Category Archives: राज्य

2 लाख 86 हजार ने नहीं भरा रिटर्न..!

Last Updated:  Thursday, January 9, 2020  2:38 pm

इंदौर : आयकर विभाग ने मप्र- छत्तीसगढ़ रीजन में वर्ष 2019-20 के लिए मिले लक्ष्य का 45 फीसदी राजस्व 31 दिसंबर तक प्राप्त कर लिया हैं। मप्र- छत्तीसगढ़ रीजन को 27844 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है। अभी तक 14020करोड़ रुपए की कर वसूली हो चुकी है। फ़िलहाल इस वित्तीय वर्ष के तीन माह शेष हैं जिसमें लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। ये बात प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अजयकुमार सिंह चौहान ने कही। वे स्थानीय आयकर भवन में और पढ़े

सीएए के समर्थन में जन जागरण अभियान चलाएगी विहिप

Last Updated:  Wednesday, January 8, 2020  4:13 pm

इंदौर : विश्व हिन्दू परिषद भी नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आगे आया है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के जरिये नागरिकता संशोधन कानून लाने के लिए मोदी सरकार को बधाई दी। श्री परांडे के अनुसार नागरिकता कानून (सीएए ) को लेकर देशभर में दुष्प्रचार किया जा रहा है। यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता और पढ़े

सीएए समर्थन अभियान के वक्ता- प्रवक्ताओं को दी गई कानून की जानकारी

Last Updated:  Monday, January 6, 2020  6:43 pm

इंदौर : भाजपा कार्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बैठक व संगोष्ठी लेने वाले वक्ताओं की कार्यशाला संपन्न हुई। संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कार्यशाला में उपस्थित वक्ताओं से कहा कि जब तक हम स्वयं आत्मविश्वास के साथ खड़े नहीं होंगे, तब तक किसी की भी बात पर कन्फ्यूज होते रहेंगे। हम भारतीय जनता पार्टी के लोग राष्ट्रवादी हैं इसीलिये भाजपा में हैं। केवल राजनीति में होते तो किसी अन्य दल में होते। हम जिनकी प्रेरणा से और पढ़े

उज्जैन में सीएए के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Last Updated:  Monday,   6:37 pm

उज्जैन : नागरिकता संशोधन कानून का हिंसात्मक विरोध कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लिए गले की हड्डी बन सकता है। बीजेपी नागरिकता कानून की हकीकत से लोगों को रूबरू कराने के लिए घर- घर दस्तक दे रही है वहीं आम लोग भी इसके समर्थन में सड़कों पर निकलने लगे हैं। वे यह मानने लगे हैं कि कांग्रेस और वामपंथी दल नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। यही वजह है कि इस कानून का समर्थन करनेवालों की तादाद और पढ़े

ननकाना साहिब पर हमले से सिख समाज में छाया आक्रोश, रैली निकालकर सौपा ज्ञापन

Last Updated:  Monday,   3:32 pm

इंदौर : पाकिस्तान स्थित सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब पर हाल ही में कट्टरपंथियों द्वारा किये गए हमले को लेकर पूरे देश(भारत) में आक्रोश जताया जा रहा है। इंदौर में भी सिख समाज ने ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में सोमवार को रोष रैली निकाली। श्री गुरुसिंघ सभा के बैनर तले एमजी रोड गुरुद्वारे से संभागायुक्त कार्यालय तक निकाली गई इस रैली में हिन्दू और मुस्लिम भाइयों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी जताई। कई मुस्लिम महिलाएं भी और पढ़े

कैलाशजी सहित 350 भाजपाइयों पर एफआईआर दर्ज

Last Updated:  Sunday, January 5, 2020  12:51 pm

इंदौर : जिला व पुलिस प्रशासन ने कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी और विधायक रमेश मेंदोला व महेंद्र हार्डिया सहित करीब 350 बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि पहले सिर्फ धारा 144 के उल्लंघन को लेकर धारा 188 में संयोगितागंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। बाद में 4 धाराएं 143, 149, 153 और 506 भी जोड़ी गई। पैदल मार्च कर संभागायुक्त के निवास पर दिया था धरना। शुक्रवार दोपहर कैलाश और पढ़े

सीएए के समर्थन में बीजेपी का हस्ताक्षर अभियान

Last Updated:  Sunday,   7:26 am

इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में इंदौर से पांच लाख हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे जायेंगे। बीजेपी के शहर अध्यक्ष गोपी नेमा, कार्यक्रम समन्वयक कमल वाघेला और हस्ताक्षर अभियान प्रभारी नानूराम कुमावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बंगलादेश एवं अफगानिस्तान से धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर आये अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिये बनाये गये इस कानून का कांग्रेस और विपक्षी दल भ्रम फैलाकर देश में अराजकता का माहौल बना और पढ़े

कैलाशजी के बयान पर हमलावर हुई कांग्रेस..!

Last Updated:  Sunday,   7:20 am

इंदौर : वरिष्ठ अधिकारियों के जनप्रतिनिधियों के साथ अपमानजनक बर्ताव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा आवेश में कही गई बात को कांग्रेस ने लपक लिया। मूल मुद्दा तो पीछे रह गया और निशाने पर कैलाशजी आ गए। भोपाल से लेकर इंदौर तक बड़े से लेकर छुटभैये कांग्रेसी नेता बयानवीर बनकर कैलाशजी को टूट पड़े। डीजीपी से लेकर संभगायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। गरमाए सियासी तापमान के बीच इंदौर आए दिग्विजय सिंह ने और पढ़े

राजनैतिक साजिश के तहत सीएए को लेकर फैलाई गई भ्रांतियां

Last Updated:  Friday, January 3, 2020  9:50 pm

इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर किये जा रहे भ्रामक प्रचार की असलियत को उजागर कर सच्चाई से लोगों को अवगत कराने के लिए बीजेपी भी अब मैदान में उतर आई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर नागरिकता कानून के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। राजनैतिक साजिश के तहत फैलाई गई भ्रांति। कैलाशजी ने जोर देकर कहा कि और पढ़े

बुलावे के बाद भी अधिकारियों के नहीं आने पर कैलाशजी ने जताई नाराजगी, कमिश्नर के निवास पर दिया धरना

Last Updated:  Friday,   9:42 pm

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी के निवास पर धरने पर बैठ गए। उनके साथ सांसद शंकर लालवानी, शहर अध्यक्ष गोपी नेमा और विधायक रमेश मेंदोला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी थे। बुलाने पर भी नहीं आए अधिकारी। दरअसल, माफिया के खिलाफ कार्रवाई में बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं को टारगेट किये जाने की शिकायत मिलने पर कैलाशजी ने संभागायुक्त, कलेक्टर, निगमायुक्त और एसएसपी (डीआईजी) और पढ़े