Category Archives: राज्य

हाइप्रोफाइल हनीट्रैप मामले में 5 महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने सौपा पुलिस रिमांड पर

Last Updated:  Thursday, September 19, 2019  3:56 pm

इंदौर : हनीट्रैप मामले के सभी 6 आरोपियों को अदालत ने 22 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। आरोपी 5 महिलाएं व एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को दोपहर बाद अदालत में पेश किया था। नगर – निगम के अधिकारी को कर रहें थे ब्लैकमेल। इसके पूर्व एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने पत्रकार वार्ता के जरिये हनीट्रैप मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फरियादी नगर निगम के अधिकारी हरभजन सिंह ने दो दिन और पढ़े

सरकार से वित्तीय मदद लेने वाले एनजीओ भी होंगे RTI के दायरे में

Last Updated:  Thursday,   3:35 pm

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा कि सरकार से पैसे लेने वाले गैर सरकारी संगठन (NGO) सूचना के अधिकार कानून (RTI ACT) के तहत जानकारी देने के लिए बाध्य हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि स्कूल, कॉलेज या अस्पताल, जो सरकार से प्रत्यक्ष या रियायती दर पर जमीन के रूप में अप्रत्यक्ष मदद लेने वाले संस्थान भी आरटीआइ के दायरे में आते हैं। ऐसे संस्थान भी आरटीआइ के तहत लोगों को सूचना देने के और पढ़े

केंद्रीय दल को सौपेंगे बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट

Last Updated:  Tuesday, September 17, 2019  8:47 am

इंदौर : मप्र के मुख्य सचिव एसआर मोहंती सोमवार को इंदौर के दौरे पर थे। जिले व संभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालात की समीक्षा करने के बाद वे इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने वर्षाजनित हादसों और बाढ़ के हालात से निपटने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी। बीते 15 दिनों में भारी बारिश होने से हालात ज्यादा खराब हुए। उनका कहना था की प्रदेश में औसत और पढ़े

सेवा सप्ताह के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

Last Updated:  Monday, September 16, 2019  8:59 pm

इंदौर : पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बीजेपी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह की उपस्थिति में स्कीम नं. 71 के डी सेक्टर स्थित मैदान के पास तालाब किनारे पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए राकेशसिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। यह उनके भीतर का सेवा भाव ही है जिसके कारण उजाला योजना, उज्जवला और पढ़े

बाढ़ पीड़ितों की सुध नहीं ले रही कमलनाथ सरकार- राकेश सिंह

Last Updated:  Monday,   3:43 pm

इंदौर : मप्र का अधिकांश इलाका बाढ़ की चपेट में है। कई गांव और शहर डूब में आ गए हैं। किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। लोग परेशान हैं पर कमलनाथ सरकार कुम्भकर्णी नींद सोई हुई है। बीजेपी ने प्रदेशभर में इस सरकार को जगाने के लिए घंटानाद आंदोलन भी किया पर इसके कानों पर जूं नहीं रेंगी। यह सरकार सिर्फ तबादला उद्योग चला रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने यह बात कही। वे सोमवार को और पढ़े

आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण, विशाल रैली निकालकर राजपूत करणी सेना ने की मांग

Last Updated:  Sunday, September 15, 2019  3:52 pm

इंदौर : जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग और एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने आंदोलन छेड़ दिया है। इसके तहत रविवार को विशाल रैली निकालने के साथ जनसभा की गई। बड़ी तादाद में लोग रैली में शामिल हुए। अन्य सवर्ण समाजों के प्रतिनिधियों ने भी करणी सेना की मांगों से सहमति जताते हुए अपना समर्थन दिया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार को चेताया गया कि यदि उनकी मांगे नहीं और पढ़े

सीएम कमलनाथ ने किया मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास

Last Updated:  Saturday, September 14, 2019  10:47 am

इंदौर : बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास शनिवार को सीएम कमलनाथ ने किया। एमआर 10 पर ग्राम कुमेडी के समीप आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भूमिपूजन कर मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी। खजराना गणेश मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन की विधि सम्पन्न कराई। नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धन सिंह, पीडब्लूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, गृहमंत्री बाला बच्चन, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और सांसद शंकर लालवानी सहित विधायकगण व अन्य और पढ़े

कांग्रेस का दावा, मप्र को बदहाली से बेहतरी की ओर ले जा रही कमलनाथ सरकार

Last Updated:  Wednesday, September 11, 2019  4:38 pm

इंदौर : बीजेपी के घंटानाद आंदोलन के जवाब में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए सीएम कमलनाथ ने हर जिले में अपने सिपहसालारों को उतार दिया। इंदौर में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे और शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने पत्रकार वार्ता के जरिये कांग्रेस सरकार के जनहितकारी कार्यों को गिनाया। श्री दुबे ने आंकड़ों के हवाले से यह दर्शाने का प्रयास किया कि उन्हें पूर्व की बीजेपी सरकार से बदहाल आर्थिक विरासत और पढ़े

कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी का ‘घंटानाद आंदोलन’

Last Updated:  Wednesday,   12:32 pm

इंदौर : नौ माह पुरानी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के खिलाफ बुधवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत इंदौर में भी बीजेपी कार्यकताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसे घंटानाद आंदोलन नाम दिया गया था। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घंटे- घड़ियाल के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। कई कार्यकर्ता बेरिकेटिंग तोड़कर कलेक्टर कार्यालय के द्वार पर चढ़ गए। इस बीच वहां बल्ला भी लहराया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा के सांसद और पढ़े

मप्र में भारी बारिश से जनजीवन ठप, अलर्ट जारी

Last Updated:  Tuesday, September 10, 2019  4:16 pm

भोपाल : मप्र के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरीतरह प्रभावित हुआ है। भोपाल सहित कई शहरों में हालात बदतर हो गए हैं। निचले इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नर्मदा, ताप्ती व चम्बल सहित सभी बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रदेश के बड़े बांध लबालब होने से उनके गेट खोल दिये गए हैं। इससे बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। इस बीच मौसम विभाग और पढ़े