Category Archives: राज्य

कोहरे ने रोकी यात्रियों की राह, उड़ानें लेट होने से घंटों झेलनी पड़ी परेशानी

Last Updated:  Thursday, January 2, 2020  8:42 am

इंदौर : नए साल की दूसरी सुबह घने कोहरे में लिपटी नजर आई। सड़क, रेल और हवाई यातायात पर इसका असर पड़ा। आसमान में बादल छाए रहने से सूरज के दीदार भी नहीं हो सके। ठिठुरन बढ़ने से लोग दिन में अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए। दृश्यता में आई कमीं। गुरुवार याने 2 जनवरी की सुबह कोहरा इतना घना था कि 5 मीटर दूर भी साफ नजर नहीं आ रहा था। लोग सोकर उठे तो सिवाय कोहरे के कुछ दिखाई और पढ़े

लिफ्ट हादसे के शिकार अग्रवाल परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार, शोक स्वरूप बंद रहा महू

Last Updated:  Wednesday, January 1, 2020  4:44 pm

इंदौर : बीते वर्ष के आखरी दिन याने मंगलवार 31दिसंबर की शाम पातालपानी स्थित अपने निजी फार्म हाउस पर हादसे का शिकार हुए पुनीत अग्रवाल और उनके परिवार से जुड़े 5 लोगों के शवों का बुधवार को बेहद गमगीन भरे माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कारोबारी पुनीत अग्रवाल और दो वर्षीय पोते नव का अंतिम संस्कार महू में जबकि बेटी पलक और दामाद पलकेश का अंतिम संस्कार इंदौर के रीजनल पार्क मुक्तिधाम में किया गया। दो अन्य रिश्तेदार और पढ़े

60 फ़ीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, उद्योगपति सहित 6 की मौत

Last Updated:  Tuesday, December 31, 2019  9:58 pm

इंदौर : महू के पातालपानी स्थित निजी फार्म हाउस में मंगलवार शाम हुए भीषण हादसे में उद्योगपति पुनीत अग्रवाल सहित उनके परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसका चोइथराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि पाथ इंडिया कंपनी के मालिक उद्योगपति पुनीत अग्रवाल बेटी, दामाद व पोते व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पातालपानी स्थित अपने फार्म हाउस पर 31 ने साल का जश्न मनाने गए और पढ़े

प्रथम और द्वितीय तिमाही के स्वच्छता सर्वे में इंदौर ने फिर मारी बाजी

Last Updated:  Tuesday,   2:10 pm

इंदौर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत देश के शहरों के प्रथम और द्वितीय तिमाही के परिणाम स्वच्छ भारत मिशन द्वारा जारी किए गए हैं। इन परिणामों के तहत इंदौर ने दोनों तिमाही में देश के सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार प्रथम तिमाही और दूसरी तिमाही दोनों में देश के अन्य शहरों को पछाड़कर इंदौर ने एक बार और पढ़े

‘शुद्ध के लिए युद्ध’ महाअभियान में भोपाल के बाशिंदों ने निभाई सक्रिय भागीदारी

Last Updated:  Friday, December 27, 2019  6:13 pm

भोपाल : स्वास्थ्य मंत्री की अपील पर हजारों लोग मिलावट के खिलाफ भोपाल की सड़कों पर उतर आए। “शुद्ध के लिए युद्ध” महाभियान के तहत राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहा से लाल परेड मैदान तक जागरूकता रैली निकाली गयी |इस रैली में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए और शुद्धता के लिए अपनी आवाज बुलंद की | सभी ने मिलावट के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया और अपने स्तर पर भी मिलावट रोकने के हरसम्भव प्रयास करने की बात कहीं और पढ़े

सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर व्याप्त आशंकाओं का कैलाशजी ने किया समाधान

Last Updated:  Thursday, December 26, 2019  3:06 pm

इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून के साथ ही एनआरसी और एनपीआर को लेकर मचे बवाल के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मुस्लिम समुदाय के मन में बैठी आशंकाओं का समाधान करने की पहल की। उन्होंने बुधवार रात एक होटल में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों और नेताओं को आमंत्रित कर उनसे चर्चा की। श्री विजयवर्गीय के साथ बीजेपी नगर अध्यक्ष गोपी नेमा, विधायक रमेश मेंदोला, उपाध्यक्ष कमल वाघेला, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नासिर शाह, मंजूर और पढ़े

देश और दुनिया में दिखा सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा, मन्दिरों के कपाट रहे बंद

Last Updated:  Thursday,   2:00 pm

इंदौर : वर्ष 2019 का आखरी सूर्यग्रहण गुरुवार 26 दिसंबर को दुनिया के कई देशों के साथ भारत में भी देखा गया। कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक सूर्यग्रहण का नजारा दिखाई दिया। केरल, गुजरात और ओडिशा में खग्रास सूर्यग्रहण देखने को मिला तो अन्य राज्यों में लोगों को खंडग्रास ग्रहण से ही संतोष करना पड़ा। इंदौर में बादलों की लुकाछुपी के बीच आंशिक सूर्यग्रहण के दीदार हुए। इस अद्भुत खगोलीय घटना को निहारने को लेकर दुनिया भर के लोगों में और पढ़े

आदर्श सड़क पर लोगों ने टिफिन पार्टी का उठाया लुत्फ, तीन जनवरी को होगा लोकार्पण

Last Updated:  Wednesday, December 25, 2019  3:08 pm

इंदौर : (राजेन्द्र कोपरगाँवकर) स्वच्छता में हैट्रिक लगा चुके इंदौर शहर ने लगातार चौथी बार देश का सबसे साफ- सुथरा शहर होने का तमगा हासिल करने की ओर मजबूती के साथ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। हर बार कुछ नया करने की जिजीविषा इस शहर ने दिखाई है। यहां के जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और बाशिंदे इस मामले में एकजुट हो जाते हैं। इस बार इंदौर ने वो मापदंड स्थापित किया है जो पूरे देश के लिए अनूठा और अनुकरणीय है। और पढ़े

सर्पदंश से पीड़ित लोगों की जान बचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे डॉ. खटोड़

Last Updated:  Monday, December 23, 2019  7:09 pm

इंदौर : उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील सर्पदंश चिकित्सा के मामले में देशभर में पहचानी जाने लगी है। इसका श्रेय जाता है यहां के डॉ. सुरेश खटोड़ को। डॉ.खटोड़ यहां गीता हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चलाते हैं। उनके हॉस्पिटल में आए दिन सर्पदंश से पीड़ित मरीज इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने अबतक 5 हजार सर्पदंश से पीड़ित मरीजों का सफल इलाज किया है। सभी मरीज ठीक होकर उनके हॉस्पिटल से गए। इसके चलते सर्पदंश रोग विशेषज्ञ के रूप में और पढ़े

विस्थापितों का दर्द महसूस करें सीएम कमलनाथ।

Last Updated:  Monday,   6:24 am

इंदौर : रविवार को नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित आभार सम्मेलन में बीजेपी के तमाम प्रादेशिक नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कांग्रेस के साथ सीएम कमलनाथ सभी के निशाने पर रहे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वोटबैंक के चलते नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रही है। मुट्ठीभर लोग इसका विरोध कर रहे हैं। ये कानून लागू होकर रहेगा। शिवराज ने कहा कि भारत ने पहले भी प्रताड़ित लोगों को शरण और पढ़े