Category Archives: राज्य

अंडे के फंडे को सीएम शिवराज ने किया खारिज, बच्चों को पोषण आहार के रूप में देंगे दूध

Last Updated:  Wednesday, September 16, 2020  7:05 pm

भोपाल : प्रदेश सरकार ने तय किया है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में अंडे नहीं दिए जाएंगे। प्रदेश में एक से चार साल के आयु वर्ग के 54 प्रतिशत बच्चे खून की कमीं से पीड़ित हैं। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कुपोषण से निपटने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को अंडे देने को कहा था। एक हफ्ते पहले इमरती देवी ने घोषणा की थी कि कुपोषण को मिटाने के लिए मिड-डे मील में जो और पढ़े

राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड

Last Updated:  Tuesday, September 15, 2020  5:47 pm

भोपाल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड मिलने जा रहा है। यूपीएससी शीघ्र ही इस बारे में नोटिफिकेशन जारी करेगी।जिन अधिकारियों को आईएएस अवार्ड मिलने जा रहा है वे 1994, 96, 97 और 98 बैच के हैं। आईएएस अवार्ड पाने वालों में दिनेश मौर्य 94,केदार सिंह 96, राजेश बाथम 96, संतोष वर्मा 96, ,विवेक श्रोत्रिय 96, राजेश ओगरे 96, अरुण परमार 96, भारती ओगरे 96, विकास मिश्रा 97, अजय श्रीवास्तव 97, मीनाक्षी सिंह 97, कैलाश वानखेड़े और पढ़े

इंदौर – भोपाल में मेट्रोपोलिटन एरिया का होगा गठन

Last Updated:  Tuesday,   5:39 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। *इंदौर- भोपाल में मेट्रोपोलिटन एरिया का होगा गठन।* कैबिनेट की इस वर्चुअल बैठक में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मेट्रोपोलिटन एरिया गठित करने का निर्णय लिया गया। भोपाल मेट्रोपोलिटन एरिया में भोपाल और मंडीदीप निवेश क्षेत्र शामिल होंगे वहीं इंदौर महानगर में महू और पीथमपुर निवेश क्षेत्र को और पढ़े

ब्यावरा से कांग्रेस के विधायक दांगी की कोरोना ने ली जान

Last Updated:  Tuesday,   10:49 am

इंदौर : कोरोना ने कांग्रेस के एक विधायक की जान ले ली। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए और पढ़े

खस्ताहाल हो गई है संदलपुर की सड़क, लोक निर्माण विभाग नहीं दे रहा ध्यान…!

Last Updated:  Tuesday,   10:46 am

देवास : जिले का ग्राम संदलपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। संदलपुर का मुख्य मार्ग खस्ताहाल हो गया है। डामर से निर्मित 2 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 1 साल से इस मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे आने जाने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी राजेश माल्या के और पढ़े

मप्र बीजेपी के सह संगठन मंत्री बनाए गए संघ प्रचारक हितानंद

Last Updated:  Monday, September 14, 2020  5:47 pm

इंदौर : संघ प्रचारक हितानंद को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश सह संगठन मंत्री बनाया गया है। हितानंद शिवपुरी और विदिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। वे 1995 से आरएसएस में प्रचारक हैं। संभावना है कि उन्हें जबलपुर की जिम्मेदारी मिल सकती है। महामंत्री सुहास भगत को करेंगे सहयोग। हितानंद विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री भी रहे हैं। पूर्व प्रदेश सह और पढ़े

विजयालक्ष्मी साधौ को भी न्याय दिलाए कंगना- सज्जन वर्मा

Last Updated:  Monday,   4:12 am

भोपाल : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कंगना रनौत को मध्य प्रदेश आने का सुझाव दिया श्री वर्मा ने अपने ट्वीट के माध्यम से वीडियो संदेश देकर कंगना रनौत को कहा कि जिस तरह वह अपनी लड़ाई महाराष्ट्र में लड़ रही हैं उसी तरह मध्य प्रदेश की बेटी डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधौ, जिनके साथ अन्याय हुआ उनकी लड़ाई भी लड़े। क्रूरता के साथ खाली करवाया मकान। श्री वर्मा ने कहा कि और पढ़े

झूठ और कलाकारी की राजनीति करती है बीजेपी- कमलनाथ

Last Updated:  Sunday, September 13, 2020  5:54 pm

इंदौर : प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में सबसे प्रतिष्ठा पूर्ण मानी जा रही इंदौर की सांवेर सीट पर कांग्रेस ने भी मुकाबले की पूरी तैयारी कर ली है। इस बीच प्रेमचंद गुड्डू को प्रत्याशी घोषित करने के बाद रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने सांवेर पहुँच गए। उन्होंने ग्राम अर्जुन बड़ौदा में महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। सांवेर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू, विधायक जीतू और पढ़े

कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, लाखों रुपए के जेवरात बरामद

Last Updated:  Thursday, September 10, 2020  3:49 pm

इंदौर : अंतरर्राज्जीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से की गई पूछताछ में इंदौर की 04 नकबजनी की वारदातों का खुलासा हुआ है। उसके कब्जे से लगभग 10 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपी ने कई राज्यों में चोरी नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। उसके खिलाफ गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, में लगभग 50 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। इंदौर में और पढ़े

मप्र में ऑक्सीजन की कमीं नहीं आने देंगे- शिवराज

Last Updated:  Thursday,   10:11 am

भोपाल : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमीं का विषय महत्वपूर्ण था जो मुझे विचलित कर रहा था। मैने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से बात की है। उनसे आग्रह किया है कि ऐसे संकट के समय आक्सीजन की सप्लाई नही रोकें। सीएम उद्धव ठाकरे ने आश्वस्त किया है कि वे ऑक्सीजन की सप्लाई जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे। ऑक्सीजन की उपलब्धता और पढ़े