Category Archives: राज्य

केवल ट्यूशन फीस ही ले सकेंगे निजी स्कूल, हाईकोर्ट ने दिया अन्तरिम आदेश

Last Updated:  Wednesday, September 2, 2020  4:25 am

इंदौर : जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली के मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने अंतरिम फैसले में कहा कि निजी स्कूल, लॉकडाउन से पहले तय की गई ट्यूशन फीस ही वसूलें। मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली के मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस पर कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए अभिभावकों के पक्ष में फैसला सुनाया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने अपने और पढ़े

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम में शामिल किए पांच महामंत्री

Last Updated:  Tuesday, September 1, 2020  8:20 pm

भोपाल : लंबे इंतजार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी टीम के गठन की शुरुआत की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से उन्होंने पांच महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इन महामंत्रियों में रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक, शरतेन्दु तिवारी, भगवानदास सबनानी और कविता पाटीदार के नाम शामिल हैं। मूल महू निवासी कविता पाटीदार संगठन में इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगी। सिंधिया ने दी बधाई। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नव नियुक्त महामंत्रियों और पढ़े

बंदरगाह के लिए गुजरात से जमीन की मांग करेगी मप्र सरकार- सकलेचा

Last Updated:  Tuesday,   1:38 pm

इंदौर: सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग और विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की अध्यक्षता में रेसीडेंसी सभाकक्ष में उद्योगपतियों और उद्योग संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मंत्री सकलेचा ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने गुजरात सरकार से बंदरगाह बनाने के लिये जमीन माँगी है, जिससे प्रदेश के आयात और निर्यात को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को सभी मूलभूत सुविधाएँ मुहैया करायी जा रही हैं। सिंगल प्लेटफार्म पर उन्हें और पढ़े

JEE मेन और NEET परीक्षार्थियों को सरकार देगी नि:शुल्क परिवहन सुविधा

Last Updated:  Sunday, August 30, 2020  7:23 pm

भोपाल : JEE मेन और NEET 2020 के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विद्यार्थियों को आने-जाने का नि:शुल्क परिवहन साधन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी को 181 या मध्य प्रदेश ई पास पोर्टल https/mapit.gov.in/covid-19 पर संपर्क कर रजिस्टर करना होगा। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों को नाम, पता, मोबाइल नंबर, परीक्षा दिनांक और स्थान (कहां से कहां) और पढ़े

किसानों को मिलेगी खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति राशि

Last Updated:  Sunday,   7:18 pm

इंदौर : इंदौर ज़िले में बीते वर्ष अतिवृष्टि एवं कीट व्याधि से ख़राब हुई सोयाबीन फ़सल की क्षतिपूर्ति राशि किसानों को वितरित की जाएगी। उप संचालक कृषि रामेश्वर पटेल ने बताया है कि ज़िले में 88700 किसानों को लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये की राशि प्रधानमंत्री फ़सल बीमा के तहत वितरित की जाएगी। कलेक्टर मनीष सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग, जिला सहकारी बैंक और अन्य संबंधित बैंकों द्वारा इस संबंध में तैयारी की जा रही है आपको बता दें और पढ़े

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी, सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला गया- सीएम शिवराज

Last Updated:  Sunday,   3:25 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों की तत्परता से सहायता की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जोरों पर हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बाढ़ में फंसे करीब 800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं होने दी गई है। नौकाएं भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं। भोपाल कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी भोपाल संभाग के बाढ़ प्रभावित और पढ़े

महिलाओं द्वारा सीएम का काफिला रोकने का असर, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के शिवराज ने दिए निर्देश

Last Updated:  Saturday, August 29, 2020  10:57 am

भोपाल: शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान सीएम शिवराज का काफिला रोककर कुछ महिलाओं ने फीस को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायत उनसे की थी। उसका असर शनिवार को नजर आया। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शीर्ष अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम शिवराज ने निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली पर नाराजगी जताते हुए उनपर लगाम कसने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि इस संकट काल में अभिभावकों से अनाप- शनाप फीस और पढ़े

इंदौर ने समाजसेवा का पेश किया अनुकरणीय उदाहरण- सीएम

Last Updated:  Saturday,   10:54 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अभय प्रशाल में आयोजित समारोह के दौरान कोरोना महामारी के चलते इंदौर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा की गई समाजसेवा के लिये उन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इंदौर ने समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि चाहे समाजसेवा हो या स्वच्छता मिशन, इंदौर ने हमेशा सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। मैं बरसों से इंदौर को जानता हूं, इंदौर जैसी समाजसेवी संस्थाएं शायद ही और पढ़े

स्कूल फीस मामले को लेकर महिला ने रोका सीएम का काफिला

Last Updated:  Saturday,   4:44 am

इंदौर: एक पीड़ित महिला पालक ने स्कूल फीस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री ने उसकी बात सुनी और मामला दिखवाने का आश्वासन दिया है। महिला ने फीस को लेकर अग्रवाल पब्लिक स्कूल की शिकायत की। गौरतलब है कि सिर्फ यह स्कूल ही नहीं बल्कि समाज और ट्रस्ट के नाम पर संचालित गुजराती समाज स्कूल सहित ऐसे और भी स्कूल हैं जहां पालकों से पूरी- पूरी फीस ली जा रही है। इतना ही नहीं और पढ़े

गीले कचरे के निष्पादन के लिए एशिया के सबसे बड़े प्लांट का सीएम ने किया शिलान्यास

Last Updated:  Saturday,   4:35 am

इंदौर : इंदौर हिंदुस्तान का अद्भुत शहर है। यहां की परंपरा और संस्कृति की एक अलग पहचान है। अब यहां की जनता देश को स्वच्छता की परंपरा और स्वभाव सीखा रही है। इंदौर की जनता ने न सिर्फ शहर का नाम दुनिया में रोशन किया बल्कि अपने नाम और काम को भी दुनिया के सामने रखा है। ऐसा एक बार नही लगातार चौथी बार किया है। यह कार्य सरकार के नहीं जनता के प्रयास से ही हो सकता है। देश और पढ़े