Category Archives: राज्य

स्टार शटलर पीवी सिंधू ने तेजस में भरी उड़ान

Last Updated:  Saturday, February 23, 2019  8:59 am

बंगलुरु: येलाहांका एयर बेस पर चल रहे एरो इंडिया एयर शो में शनिवार को पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया। विश्व में अपना परचम लहराने वाली इस सितारा बैडमिंटन खिलाड़ी ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में सवार होकर उड़ान भरी। इस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली पीवी सिंधू पहली महिला है। तेजस एक इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है जिसे एचएएल ने विकसित किया है। एरो इंडिया के एयर शो में समापन के एक दिन पूर्व वुमन्स डे मनाया और पढ़े

युवा संवाद में कम रही युवाओं की मौजूदगी

Last Updated:  Friday, February 22, 2019  1:53 pm

इंदौर: भारत के मन की बात जानने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के सुझावों को पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल करने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर आए बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने युवा प्रोफेशनल्स के साथ संवाद स्थापित किया। एरोड्रम रोड स्थित महावीर बाग में रखे गए इस कार्यक्रम 100-125 युवा प्रोफेशनल्स ही शामिल हुए। युवाओं की कम मौजूदगी को और पढ़े

बीजेपी ने किसानों की चिंता सबसे ज्यादा की- भूपेंद्र सिंह

Last Updated:  Friday,   12:14 pm

इंदौर:: किसानों के हितों की जितनी चिंता बीजेपी ने की उतनी किसी ने नहीं की। यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई काम किये। उनके हितों से जुड़ी 71 लंबित योजनाओं को लागू किया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना चलाई। किसानों की खाद और यूरिया की समस्या मोदी सरकार ने खत्म की। समर्थन मूल्य डेढ़ गुना कर दिया। उनके खाते में सब्सिडी के बतौर 6 हजार रुपए डालने का प्रावधान बजट में किया गया। कृषि क्षेत्र और पढ़े

पूर्वी नदियों का पानी रोकेगा भारत- गडकरी

Last Updated:  Thursday, February 21, 2019  6:48 pm

नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छिनने और पाकिस्तान से आयातित माल पर ड्यूटी की दरें बढ़ाकर 200 फीसदी करने के बाद अब सरकार ने पूर्वी नदियों का पानी पाकिस्तान जाने से रोकने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट के जरिये ये बात कही। एक दिन पूर्व बागपत में भी उन्होंने सरकार के इस कदम का ऐलान किया था। गडकरी ने और पढ़े

पहले चरण में 25 लाख किसान कर्ज माफी योजना से होंगे लाभान्वित

Last Updated:  Thursday,   12:06 pm

इंदौर: किसानों से किये गए 2 लाख रूपर तक के कर्ज माफी के वादे पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार 22 फरवरी से अमल शुरू कर देगी। गुरुवार को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रेस वार्ताएं लेकर कांग्रेस नेताओं ने ये दावा किया। इंदौर प्रेस क्लब में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने बताया कि विधानसभा चुनाव में किये गए वादे के अनुरूप किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ करने का फैसला सीएम कमलनाथ ने सरकार बनने और पढ़े

अलगाववादियों की सुरक्षा में तैनात थे 1 हजार जवान

Last Updated:  Thursday,   7:29 am

श्रीनगर: पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार ने अलगाववादियों के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। 17 फरवरी को 4 अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के बाद बुधवार को 18 अन्य अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा भी हटा ली गई। जिन प्रमुख अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा हटाई गई उनमें सैयद अली शाह गिलानी, यासीन मलिक, अब्बास अंसारी, शाहिद उल इस्लाम, नईम खान, जफर अकबर बट, सलीम गिलानी, फारूक अहमद किचलू, आदि शामिल हैं। इसके अलावा घाटी के करीब 160 नेताओं और पढ़े

इमरान तुमको शर्म क्यों नहीं आती..?

Last Updated:  Wednesday, February 20, 2019  5:39 pm

इंदौर: { गोविंद मालू }इमरान तुम क्रिकेट के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हो, सिर्फ एक देश के ही नहीं, बल्कि लम्बे समय तक विश्व क्रिकेट के हीरो रहे हो! मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि कोई व्यक्ति जब लम्बे समय तक जिस क्षेत्र में रहता है, उसमें उसका प्रभाव परिलक्षित होने लगता है। खिलाड़ी होने के नाते उस भावना का प्रदर्शन वे कई मर्तबा मैदान पर देखा भी गया है! जब इमरान राजनेता बने, तब भारतीयों ने सोचा था कि पाकिस्तान में और पढ़े

पाकिस्तान से दो- दो हाथ करने को तैयार मलखान सिंह

Last Updated:  Wednesday,   12:36 pm

कानपुर; सरकार अनुमति दें तो वे अपने सैकड़ों साथियों के साथ बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान से जंग लड़ने को तैयार हैं। चुनाव तो होते रहेंगे पर जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। ये बात पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह ने कही। वे यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। बिना किसी शर्त लड़ने को तैयार। मलखान सिंह ने कहा कि वे बिना शर्त और बिना वेतन के अपने साथियों के साथ और पढ़े

अनिल अंबानी को ‘सुप्रीम’ झटका, एक माह में चुकाओ 453 करोड़

Last Updated:  Wednesday,   9:03 am

नई दिल्ली: देश के चर्चित कारोबारी अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। एरिक्सन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी एडीएजी के दो निदेशकों को अवमानना का दोषी करार दिया है। अदालत ने चार सप्ताह में एरिक्सन इंडिया को 453 करोड़ रुपए चुकाने का आदेश अनिल अंबानी को दिया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। टेलीकॉम उपकरण निर्माता कंपनी एरिक्सन ने 550 करोड़ की बकाया राशि और पढ़े

संघ प्रमुख का स्वयंसेवकों के साथ होगा संवाद

Last Updated:  Tuesday, February 19, 2019  12:08 pm

इंदौर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को इंदौर आए। वे यहां तीन दिन रुककर मालवा- निमाड़ के स्वयंसेवकों के साथ संवाद करेंगे। उनके दौरे का प्रयोजन क्या है इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं की गई है पर सूत्र बताते हैं कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार से संघ चिंतित है। खासकर मालवा- निमाड़ में बीजेपी की जो दुर्गति हुई उसको देखते हुए संघ प्रमुख स्वयंसेवकों से संवाद के जरिये हार की वजह जानने और पढ़े