कि हनीट्रैप की सीडी और पेन ड्राइव उनके पास हैं, यह सीधे और पढ़े

इंदौर में टोटल लॉकडाउन लगाए जाने पर भड़के विजयवर्गीय और मोघे, तानाशाही भरे निर्णय पर पुनः विचार करने पर दिया जोर

Last Updated:  Friday, May 21, 2021  8:43 pm

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा लगाए गए टोटल लॉकडाउन को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। तमाम वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य लोगों ने कलेक्टर के इस निर्णय को तानाशाही पूर्ण करार देते हुए उसपर पुनः विचार की मांग की है। अलोकतांत्रिक और तानाशाही भरा निर्णय। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में टोटल लॉकडाउन लगाने पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है “आखिर क्या जरूरत है एक अलोकतांत्रिक और तानाशाही भरे निर्णय और पढ़े

कोरोना से मौत होने पर परिवार को दी जाएगी एक लाख रुपए की सहायता राशि

Last Updated:  Friday,   9:24 am

भोपाल: गुरुवार को इंदौर से लौटते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर शाम सभी मंत्रियो के साथ वर्चुअल मीटिंग की। मीटिंग में फैसला लिया कि प्रदेश में कोरोना से मरने वाले लोगों के परिवारों को एक लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही नियम बनाए जाएंगे, दो दिन पूर्व ही सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कोरोना से मृत्यु पर 5 लाख अर्थिक सहायता की घोषणा की थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 30 मार्च 2021 से अभी और पढ़े

सीएम शिवराज ने कड़ाई से किया कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, कराई थर्मल स्क्रीनिंग

Last Updated:  Friday,   7:08 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सैचुरेशन भी चेक कराया। मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को कोविड-19 के संबंध में इंदौर संभाग की समीक्षा के लिए इंदौर आए थे। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल से ही यह निर्देश जारी कर दिए थे की एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने कोई भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि नहीं आए। और पढ़े