Category Archives: राज्य

थप्पड़ कांड: प्रदेश सरकार और राजगढ़ कलेक्टर को हाईकोर्ट का नोटिस

Last Updated:  Wednesday, January 22, 2020  12:42 pm

इंदौर : राजगढ़ की ब्यावरा तहसील में कलेक्टर द्वारा बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ की गई मारपीट के मामले में हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किये हैं। नोटिस के जरिये प्रदेश सरकार और राजगढ़ कलेक्टर से 4 हफ्ते में जवाब तलब किया गया है। कलेक्टर का कृत्य असंवैधानिक। इस मामले में हर्षवर्धन शर्मा की जनहित याचिका पर जस्टिस एस सी शर्मा की खंडपीठ में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव ने तर्क रखते हुए राजगढ़ कलेक्टर के और पढ़े

बाइसिकल परेड में इंदौर ने रचा विश्व कीर्तिमान..!

Last Updated:  Sunday, January 19, 2020  4:24 pm

इंदौर : स्वच्छता में चौका मारने को बेताब इंदौर ने रविवार सुबह कंपकंपाती ठंड के बीच बाइसिकल परेड में विश्व कीर्तिमान रच दिया। 5 हजार साइकिल सवारों ने कतारबद्ध होकर साइकिल चलाते हुए यह कीर्तिमान बनाया। अभी तक यह कीर्तिमान तुर्कमेनिस्तान के नाम था। साइकिलिंग एसोसिएशन ने किया आयोजन। बाइसिकल परेड का आयोजन इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन ने किया था। बीते कई दिनों से इसकी तैयारियां चल रहीं थीं। 5 हजार से अधिक लोगों का पंजीयन कर एसोसिएशन ने उन्हें किट और पढ़े

अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर कांग्रेस पर बरसे राकेश सिंह

Last Updated:  Friday, January 17, 2020  12:23 pm

इंदौर : शिवसेना नेता संजय राउत के पूर्व पीएम स्व. इंदिराजी की तत्कालीन अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मुलाकात को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासी बवंडर मचा हुआ है। मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि कांग्रेस के ऐतराज के बाद संजय राउत ने अपना बयान वापस ले लिया लेकिन बीजेपी, कांग्रेस को बख्शने के मूड में नहीं है। गुरुवार रात इंदौर प्रवास पर आए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और पढ़े

भील समुदाय के अपमान पर माफी मांगे सीएम कमलनाथ- बीजेपी

Last Updated:  Tuesday, January 14, 2020  3:37 pm

इंदौर : एमपी पीएससी की परीक्षा में आदिवासी समाज की भील जनजाति के खिलाफ आपत्तिजनक सवाल पूछे जाने के मामले में सियासत भी तेज हो गई है। कमलनाथ सरकार जहां इस मामले में बैकफुट पर नजर आ रही है, वहीं बीजेपी ने सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपना लिया है। मंगलवार को बीजेपी ने प्रदेशभर में जिला व सम्भाग मुख्यालयों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन के जरिये भील जनजाति को अपमानित करने के जिम्मेदार लोक सेवा आयोग के और पढ़े

सीएए को जाने बिना किया जा रहा विरोध- बाबा रामदेव

Last Updated:  Monday, January 13, 2020  10:46 pm

इंदौर : योग गुरु बाबा रामदेव अब कारोबारी ज्यादा हो गए हैं। हाल ही में उनकी कम्पनी पतंजलि ने रुचि सोया का अधिग्रहण किया है। उसी सिलसिले में सोमवार को इंदौर आए कारोबारी बाबा रामदेव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सवालों के डिप्लोमेटिक जवाब दिए। मप्र में अपने कारोबार का विस्तार करने को लालायित बाबा रामदेव ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मप्र के सीएम कमलनाथ के भी तारीफों के पुल बांधे। आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिए सरकार और पढ़े

पीएससी परीक्षा विवाद को लेकर जयस, एबीवीपी का प्रदर्शन

Last Updated:  Monday,   10:41 pm

इंदौर : एमपी पीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा में आदिवासी भील समुदाय के बारे में आपत्तिजनक प्रश्न पूछे जाने का मामला तूल पकड़ गया है। जय आदिवासी युवा संगठन ‘जयस’ की इंदौर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रेसीडेंसी कोठी क्षेत्र स्थित मप्र लोकसेवा आयोग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आयोग के अध्यक्ष, सचिव को हटाया जाए। जयस कार्यकर्ता सोमवार दोपहर लोकसेवा आयोग के कार्यालय और पढ़े

तिरंगा थामें लाखों इंदौरी बाशिंदों ने किया सीएए का समर्थन

Last Updated:  Sunday, January 12, 2020  4:40 pm

इंदौर : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में रविवार को भारत सुरक्षा मंच द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित सभा ने इतिहास रच दिया। इसे तिरंगा यात्रा नाम दिया गया था। हाथों में तिरंगा थामें लाखों लोग सभा स्थल पहुंचे और सीएए के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। इसमें हर धर्म, वर्ग और समाज के लोगों ने अपनी भागीदारी जताई। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने भी सभास्थल पर बने मंच से जनता की आवाज और पढ़े

आचार्यश्री ने सीएए को बताया अच्छा कदम- लालवानी

Last Updated:  Saturday, January 11, 2020  2:57 pm

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शनिवार को आचार्य श्री विद्यासागरजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। श्री लालवानी ने उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी और विस्थापितों की पीड़ा उन्हें बताई। सांसद ने आचार्यश्री को बताया कि इस अधिनियम से पाकिस्तान में अत्याचार सह रहे जैन, हिन्दू, सिख और अन्य अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलने में आसानी होगी। सीएए अच्छा कदम है। आचार्यश्री ने सांसद लालवानी से कहा कि उन्हें इस कानून के बारे जानकारी और पढ़े

सत्ता के अहंकार में चूर हो गई है कमलनाथ सरकार- शिवराज

Last Updated:  Friday, January 10, 2020  10:39 am

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया और रमेश मेंदोला सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज किए जाने और उनकी गिरफ्तारी सम्बन्धी बयानबाजी से प्रदेश में सियासती पारा गरमा गया है। इंदौर प्रवास पर आए पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने इस मामले में कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार सत्ता के मद में चूर हो गई है। लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने और पढ़े

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शिवराज का जनसंपर्क

Last Updated:  Thursday, January 9, 2020  5:58 pm

इंदौर: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को इंदौर प्रवास के दौरान नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एम.आर-10 चन्द्रगुप्त चौराहा के आसपास जनसंपर्क किया। वहां के व्यापारियों से दुकानों पर जाकर संपर्क कर सी.ए.ए. का समर्थन करने की अपील भी की। श्री चौहान ने कहा कि यह कानून देश में निवास करने वाले किसी भी समुदाय या व्यक्ति के लिये नुकसानदायक नहीं है। यह कानून नागरिकता देने के लिये बनाया है। इससे किसी की नागरिकता नहीं जायेगी। शिवराजजी ने और पढ़े