Category Archives: राज्य

सीहोर के समीप नाले में गिरी कार, 4 की मौत, एक लापता

Last Updated:  Monday, September 9, 2019  11:09 am

भोपाल : इंदौर- भोपाल हाइवे पर सीहोर जिले में एक कार हादसे का शिकार होकर नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अभी भी लापता है। सीहोर के ग्राम जताखेड़ा के समीप ये हादसा हुआ। सभी मृतक भोपाल के रहनेवाले हैं। बताया जाता है कि चारों युवक भोपाल के आशिमा मॉल के सामने स्थित एक कार शोरूम में काम करते थे। किसी काम से इंदौर आकर वे भोपाल लौट रहे और पढ़े

सरकार के कामकाज में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं- दिग्विजय सिंह

Last Updated:  Saturday, September 7, 2019  4:08 pm

इंदौर : अपने लेटर बम से सत्ता और संगठन में भूचाल लाने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शनिवार को इंदौर में थे। अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच रेसीडेंसी कोठी पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की। दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा व्यापम घोटाले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को सीबीआई ने गलत क्लीन चिट दी है। वे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मंत्रियों को लेटर लिखने से कांग्रेस सत्ता और संगठन में और पढ़े

मंत्री सिलावट पर भ्रष्टाचार के आरोप से पलटे विधायक

Last Updated:  Thursday, September 5, 2019  4:44 pm

भोपाल: कांग्रेस विधायक रणवीर जाटव और विधायक कमलेश जाटव ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट पर किसी के भी तबादले को लेकर पैसे के लेनदेन की बात का खंडन करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि तुलसी सिलावट से तबादलों को लेकर कभी भी पैसे के लेनदेन की कोई बात नहीं हुई है । रणवीर जाटव ने कहा कि वे उनके बेटे को जानते तक नहीं हैं और न उनसे मिले हैं।जाटव ने कहा कि इसके पीछे और पढ़े

दगड़ू शेठ गणपति को अर्पित किया गया 151 किलो का मोदक

Last Updated:  Thursday,   7:53 am

पुणे: गणेशोत्सव के चलते पुणे के प्रसिद्द श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर में 151 किलो का मोदक चढ़ाया गया। इसे मावल के बाबूराव वायकर नाम के भक्त ने अर्पित किया है। इस मोदक का प्रसाद यहां आने वाले भक्तों में वितरित किया जाएगा। क्या खास है इस लड्डू में? इस मोदक का निर्माण मंदिर परिसर में तकरीबन 15 कारीगरों ने 8 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद किया। इसे बेहद खूबसूरती से बनाया और सजाया गया। इसमें मेवा, काजू, बादाम, पिस्ता और पढ़े

25 हजार महिलाओं ने किया गणपति अथर्वशीर्ष का सामूहिक पाठ

Last Updated:  Thursday,   7:41 am

पुणे : देशभर में गणेशोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है पर कला संस्कृति के गढ़ कहे जाने वाले शहर पुणे में एक साथ 25 हजार महिलाओं ने प्रसिद्ध दगडूशेठ गणपति मंदिर के बाहर बैठकर ‘अथर्वशीर्ष’ का पाठ किया। कई विदेशी महिलाएं भी हुईं शामिल। दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के आसपास का इलाका मंगलमूर्ति के जयघोष से कई घंटे तक गूंजता रहा। इस विशेष पाठ में कई विदेशी महिलाए भी शामिल हुईं। सभी महिलाओं ने महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में और पढ़े

वैष्णो देवी मंदिर को देश के सबसे स्वच्छ धार्मिक स्थल का अवार्ड

Last Updated:  Thursday,   7:14 am

नई दिल्ली : जल शक्ति मंत्रालय ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत देश के सबसे स्‍वच्‍छ धार्मिक स्‍थानों की रैंकिंग जारी की। इसमें जम्‍मू कश्‍मीर के माता वैष्‍णो देवी को देश का ‘सर्वश्रेष्‍ठ स्‍वच्‍छ स्‍थल’ घोषित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 सितंबर को स्वच्छता महोत्सव के दौरान स्वच्छता अवॉर्ड प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। वैष्णो देवी को स्वच्छता के सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थल घोषित और पढ़े

भारी बारिश से मुम्बई के हाल बेहाल

Last Updated:  Thursday,   7:09 am

मुंबई : मंगलमूर्ति की आराधना में डूबे मुम्बई शहर और आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश के चलते कुर्ला इलाके में मीठी नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी किनारे रहने वाले हजारों लोगों को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पुणे,रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और पालघर शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोकल ट्रेन की आवाजाही ठप। भारी और पढ़े

सिंघार के समर्थन में आये सिंधिया, समर्थकों ने दिग्विजय पर साधा निशाना

Last Updated:  Wednesday, September 4, 2019  4:27 pm

ग्वालियर : सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ बयानबाजी कर रहे मंत्री उमंग सिंघार को तो चुप करा दिया है पर अब ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक उमंग सिंघार के पक्ष में खड़े हो गए हैं। उन्होंने उमंग सिंघार द्वारा उठाए गए मुद्दों को सही ठहराया है। श्री सिंधिया ने सिंघार का समर्थन करते हुए बिना नाम लिए दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज में किसी का दखल नहीं होना चाहिए। 15 साल की और पढ़े

मप्र को तबाही के कगार पर ले आयी है कांग्रेस- शिवराज

Last Updated:  Wednesday,   4:10 pm

इंदौर : कांग्रेस में मचे घमासान और मंत्रियों के बीच चल रही बयानबाजी से बीजेपी उत्साहित है। उसके नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। बीजेपी को लगने लगा है कि कांग्रेस में छाया अंतर कलह उसे डूबो देगा। यही कारण है कि शिवराज से लेकर कैलाशजी तक तमाम बड़े बीजेपी नेता कांग्रेस पर निशाना साधने में लगे हैं। सत्ता की बंदरबाट में लगे हैं कांग्रेसी। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसके और पढ़े

कांग्रेस नेताओं को पार्टी फोरम पर ही रखनी चाहिए अपनी बात- वर्मा

Last Updated:  Tuesday, September 3, 2019  2:56 pm

इंदौर : उमंग सिंगार हो या दिग्विजय सिंह उन्हें अपने पत्राचार को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था। उमंग सिंगार के मन में कोई पीड़ा थी भी तो वे सीधे पार्टी हाईकमान को अपनी बात कह सकते थे। दिग्विजय सिंह को भी पत्र लिखने की जरूरत ही नहीं थी। ये काम तो विपक्ष का है। वे इतने बड़े नेता हैं कि मंत्रियों को एक फोन कर दें तो उनके काम हो सकते हैं। ये बात कमलनाथ सरकार में पीडब्लूडी मंत्री सज्जन और पढ़े