Category Archives: राज्य

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, आडवाणी का पत्ता कटा

Last Updated:  Thursday, March 21, 2019  3:02 pm

नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लंबे विचार- मंथन के बाद 182 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई। उसके बाद चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों की इस पहली सूची का ऐलान किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी काशी से ही दुबारा चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। लालकृष्ण आडवाणी को और पढ़े

सियासत में एंट्री की अटकलों को बॉलीवुड के सुल्तान ने किया खारिज

Last Updated:  Thursday,   2:12 pm

मुम्बई: सुपरस्टार और बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने उनके सियासत में प्रवेश को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। दबंग खान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि ‘ मैं ना चुनाव लड़ूंगा और ना किसी का प्रचार करूंगा।’ कांग्रेस नेता दे रहे थे अटकलों को हवा। सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है। उनका बचपन भी यहां गुजरा है। बीते तीन दशकों से इंदौर में हार का सामना कर रही कांग्रेस सलमान और पढ़े

समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट: असीमानंद सहित चारों आरोपी बरी

Last Updated:  Thursday,   8:05 am

पंचकूला: एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने 2007 में हुए समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में स्वामी असीमानंद सहित चारों आरोपियों को बरी कर दिया है। शेष तीन आरोपियो लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंदर चौधरीं का कनेक्शन इंदौर जिले से रहा है। ब्लास्ट में 68 यात्रियों की हुई थी मौत। 18 फरवरी 2007 को पानीपत हरियाणा के दीवाना स्टेशन के समीप दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट होने से 67 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और पढ़े

जस्टिस घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त

Last Updated:  Tuesday, March 19, 2019  7:14 pm

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई इस नियुक्ति को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी। जस्टिस पीसी घोष मानवाधिकार मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वे 2017 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड हुए थे। अन्ना हजारे ने किया स्वागत। समाजसेवी अन्ना हजारे ने लोकपाल के बतौर जस्टिस पीसी घोष की नियुक्ति का स्वागत किया है। और पढ़े

बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर नहीं बन पाई सहमति

Last Updated:  Tuesday,   9:38 am

भोपाल: मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रदेश बीजेपी चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आहूत की गई। बैठक में पूर्व सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह, सुहास भगत और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश की सभी 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया। बैठक के बाद और पढ़े

प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा की बागडौर

Last Updated:  Tuesday,   8:22 am

पणजी: मनोहर पर्रिकर के शिष्य प्रमोद सावंत गोवा के नए सीएम बन गए हैं। उन्हें देर रात राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने सीएम पद की शपथ दिलाई। सीएम सावंत के साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली। गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से एक- एक डेप्युटी सीएम बनाया गया है। दिनभर चला मंथन का दौर। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद अपनी सरकार बनाए रखने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 14 और पढ़े

पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना जरूरी- जनरल बख्शी

Last Updated:  Monday, March 18, 2019  3:46 pm

इंदौर: टीवी डिबेट्स में जनरल बख्शी को बेबाकी के साथ अपनी बात रखते हुए कई बार सुना है। थल सेना में रहते 1971 की लड़ाई सहित कई बड़े ऑपरेशन्स में हिस्सा लेनेवाले जनरल बख्शी अब रिटायर्ड हो चुके हैं पर देश के प्रति उनका जज्बा और जुनून अभी भी वही है। जब वे बोलना शुरू करते हैं तो लगता है शेर दहाड़ रहा है। आप उनके विचारों से असहमत हो सकते हैं पर उन्हें अनदेखा नहीं कर सकते। वे जैसे और पढ़े

फिरौती वसूलने के बाद भी कर दी बच्चों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Sunday, February 24, 2019  9:38 am

रीवा: सतना जिले के चित्रकूट से तेल व्यापारी के दो मासूम बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या करनेवाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए 6 आरोपियों में से 5 यूपी और 1 चित्रकूट मप्र का है। आरोपियों ने फिरौती वसूलने के बावजूद पहचाने जाने के भय से दोनों बच्चों की हत्या कर दी। 12 फरवरी को किया था अगवा। रीवा आईजी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी। उन्होंने समूचे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते और पढ़े

कैलाशजी का तंज- मप्र में दिग्विजय नाथ सिंधिया हैं सीएम

Last Updated:  Saturday, February 23, 2019  6:09 pm

भोपाल: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मप्र की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार की जीवनरेखा टूटी हुई है। दिल्ली में जब कोई पूछता है कि मप्र का सीएम कौन है तो मै कहता हूं दिग्विजय नाथ सिंधिया। कैलाशजी भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने दिग्विजय सिंह सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। कैलाशजी ने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग कल तक एक-दूसरे को और पढ़े

एयर शो के पार्किंग में आग, सैकड़ों कारें जलकर खाक

Last Updated:  Saturday,   2:16 pm

बंगलुरु: एरो इंडिया के एयर शो के दौरान फिर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पार्किंग एरिया में खड़ी कारों में अचानक आग लग गई। तेजी से फैली आग ने कई कारों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और आसमान में उठते धुएं के गुबार से अफरा-तफरी मच गई। एयर शो पर भी इसका असर पड़ा और कुछ देर के लिए उसे रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकलें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद और पढ़े